• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
तहसीलों में चल रहा भ्रष्टाचार, भ्रष्ट लोगों ने मुझे भी बनाया शिकार: राजा अरिदमन सिंह

तहसीलों में चल रहा भ्रष्टाचार, भ्रष्ट लोगों ने मुझे भी बनाया शिकार: राजा अरिदमन सिंह

January 28, 2025
in administration, Agra, Corruption, Politics

आगरा। सदर तहसील ही नहीं, सभी तहसीलों में भ्रष्टाचार चल रहा है। पूरे कुएं में ही भांग घुली हुई है। भ्रष्ट लोगों ने मुझे भी शिकार बना लिया। यह बातें पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने कहीं। विज्ञप्ति जारी कर उन्होंने रजिस्ट्री कार्यालय में हेरा फेरी के खिलाफ सख्ती से जांच करवा रहे जिलाधिकारी को बधाई दी है। 

राजा अरिदमन सिंह ने कहा कि बाह के प्रभारी सब रजिस्ट्रार के साथ मिलकर मेरे किराएदार ने पिनाहट में मेरी दुकान का बैनामा अपनी पत्नी के नाम कर दिया‌। उसकी पत्नी ने आगे दूसरे के नाम बैनामा कर दिया। जबकि मैं इस दुकान का टैक्स जमा करता हूं। मेरे पास इसका मालिकाना हक है। मैंने इसकी शिकायत पुलिस कमिश्नर से की। उन्हें मालिकाना दस्तावेज दिए। उन्होंने जांच करवाई और बबलू गुप्ता उर्फ दिनेश गुप्ता की पत्नी समेत तीन दोषी लोगों को गंभीर धाराओं में जेल भेज दिया। 
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का जालसाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के संबंध में स्पष्ट आदेश हैं और इस दिशा में जिलाधिकारी बधाई के पात्र हैं जो रजिस्ट्री कार्यालयों में हेरा फेरी के खिलाफ कड़ी जांच करवा रहे हैं। इससे जालसाज व भूमाफिया जेल जाएंगे।

लंबे समय से चल रहा खेल
राजा अरिदमन सिंह ने कहा कि मैं जब स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन मंत्री था तो मैं अक्सर सर्किट हाउस मीटिंग के लिए जाता था। वहां माल रोड पर डिफेंस की बिल्डिंग में सीधे हाथ पर बाउंड्री बनाई जा रही थी। राधा स्वामी मत का बोर्ड लगा था, जबकि नियम यह है कि कंटोनमेंट के एग्जीक्यूटिव ऑफिसर के बिना कोई बैनामा नहीं हो सकता। इस संबंध में मैंने तत्कालीन केंद्रीय रक्षा मंत्री को भी चिट्ठी लिखी और कार्रवाई को कहा। तत्कालीन स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर साहनी से भी चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि मैं कब्जा नहीं होने दूंगा।
इस संदर्भ में मैंने जांच करवाई तो उसमें गड़बड़ मिली। उसमें एक व्यक्ति के नाम माल रोड के बगल की रोड दिखाकर बैनामा कर दिया गया था। जांच में दोषी पाए गए सब रजिस्ट्रार एवं अन्य बाबू को सस्पेंड कर दिया गया था। यह खेल तब से चल रहा है, लेकिन अब संतोष की बात है कि आगरा में एआईजी व सदर तहसील के प्रभारी सब रजिस्ट्रार की जांच करके जिलाधिकारी ने शासन को संस्तुति कर दी है। इनके खिलाफ कार्रवाई होगी तो जालसाजी पर लगाम लग सकेगी।

Previous Post

सांसद निधि से अमरपुरा की 25 लाख रुपये से बनेगी चौड़ी पुलिया: सांसद चाहर

Next Post

मंडलायुक्त ने आगरा मेट्रो में सफर कर देखी सुविधाएं

Related Posts

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़

May 2, 2026

आगरा। शाहगंज क्षेत्र में बड़ी बहन के साथ क्लीनिक पर गई चार वर्ष की बालिका से कंपाउंडर द्वारा छेड़छाड़ किए...

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत

May 2, 2026

आगरा। आगरा के एत्मादद्दोला थाना क्षेत्र के ट्रांस यमुना फेस-1 में शनिवार को निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर...

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या

May 2, 2026

आगरा। खेरागढ़ थाना क्षेत्र के सितौली गांव में बीएससी एग्रीकल्चर के छात्र ने घर के अंदर लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद...

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म

May 2, 2026

 आगरा। शनिवार दोपहर फतेहपुर सीकरी  स्मारक घूमने आई युवती को धमकाकर दो युवक सुनसान जगह पर ले गए और दुष्कर्म...

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपी पकड़े

May 1, 2026

आगरा। अवैध धर्मांतरण नेटवर्क के खिलाफ चल रही कार्रवाई में पुलिस ने चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके...

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

आगरा में स्मार्ट मीटर को लेकर हंगामा, बिजली विभाग में पहुंचकर जमीन पर फेंककर तोड़कर किया विरोध

May 1, 2026

आगरा।  आगरा में शुक्रवार को अकोला कस्बे में स्मार्ट मीटर के विरोध में सैकड़ों महिलाओं ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया।...

Next Post
मंडलायुक्त ने आगरा मेट्रो में सफर कर देखी सुविधाएं

मंडलायुक्त ने आगरा मेट्रो में सफर कर देखी सुविधाएं

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वेश्यावृत्ति भी एक पेशा है, पुलिस बेवजह सेक्स वर्कर्स को परेशान न करे

सुप्रीम कोर्ट ने कहा- वेश्यावृत्ति भी एक पेशा है, पुलिस बेवजह सेक्स वर्कर्स को परेशान न करे

May 26, 2022
पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फरार हुआ पति, बदबू आने पर पड़ोसियों ने की शिकायत

पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद फरार हुआ पति, बदबू आने पर पड़ोसियों ने की शिकायत

April 9, 2025
शिक्षकों को बहुद्देश्यीय कर्मी बनाकर बुनियादी शिक्षा को खत्म करने का षडयंत्र: राठौर

शिक्षकों को बहुद्देश्यीय कर्मी बनाकर बुनियादी शिक्षा को खत्म करने का षडयंत्र: राठौर

October 16, 2024
जनकपुरी महोत्सव 2023: ट्रेफिक डायवर्जन, 10 और 11 अक्टूबर को संभल कर निकलें

जनकपुरी महोत्सव 2023: ट्रेफिक डायवर्जन, 10 और 11 अक्टूबर को संभल कर निकलें

October 8, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शाहगंज में क्लीनिक पर अपनी बहन के साथ दवा लेने गई चार साल की बालिका के साथ छेड़छाड़
  • एत्माउद्दौला में निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर गार्डर सहित नीचे गिरे, तीनों की मौत
  • खेरागढ़ में छात्र ने रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर की आत्महत्या
  • फतेहपुर सीकरी स्मारक के अंदर युवती को धमकाकर दुष्कर्म
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.