• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
सदर थाना पुलिस ने लुटेरों से बरामद की 137 किलो चांदी

सदर थाना पुलिस ने लुटेरों से बरामद की 137 किलो चांदी

February 1, 2022
in Crime

आगरा। सदर थाना क्षेत्र से 19 जनवरी को कार सवार बदमाश कोरियर कंपनी के कर्मचारियों से चांदी लूट कर ले गए थे। खुलासे को एडीजी जोन ने कई टीमें बनाई थी। शनिवार को पुलिस ने पांच लुटेरों को पकड़ लिया, उनके पास से पुलिस ने चांदी भी बरामद की है।

आकाश परमार ने 19 जनवरी को पुलिस को सूचना दी थी कि उनका साईनाथ एक्सप्रेस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के नाम से स्वामी धाम चौराहे के पास गोदाम है। चालक राघवेंद्र मारुति डिजायर गाड़ी की डिग्गी में 158 किलो चांदी लेकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। रास्ते में द्वारका ग्रीन कॉलोनी के पास एक होंडा अमेज गाड़ी में आए बदमाशों ने गाड़ी रुकवा कर उसमें से चांदी लूट ली। एडीजी राजीवकृष्ण ने बताया कि पुलिस लुटेरों को पकड़ने के लिए लगी हुई थी। शनिवार को पुलिस ने 5 लुटेरे पकड़ लिए हैं। इनके नाम नरेंद्र, राजीव, रोहित, देवेंद्र, रामू हैं। अभी तीन लोग गजेंद्र, सत्या और सुरेंद्र फरार हैं। एडीजी राजीव कृष्ण ने बताया कि पकड़े गए नरेंद्र पर 17, राजीव पर, चार देवेंद्र पर, दो रामू पर दो मुकदमे पूर्व में दर्ज हो चुके हैं। पूछताछ में लुटेरों ने पुलिस को बताया कि हम सभी ने मिलकर चांदी लूटी थी। एसएसपी सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि अभियुक्त रामप्रकाश गोदाम के सामने बने डेंटिस्ट के क्लीनिक व काम करता है। जिसने अपने साथी देवेंद्र को कार में सोना चांदी होने की बात बताई। इसके बाद देवेंद्र ने अपने साथी रोहित को यह बात बताई। रोहित ने सत्या, गजेंद्र आदि को लूट करने के उद्देश्य से अपने ग्रुप में शामिल कर लिया। इसके बाद सभी लोगों ने मिलकर लूट की। खुलासा करने वाली टीम में एएसपी सदर राजीव कुमार सिंह, इंस्पेक्टर सदर धर्मेंद्र कुमार दाहिया, इंस्पेक्टर सैया जितेंद्र सिंह, एसओजी प्रभारी कुलदीप दीक्षित, सीआईडब्ल्यू प्रभारी प्रदीप कुमार, सर्विलांस प्रभारी सचिन धामा, स्वाट टीम प्रभारी अजय कुमार, सीओडी चौकी इंचार्ज नीरज कुमार आदि शामिल रहे।

लुटेरों के पकड़े जाने की जानकारी देते हुए एडीजी राजीव कृष्ण। साथ में हैं एसएसपी सुधीर कुमार सिंह, एएसपी राजीव कुमार सिंह।
Previous Post

भाजपा प्रत्याशी चौधरी लक्ष्मी नारायण के प्रस्तावक की हत्या से सनसनी

Next Post

बसपा, सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

Related Posts

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

आर्थिक तंगी से जूझ रहे बुजुर्ग दंपति ने की आत्महत्या

November 1, 2026

आगरा। शाहगंज थाना क्षेत्र में के बुजुर्ग दंपती ने फंदे पर लटककर आत्महत्या कर ली। आर्थिक तंगी के चलते उन्होंने...

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

संजय प्लेस पुलिस चौकी के पीछे ही सजती शराबियों की महफिल

October 31, 2026

आगरा। आगरा कमिश्नरेट पुलिस के लिए बहुत शर्मसार होने की बात है कि चौकी के पीछे ही शराबियों की महफिल...

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

पुलिस लाइन में फंदे पर लटका मिला महिला कांस्टेबल का शव

October 31, 2026

आगरा। शनिवार सुबह एक महिला कांस्टेबल ने सरकारी आवास में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर अधिकारी भी...

Next Post
बसपा, सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

बसपा, सपा और भाजपा के प्रत्याशियों ने किया नामांकन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

छेड़छाड़ के आरोपी ने चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, मुकदमा

छेड़छाड़ के आरोपी ने चौकी प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर बनाई रील, मुकदमा

August 11, 2023
योगी सरकार का बड़ा तोहफा, अब हर ग्राम पंचायत में होगा हाईस्पीड इंटरनेट

विधायकों को सीएम योगी की नसीहत, कहा- ठेके-पट्टे, तबादला-तैनाती से रहें दूर

May 21, 2022
होटल में हॉकी खिलाड़ी का शव मिला

होटल में हॉकी खिलाड़ी का शव मिला

September 30, 2024
पूरे क्षेत्र को फूंक देंगे-खंदौली में युवक ने फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

पूरे क्षेत्र को फूंक देंगे-खंदौली में युवक ने फायरिंग करने का वीडियो सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

October 23, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.