आगरा। देर रात डौकी पुलिस की एक आरोपी से मुठभेड़ हुई है। उस पर 25 हजार का इनाम था। मुठभेड़ की सूचना पर एसीपी फतेहाबाद भी मौके पर पहुंच गए हैं।
डौकी पुलिस टीम व सर्विलांस सेल पूर्वी जोन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने भागने का प्रयास करते हुए पुलिस टीम पर अवैध असलाह से जानलेवा हमला किया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में सत्यभान पुत्र अंगद निवासी सूरज नगर थाना चित्राहाट के दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। घायल सत्यभान को गिरफ्तार कर इलाज को अस्पताल भेजा गया। आरोपी गैंगस्टर एक्ट में वांछित था।











