• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं बोले मुख्यमंत्री

अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं बोले मुख्यमंत्री

शहरी इलाकों की धीमी प्रगति पर योगी की नाखुशी

December 8, 2025
in administration, Agra, Election2024, Politics

आगरा। सोमवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगरा मंडल के भाजपा सांसदों, विधायकों, विधान परिषद सदस्यों, जिला पंचायत अध्यक्षों, महापौरों, जिलाध्यक्षों और बीएलए-1 के साथ एसआईआर की स्थिति पर समीक्षा बैठक करने आए। बैठक मंडलायुक्त सभागार में आयोजित की गई।

मुख्यमंत्री ने विधानसभा–वार अब तक की एसआईआर की प्रगति सामने रखी और जिन क्षेत्रों में अपेक्षित स्तर तक काम नहीं हुआ है, वहां के विधायकों, सांसदों और पदाधिकारियों को कड़े शब्दों में निर्देश दिया कि अगले तीन दिन सिर्फ एसआईआर में जुट जाएं, कोई अन्य कार्य इस दौरान प्राथमिकता में न लें।

समीक्षा में सामने आया कि आगरा महानगर की तीनों विधानसभा सीटों पर भाजपा समर्थित मतदाताओं की 55% मैपिंग ही हो पाई है, जो चिंताजनक है। इसी तरह फिरोजाबाद महानगर, मथुरा महानगर और मैनपुरी महानगर की स्थिति काफी खराब पाई गई।उन्होंने साफ कहा कि अब किसी भी स्तर पर ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और शहरी क्षेत्रों में खास अभियान चलाकर मैपिंग पूरी की जाए। मुख्यमंत्री योगी ने सभी विधायकों, सांसदों, पार्षदों और संगठन पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तीन दिन अपनी पूरी ताक़त झोंक दें। गली-कूचों, मोहल्लों में स्वयं जाएं और एसआईआर पूरा कराएं।

मख्यमंत्री ने कहा कि सपा सहित विपक्षी दल बाहर से एसआईआर का विरोध कर रहे हैं, लेकिन अंदरखाने अपने सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत से इसी काम में लगा रखा है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को चेताते हुए कहा कि यह समय सजग रहने का है। बूथ स्तर पर एसआईआर मज़बूत होगा तो संगठन भी मज़बूत होगा।

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आने के बाद और अधिक सजग रहना होगा

योगी ने कहा कि एसआईआर के बाद ड्राफ्ट मतदाता सूची आएगी, जिसे सावधानी से जांचना बेहद जरूरी है। उन्होंने तीन प्रकार के फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी समझाई- फॉर्म 6 तब भरवाएं जब किसी पात्र व्यक्ति का नाम छूट गया हो। फॉर्म 7 – यदि सूची में कोई गलत व्यक्ति शामिल हो गया हो और फॉर्म 8 इस बात के लिए होता है कि यदि किसी मतदाता के नाम/जानकारी में त्रुटि हो तो सुधार करा लें। उन्होंने कहा कि किसी भी पात्र व्यक्ति का नाम मतदाता सूची से बाहर नहीं रहना चाहिए।

ग्रामीण क्षेत्रों की प्रगति बेहतर, लेकिन लक्ष्य अभी अधूरा

मुख्यमंत्री ने बताया कि शहरी क्षेत्रों के मुकाबले देहात में एसआईआर की प्रगति बेहतर है, पर जहां भी कार्य शेष है, वहां अगले तीन दिन में इसे हर हाल में पूरा कराना होगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य, जयवीर सिंह, चौधरी लक्ष्मी नारायण और योगेंद्र उपाध्याय, सांसद राज कुमार चाहर, राज्य मंत्री धर्मवीर प्रजापति, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, डॉ. धर्मपाल सिंह, रानी पक्षालिका सिंह, छोटे लाल वर्मा, भगवान सिंह कुशवाह और चौधरी बाबू लाल, एमएलसी विजय शिवहरे, भाजपा के जिलाध्यक्ष प्रशांत पौनिया और महानगर अध्यक्ष राज कुमार गुप्ता, साथ ही मेयर हेमलता दिवाकर कुशवाह, जिला पंचायत अध्यक्ष मंजू भदौरिया तथा मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के सभी मेयर, जिला पंचायत अध्यक्ष और विधायक मौजूद रहे।

Previous Post

आगरा मेट्रो डिपो (PAC डिपो) में पहली पॉइंट मशीन इंस्टॉल की गई

Next Post

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर तीन कारों में भिड़ंत, चार घायल

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नगर निगम में पार्षदों की थाली में निकली चूहे की पॉटी, पार्षदों ने किया हंगामा

नगर निगम में पार्षदों की थाली में निकली चूहे की पॉटी, पार्षदों ने किया हंगामा

May 2, 2025
चाऊमीन की ठेल पर पुलिस वालों ने अंडे खाने के बाद दुकानदार पर बरसाए डंडे

चाऊमीन की ठेल पर पुलिस वालों ने अंडे खाने के बाद दुकानदार पर बरसाए डंडे

November 1, 2022
दो प्रोफेसर ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, पत्र लिख कहा विवि में असंवैधानिक कार्य हो रहे

दो प्रोफेसर ने कुलपति के खिलाफ खोला मोर्चा, पत्र लिख कहा विवि में असंवैधानिक कार्य हो रहे

January 7, 2023
मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट नोएडा ने आगरा में शुरू की कार्डियक सर्जरी के लिए विशेष ओपीडी

मेट्रो हार्ट इंस्टीट्यूट नोएडा ने आगरा में शुरू की कार्डियक सर्जरी के लिए विशेष ओपीडी

December 22, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.