• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
मृतक ज्वेलर की उठावनी में इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा को निलंबित किए जाने को लेकर गर्माया मामला

मृतक ज्वेलर की उठावनी में इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा को निलंबित किए जाने को लेकर गर्माया मामला

आरोप- वह सिर्फ जमीनों में खेल करना और वसूली के खेलों में संलिप्त रहते हैं

May 4, 2025
in administration, Agra, Crime, News, Police

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में मृतक ज्वेलर योगेश चौधरी की रविवार को हुई उठावनी में इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा को निलंबित किए जाने की जोरों से मांग उठी। उठावनी में कहा गया कि इंस्पेक्टर सिर्फ पैसा लेना जानते हैं, लोगों की सुरक्षा करना नहीं। कभी क्षेत्र में पैदल मार्च नहीं करते, जिससे अपराधियों के भी हौसले बुलंद हैं। वह सिर्फ जमीनों में खेल करना और वसूली के खेलों में संलिप्त रहते हैं। पुलिस कमिश्नर से उन्हें निलंबित किए जाने की मांग की गई।

शहर के व्यस्त बाजार कारगिल चौराहा पर शुक्रवार सुबह बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने श्री बालाजी ज्वेलर्स के शोरूम में घुसकर पांच लाख के आभूषण लूट लिए। महिला कर्मचारी और ग्राहक युवती के शोर मचाने पर पिस्टल तान दी। लूट के बाद भागते एक बदमाश को अचानक पहुंचे सराफ योगेश चौधरी ने शोरूम के बाहर पकड़ा, हाथापाई होने पर उसके दूसरे साथी ने उन्हें पिस्टल से सीने में गोली मार दी। हत्या के बाद बदमाश आराम से भाग निकले। कारगिल चौराहे पर गोलीकांड की एक सप्ताह में दूसरी घटना से व्यापारियों में आक्रोश है। पुलिस कमिश्नर ने घटना को चुनौती के रूप में लिया है। वह लगातार टीमों से अपडेट ले रहे हैं। इधर रविवार को शास्त्रीपुरम में मृतक योगेश चौधरी की उठावनी थी। इसमें भारी संख्या में लोगों का जन सैलाब उमड़ा। भारतीय जनता पार्टी ब्रज क्षेत्र के कोषाध्यक्ष वीरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि बड़ी शर्म की बात है ज्वेलर की हत्या के बाद भी इंस्पेक्टर नीरज शर्मा अभी तक निलंबित नहीं किए गए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इंस्पेक्टर का क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर कोई ध्यान नहीं है, उनका ध्यान सिर्फ वसूली और जमीनों के खेल पर रहता है। ठेल वालों से कितने रुपए लेने हैं। लोगों को पकड़ने छोड़ने के खेल में कितने रुपए लेने हैं। पुलिस सिर्फ यही काम कर रही है। पूर्व में सिकंदरा थाने में जो इंस्पेक्टर नियुक्त होते थे वह क्षेत्र में पैदल मार्च करते थे जिससे क्षेत्र में अपराधियों में पुलिस का भय रहता था। इंस्पेक्टर नीरज शर्मा अपने ऑफिस के एसी कमरे से बाहर ही नहीं निकलते। उन्होंने यह भी कहा कि वह मुख्यमंत्री से भी मामले की शिकायत करेंगे आखिर नीरज शर्मा क्यों निलंबित नहीं किए जा रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने जल्द से जल्द खुलासे की भी मांग की। 

Previous Post

शर्मनाक: मृतक ज्वैलर के हाथ में से दो अंगूठी गायब, किसने चोरी की- सवाल

Next Post

बघेल के आवास पर जाने की जिद पर अड़े हुए धनगर समाज के लोगों को पुलिस ने रोका

Related Posts

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए

September 10, 2026

आगरा। अछनेरा में चोरों ने सगे भाइयों के घर में से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी कर...

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा

September 10, 2026

आगरा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम में टीबी मरीजों की...

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत

September 10, 2026

आगरा। बुधवार सुबह अछनेरा रेलवे स्टेशन पर वायु सेना के एक जवान की रेल की चपेट में आने से मौत...

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता

September 10, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट में पुलिस के भ्रष्टाचार के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विधायक चौधरी बाबूलाल के द्वारा पुलिसकर्मियों...

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

भाजपा पार्षद भी अपनी पीड़ा को राजनीतिक स्तर पर नहीं उठा पा रहे हैं

September 9, 2026

आगरा नगर निगम में सत्तारूढ़ भाजपा के कई पार्षद अधिकारियों की कथित मनमानी और अपने क्षेत्रों के विकास कार्यों को...

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

शास्त्री पुरम में दिनदहाड़े बीच सड़क पर युवक ने युवती का काटा गला, गंभीर

September 9, 2026

आगरा। सिकंदरा क्षेत्र के शास्त्रीपुरम में जेसीबी चौराहे के पास आज सुबह एक युवती पर युवक ने चाकू से जानलेवा...

Next Post
बघेल के आवास पर जाने की जिद पर अड़े हुए धनगर समाज के लोगों को पुलिस ने रोका

बघेल के आवास पर जाने की जिद पर अड़े हुए धनगर समाज के लोगों को पुलिस ने रोका

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

फिरौती की रकम न दिए जाने पर पांच साल की अबोध बच्ची की हत्या की

फिरौती की रकम न दिए जाने पर पांच साल की अबोध बच्ची की हत्या की

March 20, 2024
भाजपा ने जिले में गिर्राज कुशवाह और महानगर में भानु महाजन पर दोबारा भरोसा जताया

भाजपा ने जिले में गिर्राज कुशवाह और महानगर में भानु महाजन पर दोबारा भरोसा जताया

September 15, 2023
जुआ खेलने का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला का रेता गला

जुआ खेलने का विरोध करने पर बुजुर्ग महिला का रेता गला

August 8, 2023
आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से कंपनी कर रही अवैध वसूली, राजभवन ने दिए जांच के आदेश

आउटसोर्सिंग कर्मचारियों से कंपनी कर रही अवैध वसूली, राजभवन ने दिए जांच के आदेश

November 14, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अछनेरा में चोरों ने दो सगे भाइयों के यहां से लाखों रुपए के सोने चांदी के आभूषण चोरी किए
  • पीएम के जन्मदिन पर विश्वविद्यालय 125 टीबी मरीज को गोद लेकर उपचार करायेगा
  • अछनेरा में रेलवे ट्रैक पर ट्रेन की चपेट में आने से एयरफोर्स के जवान की मौत
  • एकता थाने का पुलिसवाला बोला- आप भाजपा के मंडल अध्यक्ष हो इसलिए 20 हजार दे दो नहीं तो 50 हजार में काम होता
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.