आगरा। ताज नगरी में शराब के शौकीनों ने इस दिवाली पर पुराने शराब बिक्री के रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। पिछली दिवाली पर आगरा में 6 करोड़ की शराब बिक्री हुई थी। इस दिवाली पर 8 करोड रुपए की शराब की बिक्री हुई है।
आगरा में एक ही दिन में 8 करोड रुपए की शराब की बिक्री होने से यह पता चलता है कि आगरा में शराब के शौकीन कम नहीं है। एक ही दिन में 8 करोड रुपए की शराब बिक्री होने से नया रिकॉर्ड बन गया है। दिवाली पर खुशियों का जश्न मनाने में शराब के शौकीनों ने जमकर खर्च किया है। एक नई बात और सामने आई है इस साल महंगी शराब की भी बिक्री बहुत हुई है। शराब की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही और शाम होते-होते बिक्री में तेजी आ गई। कई दुकानों में स्टाक खत्म होने का बोर्ड लगा दिया गया। इस वित्तीय साल में आबकारी विभाग का 2300 करोड़ रुपये का लक्ष्य है। अभी तक 40 प्रतिशत राजस्व प्राप्त हो चुका है।











