• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सैनिक की पत्नी की मौत के मामले में ट्रैक्टर बदलने पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ मुकदमा

सैनिक की पत्नी की मौत के मामले में ट्रैक्टर बदलने पर कॉन्स्टेबल के खिलाफ मुकदमा

थाने में चर्चाएं तेज बड़ा खिलाड़ी बच गया, मुख्य किरदार उसी का था

March 19, 2024
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। खंदौली में एक सैनिक की गर्भवती पत्नी की हादसे में मौत हो गई थी। जिस ट्रैक्टर से मौत हुई थी उसे थाना पुलिस ने लेनदेन कर बदल दिया। पुलिस ने देश की रक्षा करने वाले सैनिक के साथ गद्दारी कर दी।  मामले में जांच होने पर तथ्य सही पाए जाने के बाद कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उधर थाने में चर्चाएं हैं कि बड़ा खिलाड़ी तो बच ही गया। पूरा खेल तो उसी ने रचा था। ट्रैक्टर बदलने को लेकर बड़ी डील हुई थी। सवाल यह खड़े हो रहे हैं क्या मुख्य किरदार पर भी कार्रवाई नहीं होगी? क्या वह इतना मजबूत है कि अधिकारी भी उस पर कार्रवाई नहीं कर पा रहे हैं?

हाथरस के गांव नगला शेखा के रहने वाले सूरज आइटीबीपी में टेलीकॉम के पद पर कार्यरत हैं। उनके बड़े भाई टेढ़ी बगिया पर रहते हैं, उनसे मुलाकात करने के लिए वह नौ मार्च को  अपनी पत्नी और बच्चे के साथ स्कूटी से टेड़ी बगिया पर आ रहे थे। खंदौली में लाल मंदिर के पास आलू से भरे ट्रैक्टर ट्रोला चालक ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में  सूरज की गर्भवती पत्नी की मौत हो गई।  सूचना पर सूरज के भाई भी पहुंच गए। उन्होंने आलू से भरे ट्रैक्टर ट्राली को पकड़कर थाने में दे दिया।  जो ट्रैक्टर उन्होंने पकड़ कर दिया था पुलिस ने उसे थाने में बदल दिया। मामले में किसी ने शासन को ट्वीट भी किया। अधिकारियों तक जब यह शिकायत पहुंची तो उन्होंने मामले में जांच शुरू कर दी। एसीपी सुकन्या शर्मा देर रात तक थाने में ही बैठी रहीं। उन्होंने अपनी जांच में पाया कि ट्रैक्टर बदला गया है। 

देर रात थानाध्यक्ष की ओर से मुकदमा दर्ज कराया गया है। उसमें कहा गया है कि घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर को बदल दिया गया है। वीडियो को देखने पर ज्ञात हुआ की घटना के समय ट्रैक्टर आईशर 380 सिल्वर कलर का दिखाई दे रहा है, लेकिन डंपिंग ग्राउंड पर नीले रंग का सोनालिका ट्रैक्टर खड़ा दिखाई दे रहा है। जिसकी जांच मेरे द्वारा की गई तो पाया गया  9 मार्च 2024 को घटना के समय सिल्वर कलर का आयशर 380 ट्रैक्टर में ट्राली के साथ परंतु डंपिंग ग्राउंड में उक्त ट्रैक्टर की जगह सोनालिका रंग नीला खड़ा है। प्रथम दृष्टया पाया गया कि कांस्टेबल प्रवीण कुमार द्वारा प्रतिपक्षी से  साठगांठ कर घटना के मूल ट्रैक्टर को छोड़ दिया गया।

यह सवाल खड़े हो रहे 

– क्या एक कांस्टेबल की इतनी हिम्मत है कि वह थाने से ट्रैक्टर को बदलवा दे

– शासन पर ट्वीट होने के बाद ही पुलिस क्यों जागी उससे पहले थानाध्यक्ष और विवेचक की इस बात पर नजर क्यों नहीं पड़ी कि ट्रैक्टर बदल दिया गया है

– जो ट्रैक्टर बदला गया था आखिर वह कहां गया, वह किसका था

– ट्रैक्टर बदलने की डील में आखिर कौन-कौन शामिल थे

– ट्रैक्टर मौके से पकड़ा गया था तो जीडी मुंशी ने उसका नंबर जीडी पर अंकित क्यों नहीं किया

– विवेचक ने अपने पर्चे में ट्रैक्टर नंबर कौन सा लिखा है

Previous Post

जगदीशपुरा में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप

Next Post

ट्रैक्टरकांड: मुकदमे में धारा के नाम पर गड़बड़ी, सही धारायें नहीं लगीं

Related Posts

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप

September 17, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर  ‘विकसित भारत-2047’ के राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने के उद्देश्य से आज...

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा

September 17, 2026

आगरा। 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने डेढ़...

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप

September 17, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जालमा हॉस्पिटल के सामने स्थित एक रिजॉर्ट को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी...

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

सिपाहियों के ड्यूटी पर नहीं आने पर रपट लिखाना दरोगा को पड़ा भारी, सिपाहियों ने की अभद्रता, निलंबित

September 17, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाने की डिवीजन चौकी पर तैनात दो सिपाही के ड्यूटी पर नहीं आने पर दरोगा के द्वारा रपट...

Next Post
ट्रैक्टरकांड: मुकदमे में धारा के नाम पर गड़बड़ी, सही धारायें नहीं लगीं

ट्रैक्टरकांड: मुकदमे में धारा के नाम पर गड़बड़ी, सही धारायें नहीं लगीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

देर रात पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले, कई नए दारोगाओं को थानों का प्रभार मिला

देर रात पुलिस कमिश्नर ने कई थाना प्रभारी बदले, कई नए दारोगाओं को थानों का प्रभार मिला

July 5, 2024
विधायक निधि अब पांच करोड़, विधानसभा में योगी बोले- अखिलेश-राहुल एक जैसे, नेता प्रतिपक्ष को गाय के गोबर में बदबू आती है

विधायक निधि अब पांच करोड़, विधानसभा में योगी बोले- अखिलेश-राहुल एक जैसे, नेता प्रतिपक्ष को गाय के गोबर में बदबू आती है

May 31, 2022
कमलानगर में कपड़े के शोरूम में लगी आग, 45 मिनट लग गए आग बुझाने में

कमलानगर में कपड़े के शोरूम में लगी आग, 45 मिनट लग गए आग बुझाने में

May 14, 2024
बरहन का आशिक दरोगा जा रहा जेल, आगरा में कई और भी ऐसे दरोगा हैं..

बरहन का आशिक दरोगा जा रहा जेल, आगरा में कई और भी ऐसे दरोगा हैं..

September 18, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक
  • सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा
  • प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर यमुना आरती स्थल पर जगमगाए 15 हजार दीप
  • 25 साल पहले गदर फिल्म दिखाने के मामले में दोषी केबल नेटवर्क संचालक को डेढ़ वर्ष की सजा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.