आगरा। भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और एथलीट पीटी उषा ने रविवार को ताजमहल का दीदार किया। ताजमहल की खूबसूरती को निहारते हुए उसकी उन्होंने जमकर तारीफ की।
ताज महल के अंदर पीटी उषा को देखकर उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों की भीड़ लग गई। इधर गाइड ने ताजमहल की खूबसूरती व नक्काशी के बारे में उन्हें बारीकी से बताया। ताजमहल के दीदार करने के बाद उसकी खूबसूरती को पीटी उषा ने अपने मोबाइल में कैद किया। साथ ही पर्यटकों के साथ फोटो शूट भी कराया। ताजमहल की खूबसूरती को देखकर काफी उत्साहित नजर आई।

इसके अलावा मैक्सिको के न्यूवो लियोन के गवर्नर सैमुअल एलेजांद्रो गार्सिया और वित्त मंत्री इवान रिवास रोड्रिग्ज ने भी ताजमहल का दीदार किया। इस दौरान उन्होंने ताजमहल की खूबसूरती को काफी सराहा और ताजमहल पर की गई पच्चीकारी में भी काफी दिलचस्पी ली। इसके बाद वह आगरा किले का दीदार करने के लिए भी पहुंचे। गवर्नर सैमुअल एलेजांद्रो गार्सिया और वित्त मंत्री इवान रिवास रोड्रिग्स शनिवार रात को आगरा पहुंचे थे। इस दौरान उनका आगरा के जिलाधिकारी और अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया था।











