• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विजिलेंस ऑफिस में डीआईओएस सहित वेतन बाबू, फाइल बाबू से हुई घंटों पूछताछ

विजिलेंस ऑफिस में डीआईओएस सहित वेतन बाबू, फाइल बाबू से हुई घंटों पूछताछ

स्टेनो अभी तक नहीं आया बयान देने के लिए, कार्रवाई से विभाग में भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ी

August 22, 2024
in Agra, Corruption, Crime, News
आगरा। शनिवार को विजिलेंस टीम ने मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राम प्रताप शर्मा को घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। मेरठ कोर्ट में उन्हें पेश किया गया था जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। विजिलेंस की इस कार्रवाई से भ्रष्टाचारियों की नींद उड़ी हुई है। इधर गुरुवार को विजिलेंस अधिकारियों ने दो अधिकारियों सहित दो बाबुओं को पूछताछ के लिए बुलाया। काफी देर तक उनसे पूछताछ चली।
 
आवास विकास कालोनी सेक्टर तीन के रहने वाले अजयपाल सिंह, भोगीपुरा स्थित डीसी वैदिक इंटर कालेज में सहायक अध्यापक हैं। उनकी नियुक्ति के संबंध में शिकायत हुई थी। दो महीने का उनका वेतन रुका हुआ था। मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक राम प्रताप शर्मा के नेतृत्व में समिति द्वारा इसकी जांच की जा रही थी। सहायक शिक्षक ने विजिलेंस में शिकायत की थी कि  मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक द्वारा 10 लाख रुपये घूस जांच को उसके पक्ष में निस्तारित करने को मांगी गई थी। शिक्षक ने साक्ष्य के रूप में आडियो रिकार्डिंग दी थी। शनिवार शाम करीब साढ़े सात बजे मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक राम प्रताप शर्मा को कार्यालय के पास उनकी कार में शिक्षक ने तीन लाख रुपये घूस दी थी। विजिलेंस टीम ने आरोपित को घूस की रकम समेत दबोच लिया।  रविवार को मेरठ विजिलेंस कोर्ट में पेश किया किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। गुरुवार को एसपी विजिलेंस ने दोनों डीआईओएस सहित पेंशन बाबू और फाइल बाबू को पूछताछ के लिए बुलाया। इनसे कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई। बाबुओं की बोलती बंद रही। स्टेनो को भी बयान देने के लिए बुलाया गया था। वह अभी तक आया नहीं है। वह शनिवार से ही गायब चल रहा है।
बिना पैसे के विभाग में नहीं होता काम
शिक्षा विभाग में बिना पैसे के किसी का कोई काम नहीं होता है। यहां पर बाबुओं का बड़ा कॉकस है। सूत्रों की मानें तो कुछ अधिकारी भी भ्रष्टाचार में डूबे रहते हैं। विजिलेंस की इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। कुछ तो दो-तीन दिन से पैसा लेने में भी डर रहे हैं। वह आपस में एक ही चर्चा कर रहे हैं कुछ ऐसा हो जाए कि विजिलेंस अब यहां ना आए।
 
Previous Post

सदर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी

Next Post

पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन के पास होने वाले जलभराव को रोकने के लिये किये जाएं उचित प्रबंध

Related Posts

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

Next Post
पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन के पास होने वाले जलभराव को रोकने के लिये किये जाएं उचित प्रबंध

पुरानी मंडी मेट्रो स्टेशन के पास होने वाले जलभराव को रोकने के लिये किये जाएं उचित प्रबंध

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ट्रेन की चपेट में आकर 15 गाय की कटकर मौत

ट्रेन की चपेट में आकर 15 गाय की कटकर मौत

December 4, 2022
दलित परिवार से मिलने के लिए फतेहाबाद पहुंचे सांसद रामजीलाल सुमन

दलित परिवार से मिलने के लिए फतेहाबाद पहुंचे सांसद रामजीलाल सुमन

May 3, 2025
साहब मेरा पति नपुंसक है, जेठ और देवर करते हैं शारीरिक शोषण

साहब मेरा पति नपुंसक है, जेठ और देवर करते हैं शारीरिक शोषण

July 2, 2022

अगर कर्मचारी चाहें तो सुधर सकती विश्वविद्यालय की छवि बोले कुलपति

January 28, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.