आगरा। जिला जज विवेक संगल, जिलाधिकारी नवनीत चहल और एसएसपी प्रभाकर चौधरी ने आज सेंट्रल और जिला जेल का निरीक्षण किया।
अधिकारियों ने केन्द्रीय कारागार व जिला कारागार का निरीक्षण कर कार्यालय, रजिस्टर का रख-रखाव, अस्पताल आदि का निरीक्षण कर, बन्दियों से उनकी समस्याओं को सुना और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।











