आगरा। आगरा विजिलेंस विभाग के द्वारा एक के बाद एक कई अधिकारियों को रिश्वत लेते हुए पकड़ा जा चुका है। बुधवार को राजस्व निरीक्षक को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए पकड़ा है, उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।
हाथरस जिले के सदर तहसील क्षेत्र के पुरा कला गांव निवासी मुनेश कुमार ने शिकायत की थी कि राजस्व निरीक्षक मेड़बंदी और पैमाइश के नाम पर रिश्वत मांग रहा है। शिकायत पर टीम ने राजस्व निरीक्षक योगेंद्र गौतम पर नजर रखनी शुरू कर दी। जांच में मामला सही पाया गया। बुधवार के टीम ने हाथरस की सदर तहसील से ही उसे 15 हजार रुपए की रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। इसके पकड़े जाने के बाद राजस्व विभाग में खलबली मच गई।










