• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

पीड़ित को न्याय दिलाने की रहेगी प्रमुख प्राथमिकता बोले नवागत डीएम

केंद्र राज्य सरकार की योजनाओं का फरियादियों को लाभ दिलाने का काम भी किया जाएगा

April 21, 2026
in administration, Agra

आगरा। मंगलवार को आगरा के नवागत जिलाधिकारी मनीष बंसल ने चार्ज ले लिया। चार्ज लेने से पहले वह मनकामेश्वर मंदिर में माथा टेकने के लिए गए। यहां से सीधे कलेक्ट्रेट में पहुंचे और मीडिया से रूबरू हुए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि पीड़ित की हर जगह सुनवाई हो। यह उनकी प्रमुख प्राथमिकता में शामिल रहेगा। उनका कहना था जिस स्तर की समस्या है उसी स्तर पर उसका समाधान भी होना चाहिए। इसके लिए जिम्मेदारी तय की जाएगी।

शासन ने कई जिला अधिकारी बदले हैं। आगरा में मनीष बंसल को जिलाधिकारी बनाया गया है। वह काफी व्यवहार कुशल माने जाते हैं। वह मुख्य चुनाव आयुक्त के दामाद हैं। उनकी पत्नी गौतम बुद्ध नगर की जिलाधिकारी हैं। लखनऊ में मुख्य विकास अधिकारी रहने के दौरान उन्होंने अपनी कार्यशैली की छाप छोड़ी थी। मेरठ में भी वह नगर आयुक्त रहे और वहां पर अच्छा कार्य किया। सहारनपुर में भी वह डीएम रहते हुए जनता के हीरो रहे। ट्रांसफर होने के बाद मंगलवार दोपहर को वह आगरा में चार्ज लेने के लिए पहुंचे। यहां कोषागार में चार्ज लेने के बाद वह मीडिया से रूबरू हुए और अपनी प्राथमिकताएं गिनाईं। उन्होंने कहा कि वह देश और प्रदेश सरकार की जो महत्वपूर्ण योजनाएं चल रही है, उनको धरातल पर पहुंचाने का तेजी से काम करेंगे। इन योजनाओं का लाभ फरियादियों को मिले इस बात पर विशेष ध्यान देंगे। उन्होंने यह भी कहा कि निचले स्तर पर ही फरियादियों की सुनवाई बेहतर तरीके से हो जाए, इस बात पर उनका जोर रहेगा। इसके साथ ही ऐसे अधिकारियों को भी चेतावनी दी गई जो पीड़ित की सुनवाई में लापरवाही करते हैं। उनका कहना था कि लापरवाही करने वाले अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि आगरा एक अंतर्राष्ट्रीय शहर है। ऐसे में मेरी कोशिश रहेगी कि इस जनपद को और ऊंचाइयों पर ले जाने का प्रयास किया जाए। इसके लिए हम सब एक टीम के रूप में काम करेंगे। मेट्रो निर्माण से हो रही परेशानियों को लेकर वह गंभीर नजर आए और बोले की वह बैठक कर इसका समाधान निकालेंगे। उनके चार्ज लेने के दौरान मुख्य विकास अधिकारी प्रतिभा सिंह भी मौजूद रहीं।

Previous Post

दीवानी परिसर की पार्किंग में पांच कारों में लगी आग

Next Post

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

Related Posts

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 9, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में बीती रात एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो...

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे

May 9, 2026

आगरा। शनिवार को फाउंड्री नगर क्षेत्र में एक मकान में अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी भीषण...

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण

May 8, 2026

आगरा। आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे परियोजना को लेकर शुक्रवार को एडिशनल कमिश्नर, अपर जिलाधिकारी और एसडीएम  ने दौरा किया। मलूपुर, रामनगर,...

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा

May 8, 2026

आगरा। सिकंदरा पुलिस और सर्विलांस सेल ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह का...

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की

May 7, 2026

आगरा। एत्मादपुर क्षेत्र स्थित छलेसर में चोरों ने एक बंद मकान को निशाना बनाकर लाखों की चोरी की वारदात को...

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

हरीपर्वत में नाला निर्माण के दौरान दीवार गिरी मजदूर की मौत

May 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में नगर निगम के नाला निर्माण कार्य के दौरान गुरुवार दोपहर पुराने नाले की दीवार तोड़ते समय...

Next Post
कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

कैलाश मंदिर पर चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण करने पहुंचे मंडलायुक्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिकंदरा थाने के दरोगा ने लूट को चोरी में लिखवाया, लुटा बेग जमीन पर गिरा दिखवाया

सिकंदरा थाने के दरोगा ने लूट को चोरी में लिखवाया, लुटा बेग जमीन पर गिरा दिखवाया

March 7, 2024
सौतेला पिता अपनी बेटी के साथ लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म, भेजा जेल

सौतेला पिता अपनी बेटी के साथ लंबे समय से कर रहा था दुष्कर्म, भेजा जेल

May 1, 2023
उटांगन नदी में डूबे 13 लोगों में से पांच के शव मिले, सात की तलाश जारी, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर एसडीएम की गाड़ी पर किया पथराव

उटांगन नदी में डूबे 13 लोगों में से पांच के शव मिले, सात की तलाश जारी, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगाकर एसडीएम की गाड़ी पर किया पथराव

October 3, 2025
लोक अदालत वाले नोटिस तामीला पर विशेष ध्यान दें, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए निर्देश

लोक अदालत वाले नोटिस तामीला पर विशेष ध्यान दें, विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने दिए निर्देश

March 7, 2026

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल
  • फाउंड्री नगर में मकान में लगी आग से दो सिलेंडर फटे
  • आगरा-अलीगढ़ ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए अधिकारियों ने गांवों का किया निरीक्षण
  • सिकंदरा पुलिस ने दोपहिया वाहन चोरी करने वाले एक सक्रिय गिरोह को पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.