• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विधायक निधि अब पांच करोड़, विधानसभा में योगी बोले- अखिलेश-राहुल एक जैसे, नेता प्रतिपक्ष को गाय के गोबर में बदबू आती है

विधायक निधि अब पांच करोड़, विधानसभा में योगी बोले- अखिलेश-राहुल एक जैसे, नेता प्रतिपक्ष को गाय के गोबर में बदबू आती है

May 31, 2022
in National, News, Politics

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधायकों के लिए अच्छी खबर है। राज्य में अब विधायक निधि पांच करोड़ होगी। मुख्यमंत्री ने बजट पर बोलते हुए आखिर में कहा कि विधायक निधि को पांच करोड़ किए जाने की घोषणा करता हूं। कांग्रेस विधायक आराधना मोना ने विधायक निधि बढ़ाए जाने की मांग सदन में मुख्यमंत्री से की थी। पहले विधायक निधि तीन करोड़ होती थी, जो अब बढ़कर पांच करोड़ हो गई है।
विधानसभा के बजट सत्र में मंगलवार को सीएम योगी सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर हमलावर नजर आए। योगी ने कहा- नेता प्रतिपक्ष को बताना चाहूंगा कि गोबर से अगरबत्ती, धूपबत्ती भी बनती है। अगर पूजा करते तो जरूर जलाते। नेता प्रतिपक्ष अगर गोसेवा करते होते तो भाषण में भी दिखाई देता, लेकिन शायद भैंस वाले दूध का असर भाषण पर ज्यादा दिखाई दिया। गाय का कम दिखाई दे रहा है। योगी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा- नेता प्रतिपक्ष ने एक बात कही थी कि उन्होंने अपने समय में एक स्कूल का दौरा किया था। बच्चों से पूछा मैं कौन हूं, तो बच्चे ने कहा- राहुल गांधी। बच्चे मन के सच्चे होते हैं। उसने सोच-समझकर ही कहा होगा। फर्क बहुत ज्यादा नहीं है। इतना है कि राहुल गांधी देश के बाहर देश की बुराई करते है और आप यूपी के बाहर यूपी की बुराई करते हैं।
योगी ने कहा- नेता प्रतिपक्ष उस दिन ऐसे मुद्दे पर आ गए जिसका बजट से संबंध नहीं था। ऐसी बातें बोल रहे थे जिसका खामियाजा प्रदेश अतीत में भुगत चुका है। ऐसे में दुष्यंत कुमार की पंक्तियां याद आ गईं- कैसे मंजर सामने आने लगे हैं और गाते-गाते लोग चिल्लाने लगे हैं…। योगी ने कहा- नेता प्रतिपक्ष भाषण में एक तरफ किसान की बात कर रहे हैं। दूसरी तरफ गोबर से उन्हें बदबू आ रही थी। योगी ने कहा- मजबूत इरादों के दम पर कोरोना को भी उत्तर प्रदेश से दुम दबाकर भागना पड़ा। पिछली सरकारें परिणाम नहीं दे पाईं। फर्क साफ है। आप समस्या के बारे में सोचते हैं। हम समाधान के बारे में सोचते हैं। समस्या के बारे में दस बहाने मिल जाते हैं। समाधान में दस रास्ते मिल जाते हैं। फर्क साफ है। ये बजट अब तक का सबसे बड़ा बजट है। उत्तर प्रदेश का पहला बजट 1947 में जब आया तो वो कुल 103 करोड़ का था। उस समय प्रदेश में प्रति व्यक्ति आय 259 रुपए थी।
योगी के तंज पर अखिलेश यादव ने कहा- नेता सदन ने बजट के बारे में गलत जानकारी दी। पहला बजट 1952 में आया था। मुझे आपको यह बताना था कि पिछले 5 साल में आपने क्या किया, आपके पेश किए बजट पर चर्चा होनी है। आपने 22 मंत्री हटाए, इसीलिए तो हटाए कि वे अपने विभाग का पैसा खर्च नहीं कर पाए। तो, उस गैप को बताना चाहिए। आपके कितने विभाग पैसा नहीं खर्च कर पाए।

Previous Post

ज्ञानवापी मामला: लिफाफे में सील रिपोर्ट कोर्ट को लौटाने पहुंचा हिंदू पक्ष, अदालत ने वापस नहीं लिया

Next Post

मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने रिमांड पर लिया, पांच दिन होगी पूछताछ

Related Posts

यूपी के नए स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी जोन और एसएसपी दोनों ही पद पर रहे

यूपी के नए स्थायी DGP बने राजीव कृष्ण, आगरा में एडीजी जोन और एसएसपी दोनों ही पद पर रहे

May 31, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश को लंबे इंतजार के बाद अपना पूर्णकालिक पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मिल गया है। वर्तमान में कार्यवाहक डीजीपी...

आगरा में कल सामूहिक शपथ से गूंजेगा जनसंकल्प, सांसद नवीन जैन ने किया जनभागीदारी का आह्वान

आगरा में कल सामूहिक शपथ से गूंजेगा जनसंकल्प, सांसद नवीन जैन ने किया जनभागीदारी का आह्वान

May 26, 2026

आगरा।   बुधवार को एमजी रोड पर स्पीड कलर लैब के समीप राष्ट्र प्रथम अभियान के अंतर्गत सामूहिक शपथ संकल्प कार्यक्रम...

सिस्टम गरीब इंसान को इंसान समझने को तैयार नहीं, तो फिर इंसानों की तरह गुहार लगाने का क्या फायदा, कॉकरोच बनकर बोले दो युवक

सिस्टम गरीब इंसान को इंसान समझने को तैयार नहीं, तो फिर इंसानों की तरह गुहार लगाने का क्या फायदा, कॉकरोच बनकर बोले दो युवक

May 26, 2026

आगरा। कलेक्ट्रेट में मंगलवार को दो युवक कॉकरोच बनकर अपनी फरियाद लेकर पहुंचे। इनमें से एक तो व्हीलचेयर पर आया...

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर सपाइयों ने किया विरोध प्रदर्शन

May 21, 2026

आगरा। गुरुवार को भीषण गर्मी के बीच सपाइयों ने एलपीजी, पेट्रोल-डीजल पर दाम बढ़ने को लेकर जमकर कलेक्ट्रेट में विरोध...

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

कंगना रनौत की अधिवक्ता ने न्यायालय में कुछ नए प्रपत्र और दस्तावेज प्रस्तुत किए

May 20, 2026

आगरा। भाजपा सांसद एवं फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत से जुड़े चर्चित न्यायिक मामले में बुधवार को अदालत में एक बार...

Next Post
मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने रिमांड पर लिया, पांच दिन होगी पूछताछ

मूसेवाला हत्याकांड में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को दिल्ली पुलिस ने रिमांड पर लिया, पांच दिन होगी पूछताछ

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मॉलिक्यूल रूफटॉप में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट

मॉलिक्यूल रूफटॉप में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर मारपीट

November 14, 2023
सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

सांसद रामजीलाल सुमन की जीभ काटकर लाने वाले को एक लाख रुपये का इनाम देने का ऐलान

March 23, 2025
इंस्पेक्टर और दरोगाओं में साइबर संबंधी ज्ञान:  कई हुए पास तो कुछ रहे फिसड्डी

इंस्पेक्टर और दरोगाओं में साइबर संबंधी ज्ञान: कई हुए पास तो कुछ रहे फिसड्डी

November 19, 2022
एथलीट पीटी उषा ने देखा ताजमहल

एथलीट पीटी उषा ने देखा ताजमहल

August 6, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कागारौल में ईको कार में गैस रिफिलिंग के दौरान लगी आग
  • बालूगंज में चार मकान गिरे, जायजा लेने के लिए मौके पर पहुंचे डीएम
  • जमीन वापस करो या वर्तमान बाजार दर के अनुसार मुआवजा दो बोले किसान
  • AI तकनीक से पकड़ा गया 25 साल से फरार 50 हजार का इनामी
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.