• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
रोजर शू फैक्ट्री में हुई चोरी में सिकंदरा पुलिस ने साढ़े सात करोड़ से अधिक की बरामदगी की

रोजर शू फैक्ट्री में हुई चोरी में सिकंदरा पुलिस ने साढ़े सात करोड़ से अधिक की बरामदगी की

फैक्ट्री का सुपरवाइजर ही निकला सरगना, गर्लफ्रेंड की डिमांड पूरी करने को की थी चोरी

January 23, 2026
in Agra, Crime, Police

आगरा। सिकंदरा थाना क्षेत्र में रोजर शू इंडस्ट्री से चोरी हुए कैश, सोना, चांदी, हीरे चोरों से बरामद करके पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दिया है। इसकी अनुमानित कीमत सात करोड़ 70 लाख रुपये है। फैक्ट्री के ही सुपरवाइजर ने अपने भाई और दोस्त के साथ चोरी की थी। वह अपनी गर्लफ्रेंड का सपना पूरा करने के लिए उसके साथ बेंगलुरु में रहना चाहता था। इसलिए उसने यह चोरी की। खुलासा करने वाली टीम को पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने बधाई दी है। 25 हजार का इनाम भी दिया है।

शू इंडस्ट्री के मालिक दीपक बुद्धिराजा ने  मुकदमा दर्ज कराया था घर में मरम्मत का कार्य चल रहा था। इसलिए उन्होंने आभूषण और कैश फैक्ट्री में रखा था। रविवार की रात फैक्ट्री की पहली मंजिल पर चोरी हुई। दरवाजा तोड़कर अंदर घुसे चोरों ने तिजोरी से लाखों का कैश और करोड़ों के जेवरात चुरा लिए।  फैक्ट्री के सीसीटीवी कैमरे में एक संदिग्ध कैद हुआ। पुलिस ने शक के आधार पर फैक्ट्री के सुपरवाइजर अनुपम, उसके भाई अनुराग और दोस्त संजय को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की सख्त पूछताछ के बाद आरोपियों की निशानदेही पर जमीन में दबाकर रखा गया माल बरामद कर लिया गया। बरामदगी में 66 लाख कैश के अलावा करीब सात करोड़ के सोना, चांदी,, हीरे, शामिल हैं। पूछताछ में अनुपम ने बताया कि उसने मलिक को फैक्ट्री के अंदर पैसे और जेवरात रखते हुए देख लिया था। रविवार को फैक्ट्री की छुट्टी रहती है। उसने अपने भाई और दोस्त के साथ मिलकर चोरी की साजिश कर चोरी की। उसकी गर्लफ्रेंड बेंगलुरु में शिफ्ट होना चाहती थी। इसलिए वह उसका सपना पूरा करना चाहता था। वह दोनों मिलकर बेंगलुरु में ऐश की जिंदगी जीना चाहते थे। पुलिस कमिश्नर ने बताया कि डीसीपी सिटी अली अब्बास, एडिशनल डीसीपी सिटी आदित्य कुमार, एएसपी हरीपर्वत अक्षय महादिक ने खुलासा करने वाली टीमों का मार्गदर्शन किया। इस खुलासे में इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार त्रिपाठी की अहम भूमिका रही। खुलासा करने वाली टीम में सर्विलांस प्रभारी सौरभ सिंह, अभिषेक तिवारी, एसओजी प्रभारी सोहन पाल सिंह, एसआई आशीष त्यागी, नीलेश शर्मा, दीपक तिवारी, अभिषेक डांगर, सोनू गुर्जर, आकाश सिंह, सुधांशु बाजपेई, हेड कांस्टेबल अरविंद कुमार, महिपाल सिंह, शरद यादव, रुस्तम सागर, प्रिंस कौशिक आदि शामिल रहे।

Previous Post

बरहन रोड पर हादसा: आमने-सामने से टकराईं दो कारें, महिलाएं-बच्चे घायल

Next Post

कोहरे के कारण शुक्रवार को 18 ट्रेनें आधा घंटा से अधिक देरी से पहुंचीं

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
कोहरे के कारण शुक्रवार को 18 ट्रेनें आधा घंटा से अधिक देरी से पहुंचीं

कोहरे के कारण शुक्रवार को 18 ट्रेनें आधा घंटा से अधिक देरी से पहुंचीं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सट्टा माफिया आरिफ की 3.50 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

सट्टा माफिया आरिफ की 3.50 करोड़ की संपत्ति की गई कुर्क

April 22, 2022
एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल

एत्मादपुर में यूजीसी के विरोध में हो रहे प्रदर्शन में इंस्पेक्टर के डंडे ने कराया बवाल

September 1, 2026
माफिया के घर फातिहा पढ़ने वालों को पांच वर्ष के लिए घर भेज दें: आदित्यनाथ

माफिया के घर फातिहा पढ़ने वालों को पांच वर्ष के लिए घर भेज दें: आदित्यनाथ

April 22, 2024
विदेशी पर्यटक की मौत पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा – प्रदेश सरकार कहां है?

विदेशी पर्यटक की मौत पर अखिलेश यादव ने ट्वीट कर लिखा – प्रदेश सरकार कहां है?

September 22, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.