आगरा। डीईआई में आज प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। इसमें छात्र-छात्राओं द्वारा अनोखे मॉडल बनाए गए। इन मॉडलों की सभी ने जमकर सराहना की।
‘क्रिएटिंग एनवायरमेंटल कांशसनेस इन क्लासरूम’ विषय पर यह प्रदर्शनी आयोजित की गई। मुख्य अतिथि के रुप में भारती विद्यापीठ के कुलपति प्रोफेसर एमएम सालुंखे रहे। मुख्य अतिथि ने छात्र-छात्राओं के द्वारा बनाए गए मॉडलों में उनकी छिपी प्रतिभा को देखा। प्रदर्शनी के दौरान निदेशक प्रोफेसर पीके कालरा, कुलसचिव आनंद मोहन, डीन छात्र कल्याण प्रोफेसर जेके वर्मा, प्रोफेसर अर्चना कपूर, प्रोफेसर सोना दीक्षित, प्रो. मधु भटनागर आदि उपस्थित रहीं।












