आगरा। न्यू आगरा में एक डेयरी संचालक को पड़ोसियों को शराब पीने से रोकना भारी पड़ गया। पड़ोसी ने साथियों संग हमला बोल दिया। घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा। पत्नी और बच्चे बचाने आए तो उन्हें भी पीटा। लोगों के जुटने पर आरोपी भाग गए। मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने एक आरोपी को पकड़ा है।
दयालबाग स्थित तुलसी बाग निवासी डेयरी संचालक कप्तान सिंह चाहर ने बताया कि रात में उनके पड़ोसी अचानक लाठी डंडे लेकर घर में आ गए और हमला बोल दिया। व्यापार मंडल के अध्यक्ष टीएन अग्रवाल सहित अन्य सदस्यों ने घटना की निंदा की है। पुलिस आयुक्त से हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है।











