• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कर्मचारी चयन आयोग और सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो  में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एसटीएफ ने दबोचे

कर्मचारी चयन आयोग और सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो  में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले एसटीएफ ने दबोचे

पांच लोग हुए गिरफ्तार, दो युवकों ने की थी शिकायत

September 4, 2025
in Agra, Crime

आगरा। एसटीएफ आगरा यूनिट के द्वारा एक ऐसे गैंग का भंडाफोड़ किया गया है जिसके द्वारा कर्मचारी चयन आयोग और सेंट्रल आर्डिनेंस डिपो  में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी की जाती थी। 

एसटीएफ के इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने बताया कि फिरोजाबाद के शंकरपुर चंद्रवार निवासी पवन कुमार और फतेहाबाद निवासी आकाश ने शिकायत की थी कि आर्मी बेस वर्कशाप में नौकरी लगवाने के नाम पर गैंग ने सात लाख रुपये लिए थे। नौकरी नहीं लगने पर एक लाख रुपये वापस कर दिए,  लेकिन अन्य रकम वापस नहीं की। रुपये मांगने पर उनके साथ मारपीट  की गई। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए पर एसटीएफ ने अबुल उलाह दरगाह के पास से कार में मौजूद पांच ठगों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों के नाम धर्मवीर उर्फ धर्मा निवासी जलालपुर फतेहाबाद, देवेंद्र सिंह निवासी पक्कापुरा टडावली फतेहाबाद, अनूप निवासी खेरा भगौर मानखेड़ा मलपुरा, हरेश पाठक निवासी मानखेड़ा अकोला मलपुरा व पारस चाहर निवासी लाड़म अकोला मलपुरा है। इसके पास से आर्मी बेस वर्कशाप प्रयागराज के चार एडमिट कार्ड, इलेक्ट्रिशियन 510 आर्मी बेस वर्कशाप का एक एडमिट कार्ड के अलावा पैनकार्ड, आधारकार्ड, निवास प्रमाणपत्र, टोकन नंबर 381 मोहर लगा हुआ व मूल अंकपत्र हाईस्कूल-इंटरमीडिएट के बरामद किए हैं। एसटीएफ ने कार और एक बाइक भी बरामद की है। एसटीएफ उनके फरार दो साथी प्रेमचंद्र वर्मा निवासी सफीपुरा बसई मोहम्मदपुर व रिंकू सिंह स्वारा फतेहाबाद की तलाश में जुटी है। इंस्पेक्टर यतींद्र शर्मा ने बताया कि धर्मवीर, देवेंद्र व प्रेमचंद्र वर्मा नौकरी दिलाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करते हैं। जबकि अन्य आरोपित बेरोजगार युवाओं को निशाना बनाकर इनके पास लेकर आते थे।

Previous Post

25 हजार के इनामियां से डौकी पुलिस की हुई मुठभेड़, हुआ घायल

Next Post

भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले चाचा को 20 साल का कारावास

Related Posts

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा

September 8, 2026

आगरा। बारिश के बाद आगरा जनपद के गांवों से लेकर शहर की कॉलोनियों और नगर निकाय क्षेत्रों में जलभराव की...

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा

September 8, 2026

आगरा। राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से मुलाकात कर पार्टी संगठन की मजबूती, जनसेवा,...

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

Next Post
भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले चाचा को 20 साल का कारावास

भतीजी के साथ दुष्कर्म करने वाले चाचा को 20 साल का कारावास

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

28 किलो नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए चार शातिर

28 किलो नशीले पदार्थ के साथ पकड़े गए चार शातिर

March 13, 2022
धर्मांतरण के मास्टरमाइंड रहमान को दिल्ली से किया गिरफ्तार

धर्मांतरण के मास्टरमाइंड रहमान को दिल्ली से किया गिरफ्तार

July 21, 2025
कंप्यूटर शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

कंप्यूटर शोरूम में लगी आग, लाखों का नुकसान

May 16, 2022
पुष्पांजलि हाइट्स अपार्टमेंट की दो मंजिल पर लगी आग

पुष्पांजलि हाइट्स अपार्टमेंट की दो मंजिल पर लगी आग

May 1, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • जलभराव, खराब सड़कों और जल निकासी की समस्या को लेकर सांसद ने खोला मोर्चा
  • भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन से मिले सांसद नवीन जैन, संगठन और युवा शक्ति पर हुई चर्चा
  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.