• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त ने की बैठक,  लापरवाही नहीं बरतने के लिए निर्देश

विकास कार्यों को लेकर मंडलायुक्त ने की बैठक, लापरवाही नहीं बरतने के लिए निर्देश

September 15, 2025
in administration, Agra

आगरा। मण्डलायुक्त सभागार में सोमवार को आयुक्त सभागार और लघु सभागार में क्रमशः सीएम डैशबोर्ड एवं मण्डलीय विकास कार्यों की समीक्षा बैठक तथा कर-करेत्तर एवं आईजीआरएस की समीक्षा बैठक आयोजित हुईं। दोनों बैठकों में आयुक्त ने विभागवार कार्यों की गहन समीक्षा की और सुधार न होने पर सख्त नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि तय समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित किए जाएं।

सर्वप्रथम सीएम डैशबोर्ड की समीक्षा की गई। पिछले माह की तुलना में इस माह सिर्फ फिरोजाबाद की रैंकिंग में सुधार दर्ज हुआ, जबकि अन्य जिलों की स्थिति कमजोर रही। ग्राम्य विकास एवं पंचायती राज डे-एनआरएलएम में आगरा और मैनपुरी में सुधार लाने के निर्देश दिए गए। पीडब्लूडी एवं निर्माण कार्य: मथुरा में नई सड़कों का निर्माण गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध किए जाने की भी उन्होंने बात कही। पशुपालन एवं गौ संरक्षण को लेकर अक्टूबर तक आगरा में पांच बड़े गौ संरक्षण केंद्र पूर्ण करने का लक्ष्य तय किया गया। फिरोजाबाद व मथुरा में भी स्थायी व अस्थायी आश्रय स्थलों पर व्यवस्थाएं सुधारने को कहा गया। शिक्षा विभाग में मण्डल में 3127 मॉडल ग्राम घोषित, 33 अवशेष हैं। पंचायत सहायकों की भर्ती शीघ्र करने और विद्यालयों में फर्नीचर सहित सभी पैरामीटर्स संतृप्त करने के निर्देश दिए गए। 17 सितम्बर से आयुष्मान कार्ड पखवाड़ा शुरू करने के निर्देश। घर-घर जाकर परिवारों को चिन्हित करने और गोल्डन कार्ड बनवाने पर बल दिया। वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देने और नए अस्पतालों को पंडित दीनदयाल योजना में जोड़ने पर भी निर्देश।

Previous Post

मामा ने की थी भांजे की हत्या, 20 महीने बाद आया पकड़ में

Next Post

जगदीशपुरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने पर पति-पत्नी जिंदा जले, मौत

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
जगदीशपुरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने पर पति-पत्नी जिंदा जले, मौत

जगदीशपुरा में इलेक्ट्रिक स्कूटी में आग लगने पर पति-पत्नी जिंदा जले, मौत

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

होली पर ताज नगरी में 14 करोड़ की शराब पी गए लोग

होली पर ताज नगरी में 14 करोड़ की शराब पी गए लोग

March 17, 2025
रविवार को 46 हजार पर्यटकों ने ताज का किया  दीदार

रविवार को 46 हजार पर्यटकों ने ताज का किया दीदार

October 1, 2023
करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले छह ठग पकड़े, बरामद किया करोड़ों का माल

करोड़ों रुपये की ठगी करने वाले छह ठग पकड़े, बरामद किया करोड़ों का माल

May 12, 2023
ताजमहल में जापान से आए पर्यटक की तबीयत बिगड़ी

ताजमहल में जापान से आए पर्यटक की तबीयत बिगड़ी

August 11, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.