• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
छठ पर्व को लेकर महापौर और नगरायुक्त ने परखीं घाटों की व्यवस्थाएं

छठ पर्व को लेकर महापौर और नगरायुक्त ने परखीं घाटों की व्यवस्थाएं

घाटों पर मोबाइल टायलेट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के निर्देश

November 5, 2024
in administration, Agra, Cultural

आगरा। छठ पर्व को लेकर महापौर हेमलता दिवाकर कुशवाह और नगर आयुक्त अंकित खंडेलवाल ने यमुना घाटों पर की गईं व्यवस्थाओं को परखा। घाटों पर मौजूद पूर्वांचल समिति के पदाधिकारियों की मांग पर उन्होंने घाटों पर तत्काल लाइट की अतिरिक्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये। इसके अलावा नगरायुक्त ने सभी घाटों पर मोबाइल टायलेट, सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम के निर्देश अधिकारियों को दिये।

महापौर और नगरायुक्त सबसे पहले कैलाश घाट पहुंचे। वहां सफाई व्यवस्था पर उन्होंने संतुष्टि जताई। घाट पर ही उपस्थित पूर्वांचल समिति कैलाश घाट के अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा ने नगर निगम द्वारा की गईं व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए घाट पर अतिरिक्त लाइटें लगाये जाने की जरुरत बताई इस पर महापौर ने तत्काल विद्युत अभियंता अभिजीत को अतिरिक्त लाइटें लगाये जाने के निर्देश दिये। इसके उपरांत महापौर और नगरायुक्त बल्केश्वर घाट पहुंचे। वहां पर उपस्थित पूर्वांचल समिति के राकेश शुक्ला ने बताया कि नगर निगम की ओर से घाट पर चेंजिंगरुम, सुरक्षा की दृष्टि से यमुना की ओर बेरीकेडिंग और अर्पण कलश आदि के साथ ही साफ सफाई की उम्दा व्यवस्था की है। इस दौरान क्षेत्रीय कंचन बंसल, पार्षद मुरारी लाल गोयल, हरी ओम गोयल भी उपस्थित रहे। इसके बाद हाथीघाट पहुंचकर उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। यहां पर पहले से मौजूद पार्षद राकेश जैन, रवि माथुर और अनुराग चतुर्वेदी आदि ने हाथी घाट से लेकर यमुना किनारे तक लगाई गयीं प्रसाद की दुकानों को वहां से हटाकर वेंडिंगजोन में शिफ्ट करने की मांग की। इस पर नगरायुक्त ने तत्काल कार्रवाई करने के आदेश अधिकारियों को दिए। उन्होंने दशहराघाट की भी व्यवस्थाएं भी परखीं। इसके अलावा अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद ने सीताराम घाट का निरीक्षण कर वहां की गयीं व्यवस्थाओं को देखा। निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव, जोनल अधिकारी छत्ता विजय कुमार के अलावा जेडएसओ हरीपर्वत राजीव वालियान, जेडएसओ छत्ता इंद्रजीत, एसएफआई अक्षय, राजवीर सिंह व अर्चना गुप्ता आदि भी उपस्थित रहे।

Previous Post

खंदौली में कारोबारी के घर में लाखों रुपए की चोरी

Next Post

सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान में कोताही बर्दाश्त नहींः नगरायुक्त

Related Posts

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

बर्थडे पार्टी की आड़ में धर्मांतरण, चार गिरफ्तार, कई राज्यों तक नेटवर्क की जांच

September 24, 2026

आगरा। सैंया क्षेत्र में बर्थडे पार्टी के बहाने लोगों को बुलाकर चंगाई सभा आयोजित करने और कथित तौर पर धर्मांतरण...

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने चार्ज ग्रहण करते ही ग्रेटर आगरा और अटलपुरम टाउनशिप का किया निरीक्षण, कार्य धीमा होने पर हुए नाराज

September 24, 2026

आगरा। आगरा विकास प्राधिकरण के नवागत उपाध्यक्ष ने गुरुवार को मुख्यमंत्री शहरी विस्तारीकरण, नए शहर प्रोत्साहन योजना के तहत विकसित...

Next Post
सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान में कोताही बर्दाश्त नहींः नगरायुक्त

सड़क गड्ढा मुक्ति अभियान में कोताही बर्दाश्त नहींः नगरायुक्त

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

निबोहरा में प्रेमी निकला महिला का हत्यारोपी

निबोहरा में प्रेमी निकला महिला का हत्यारोपी

March 30, 2024
सीएम योगी का सख्त निर्देश, बिना इजाजत शोभायात्रा नहीं निकले, लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर कतई नहीं जाए

सीएम योगी का सख्त निर्देश, बिना इजाजत शोभायात्रा नहीं निकले, लाउडस्पीकर की आवाज धर्मस्थल से बाहर कतई नहीं जाए

April 19, 2022
हुक्का बार में पुलिस का छापा

हुक्का बार में पुलिस का छापा

December 26, 2023
आगरा में तैनात होगा देश का पहला C-295 एयरक्राफ्ट

आगरा में तैनात होगा देश का पहला C-295 एयरक्राफ्ट

September 14, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम
  • बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.