• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जामा मस्जिद में इंतजामिया कमेटी और शहर मुफ्ती में हुआ विवाद

जामा मस्जिद में इंतजामिया कमेटी और शहर मुफ्ती में हुआ विवाद

October 1, 2023
in Agra, Crime, Cultural, News

आगरा। रविवार को शाही जामा मस्जिद में  इंतजामिया कमेटी और शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी के बीच विवाद हो गया। सूचना पर एसीपी सहित भारी संख्या में पुलिस फोर्स पहुंच गया। 

घटना दोपहर रविवार करीब ढाई बजे की है। शहर मुफ्ती अब्दुल खुबैब रूमी जामा मस्जिद पहुंचे थे। यहां परिसर में स्थित अपने कार्यालय में बैठ कर वह समाज के लोगों के धर्म से संबंधित मामले सुनकर सुलझाते हैं। समाज के लोगों के धर्म से संबंधित सवालों के जवाब देते हैं। मुफ्ती से अपने मामलों पर बातचीत करने को दर्जनों लोग जामा मस्जिद परिसर में एकत्रित थे।

कमेटी के पदाधिकारियों शरीफ काले, हाजी पठान आदि पर आरोप है कि उन्होंने शहर मुफ्ती से गाली-गलौज और अभद्रता की। उन्हें जामा मस्जिद परिसर से बाहर जाने के लिए कहा। इसे लेकर विवाद हो गया। वहां जुटे समाज के लोग जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों से भिड़ गए। हंगामा होता देख शहर मुफ्ती वहां से चले गए। एसीपी राकेश कुमार सिंह पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए, उन्होंने हंगामा करते समाज के लोगों को शांत कराया।

इधर, शहर मुफ्ती से अभद्रता को लेकर नाराज मुस्लिम समाज के लोगों ने कलक्ट्रेट के पास स्थित शाही मस्जिद लश्कर खां पर बैठक की। इसमें राष्ट्रीय सर्वदलीय मुस्लिम एक्शन कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हाजी जमीलउद्दीन कुरैशी, हाजी बिलाल, अली शान आदि मौजूद रहे। एसीपी छत्ता आरके सिंह ने बताया कि दोनों पक्ष की ओर से तहरीर दी गई है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

शाही जामा मस्जिद इंतजामिया कमेटी के पदाधिकारियों शरीफ काले आदि का पुलिस से कहना था कि शहर मुफ्ती हर रविवार तकरीर करने की नई परंपरा शुरू कर रहे थे। इसका विरोध किया गया था। वर्ष 1986 में तकरीर को लेकर विवाद हो गया था। मस्जिद परिसर में गोली चलने पर तीन लोग घायल हो गए थे। इसके बाद तकरीर बंद कर दी गई थी। पिछले रविवार से शहर मुफ्ती ने तकरीर करने की नई परंपरा दोबारा आरंभ करने का प्रयास किया तो इसका विरोध किया गया। रविवार को वह दोबारा लोगों को लेकर पहुंचे थे।

Previous Post

हाथी घाट का पार्क के रूप में होगा विकास

Next Post

रविवार को 46 हजार पर्यटकों ने ताज का किया दीदार

Related Posts

नगर निगम में नाले और सीवर की सफाई को लेकर हंगामा

नगर निगम में नाले और सीवर की सफाई को लेकर हंगामा

May 11, 2026

आगरा। सोमवार को नगर निगम के सदन में नाली और सीवर की सफाई को लेकर हंगामा हुआ। इसके साथ ही...

छत्ता में दबंगों ने युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की

छत्ता में दबंगों ने युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की

May 11, 2026

आगरा।  कचहरी घाट क्षेत्र में रविवार रात को उस समय सनसनी फैल गई, जब दबंगों ने एक युवक की बेरहमी...

पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट करने वाले पकड़े

पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट करने वाले पकड़े

May 10, 2026

आगरा। खेड़ा राठौर क्षेत्र में पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट की वारदात का पुलिस ने महज 24 घंटे...

महाराणा प्रताप जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध किया

महाराणा प्रताप जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध किया

May 10, 2026

आगरा। महाराणा प्रताप की जयंती के उपलक्ष्य में जो शोभा यात्रा निकाली गई वह आकर्षण का केंद्र रही। शोभायात्रा में...

एंबुलेंस से टकराया ऑटो, पिता-पुत्र की हुई मौत, तीन घायल

एंबुलेंस से टकराया ऑटो, पिता-पुत्र की हुई मौत, तीन घायल

May 10, 2026

आगरा। रविवार सुबह अछनेरा- बोदला रोड पर सवारी लेकर जा रहा एक ऑटो पलटने के बाद एंबुलेंस से टकरा गया।...

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

मलपुरा में पुलिस की चोर से हुई मुठभेड़, पैर में गोली लगने से हुआ घायल

May 9, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में बीती रात एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से वह घायल हो...

Next Post
रविवार को 46 हजार पर्यटकों ने ताज का किया  दीदार

रविवार को 46 हजार पर्यटकों ने ताज का किया दीदार

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में नौ जनवरी का दिन आदेश के लिए नियत

अभिनेत्री कंगना रनौत के मामले में नौ जनवरी का दिन आदेश के लिए नियत

January 2, 2025
आगरा की जज फैमिली: पिता और भाई के जज बनने के बाद दूसरा भाई और बहन भी जज बने

आगरा की जज फैमिली: पिता और भाई के जज बनने के बाद दूसरा भाई और बहन भी जज बने

August 31, 2023
हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी से हुई पुलिस की मुठभेड़

हत्या के प्रयास के मामले में वांछित चल रहे आरोपी से हुई पुलिस की मुठभेड़

May 16, 2025
ताजमहल के साथ जरदोजी की कारीगरी के लिए विश्व में हो आगरा की पहचान : प्रो. बघेल

ताजमहल के साथ जरदोजी की कारीगरी के लिए विश्व में हो आगरा की पहचान : प्रो. बघेल

February 27, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • नगर निगम में नाले और सीवर की सफाई को लेकर हंगामा
  • छत्ता में दबंगों ने युवक की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या की
  • पशु व्यापारियों के साथ मारपीट और लूट करने वाले पकड़े
  • महाराणा प्रताप जयंती पर ऑपरेशन सिंदूर, ऑपरेशन विजय और बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ जैसी 25 संदेशपरक झांकियों ने लोगों को मुग्ध किया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.