• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में विलंब पर उच्चाधिकारी नपेंगे

आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में विलंब पर उच्चाधिकारी नपेंगे

अधिकारी और कर्मचारियों को समस्याओं के निस्तारण की बारीकियों से अवगत कराया

October 9, 2024
in administration, Agra

आगरा। आईजीआरएस पर दर्ज होने वाली शिकायतों के निस्तारण में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस बात को लेकर नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने कड़ा रुख अपनाया है।

नगर आयुक्त ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण में बिलंव होने पर संबंधित विभाग के उच्चाधिकारी पर सीधी कार्रवाई की जाएगी। स्मार्ट सिटी सभागार में वे आज निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। वे स्वयं रोजाना अलग अलग विभागों के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को आईजीआरएस से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की बारीकियों से अवगत करा रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिकारी मौके पर जाकर शिकायतों के निस्तारण करें। वहां की फोटो लेने के साथ ही मौके पर ही दो गवाहों के हस्ताक्षर भी कराएं। उन्होंने बताया कि आईजीआरएस पर सर्वाधिक शिकायतें निर्माण, अतिक्रमण, नाली, पुलिया और पार्क से संबंधित होती हैं। जिनका निस्तारण निर्माण विभाग के माध्यम से ही कराया जाता है। समस्या के निस्तारण के समय लोगों द्वारा की जाने वाली डिमांड के विषय में आख्या में उल्लेख किया जाए। अधिकारी शिकायतों के निस्तारण में पूर्ण पारदर्शिता बरतते हुए सभी शासनादेशों का पालन ईमानदारी से करें। उन्होंने कहा कि मंडलायुक्त ने भी जूम मीटिंग के माध्यम से आईजीआरएस पर प्राप्त निर्माण और अतिक्रमण संबंधी शिकायतों के निस्तारण से संबंधित आख्याओं पर नाराजगी जताई थी। आख्या अपलोड करने से पूर्व शिकायतकर्ता से रैंडम आधार पर बात भी की जाए। निर्माण और ध्वस्तीकरण प्रकरणों के निस्तारण के लिए पुलिस राजस्व विभाग के अलावा अन्य संबंधित विभागों की संयुक्त टीम बनाकर कार्रवाई के उपरांत संयुक्त निस्तारण आख्या भी प्रेषित की जाए। सभी अधिकारी जनसुनवाई पोर्टल को प्रत्येक दिन लॉगिन कर शिकायतों के निस्तारण की स्थिति को देखें और मॉनिटरिंग करें। जिस अधिकारी, कर्मचारी के खिलाफ शिकायत की गई है उसी से जांच आख्या लेकर प्रकरण का निस्तारण न किया जाए बल्कि उच्चस्तर के किसी अन्य अधिकारी से जांच कराकर निस्तारण आख्या प्रेषित की जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि कुछ समस्याएं इस प्रकार की भी प्राप्त होती हैं जिनमें शिकायत कर्ता का पता अंकित नहीं है ऐसे मामलों में उनसे फोन पर संपर्क करके पता ज्ञात किया जाए। संभव दिवस में अधिक से अधिक संदर्भों का मौके पर ही निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। बैठक के दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव के अलावा निर्माण विभाग के सभी अभियंता और कर्मचारी भी उपस्थित थे।

Previous Post

बाह में दो बसों की आमने-सामने भिड़ंत में एक बुजुर्ग की मौत, कई घायल

Next Post

सिकंदरा में युवक ने दो युवतियों का जीना किया दुश्वार

Related Posts

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई

October 23, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस की थर्ड डिग्री का एक और मामला सामने आया है। चौकी प्रभारी सौदागर लाइन का...

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे

October 23, 2026

आगरा। आगरा में भारतीय किसान यूनियन टिकैत और संयुक्त किसान मोर्चा के पदाधिकारी एसआईआर के विरोध और चुनाव आयुक्त ज्ञानेश...

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े

October 23, 2026

आगरा। शुक्रवार को एमएलसी चुनाव के मतदान के दौरान फतेहाबाद में एक मतदान केंद्र पर हंगामा हो गया। सपाईयों ने...

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी

October 23, 2026

आगरा। उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने आगरा सीट से सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी।...

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

Next Post
सिकंदरा में युवक ने दो युवतियों का जीना किया दुश्वार

सिकंदरा में युवक ने दो युवतियों का जीना किया दुश्वार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

सहायक आचार्य चयन परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क

April 13, 2026
कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अब 10 जनवरी तक डीएम ने की छुट्टी

कक्षा 12वीं तक के सभी बोर्ड के स्कूलों में अब 10 जनवरी तक डीएम ने की छुट्टी

January 8, 2026
तीन लाख रुपये रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को शासन ने किया निलंबित

तीन लाख रुपये रिश्वत लेने में जेल गए संयुक्त शिक्षा निदेशक को शासन ने किया निलंबित

September 4, 2024
जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर पति को कंधे पर बैठाकर चिकित्सकों पास ले गई महिला

जिला अस्पताल में स्ट्रेचर न मिलने पर पति को कंधे पर बैठाकर चिकित्सकों पास ले गई महिला

August 16, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दरोगा ने दिखाई दरोगाई, स्टेडियम के कर्मचारी की चौकी बंद कर लात-घूसों व डंडे से की पिटाई, बोला अब जीवन भर मेरा नाम देगा सुनाई
  • किसान नेता अधिकारियों का इंतजार करते रहे, कोई नहीं आया तो आगे बढ़े, सिटी मजिस्ट्रेट और थानाध्यक्ष नीचे गिरे
  • एमएलसी चुनाव: फतेहाबाद में सपाई और भाजपाई आपस में भिड़े
  • उच्च शिक्षा मंत्री ने सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल को लेकर की विवादित टिप्पणी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.