• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
खेरिया एयरपोर्ट के नये सिविल एन्कलेव की तैयारियों का लिया कमिश्नर ने जायजा

खेरिया एयरपोर्ट के नये सिविल एन्कलेव की तैयारियों का लिया कमिश्नर ने जायजा

20 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शिलान्यास करने जा रहे हैं

October 14, 2024
in administration, Agra, Development

आगरा। आगामी  20 अक्टूबर को आगरा खेरिया एयरपोर्ट के नये सिविल एन्कलेव का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी वर्चुअल शिलान्यास करने जा रहे हैं। शिलान्यास सामारोह की तैयारियों में जिला प्रशासन और एयरपोर्ट अथारिटी के अधिकारी जुटे हुए हैं।

तैयारियों की समीक्षा करने को मण्डलायुक्त रितु माहेश्वरी ने सोमवार को निरीक्षण कर जायजा लिया। सर्वप्रथम मण्डलायुक्त ने निर्माणाधीन सिविल एन्कलेव की कार्य प्रगति की जानकारी ली। अवगत कराया गया कि वाहन पार्किंग, टैक्सी ट्रैक एवं विमान पार्किंग का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। जल्द ही रनवे विस्तार का कार्य भी शुरू किया जायेगा। वहां से गुजर रही हाईटेंशन लाईन और पेड़ों को शिफ्ट करने के लिए स्वीकृति लेने हेतु आवश्यक प्रक्रियाएं जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए गये। तत्पश्चात शिलान्यास सामारोह स्थल पर बनाये जाने वाले मंच, जनप्रतिनिधियों एवं लोगों के बैठने की व्यवस्था, टैंट, साउण्ड, लाईट, पानी इत्यादि की सुदृढ़ व्यवस्था करने के संबंधित को निर्देश दिए। खेरिया मोड़ चौराहा से नये सिविल एन्कलेव तक सड़क पर जगह जगह हो रहे गढ्ढे और टूटे डिवाईडर को लेकर मौके पर मौजूद पीडब्लूडी अधिशासी अभियंता को सड़क और डिवाईडर का जीर्णोद्धार करने तथा आगामी कार्ययोजना में इस रोड़ को माडल रोड़ के रूप में बनाने को प्रोजेक्ट तैयार के निर्देश दिए। वहीं मार्ग में फैली गंदगी पर भी नाराजगी व्यक्त की और समुचित सफाई किए जाने के निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में भी सड़कों को गढ्ढामुक्त एवं चौड़ीकरण करने हेतु कार्य शुरू न किए जाने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए निर्देश दिए कि सड़क जीर्णोद्धार व चौड़ीकरण से संबंधित तैयार की गयी योजना की आख्या प्रस्तुत करते हुए जल्द कार्य शुरू कराया जाए। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी, एयरपोर्ट निदेशक  योगेन्द्र सिंह तोमर, एडीएम प्रोटोकाल प्रशान्त तिवारी, एडीएम वित्त शुभांगी शुक्ला, पीडब्लूडी और वन विभाग के अधिकारी मौजूद थे।

Previous Post

पार्टी के बहाने नाबालिग लड़की को शराब पिला कर किया दुष्कर्म

Next Post

ताजमहल देखने आई विदेशी महिला को कुत्ते ने की काटने की कोशिश, गाइड ने बचाया

Related Posts

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया

October 5, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने राज्यसभा चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश से अपने आठ प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए...

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली

October 5, 2026

आगरा। फुटवियर उद्योग में इस्तेमाल हो रही नई तकनीक, आधुनिक मशीनरी और कंपोनेंट्स को समझने के लिए जिलाधिकारी मनीष बंसल...

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय

October 5, 2026

आगरा/ नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद नवीन जैन के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर सोमवार को परम पूज्य पट्टाचार्य श्री...

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा

October 4, 2026

आगरा। कमला नगर थाना पुलिस और एएनटीएफ की टीम ने अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले दो लोगों को...

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

दबंग रामवीर सिसोदिया और उसके परिवार पर नौकर को गायब करने का आरोप, मुकदमा दर्ज होते ही फरार हुए सभी

October 4, 2026

आगरा। एत्माउद्दौला थाना क्षेत्र में दबंगई करने के लिए मशहूर रामवीर सिसोदिया उनके भाई और बेटे के खिलाफ गंभीर धाराओं...

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर, 12 अक्टूबर को जैंगारा में स्वाभिमान सभा का आयोजन

October 4, 2026

आगरा।  फतेहपुर सीकरी विधानसभा सीट पर रालोद की नजर है। रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी 12 अक्टूबर को...

Next Post
ताजमहल देखने आई विदेशी महिला को कुत्ते ने की काटने की कोशिश, गाइड ने बचाया

ताजमहल देखने आई विदेशी महिला को कुत्ते ने की काटने की कोशिश, गाइड ने बचाया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

योगी के शपथग्रहण में नहीं जाएंगे अखिलेश, मुलायम और मायावती

योगी के शपथग्रहण में नहीं जाएंगे अखिलेश, मुलायम और मायावती

March 25, 2022
फोन पर किससे मांगा था 15 प्रतिशत कमीशन, एसटीएफ कर रही जांच

फोन पर किससे मांगा था 15 प्रतिशत कमीशन, एसटीएफ कर रही जांच

December 7, 2022
ग्रेटर आगरा” परियोजना अब पर्यावरणीय और कानूनी विवादों में घिरती नजर आ रही

ग्रेटर आगरा” परियोजना अब पर्यावरणीय और कानूनी विवादों में घिरती नजर आ रही

May 15, 2026
कमलानगर बाईपास पर पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

कमलानगर बाईपास पर पति-पत्नी को ट्रक ने रौंदा, दोनों की मौत

April 24, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • आगरा से राम प्रताप चौहान को राज्यसभा के लिए भाजपा ने प्रत्याशी बनाया
  • डीएम ने ‘मीट एट आगरा’ में स्टॉल-दर-स्टॉल पहुंचकर एग्जिबिटर्स से तकनीक और उत्पादों की जानकारी ली
  • सांसद नवीन जैन के आवास पर संतों का मंगल सान्निध्य, सात मुनिराजों ने किया वातावरण धर्ममय
  • एएनटीएफ और पुलिस ने 55 लाख का मादक पदार्थ पकड़ा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.