• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
किडनी फेल मरीज से रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त के यहां केस हुआ दर्ज

किडनी फेल मरीज से रिश्वत मांगने के मामले में लोकायुक्त के यहां केस हुआ दर्ज

उप लोकायुक्त ने कुलपति सहित सात अधिकारियों से मांगा जवाब, मची खलबली

January 17, 2024
in Agra, Court, Education, News

आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के एक दोनों किडनी फेल संविदा कर्मचारी ने आरोप लगाया था कि उसे स्थाई करने के नाम पर रिश्वत मांगी जा रही है। कर्मचारी ने राजभवन, विजिलेंस, लोकायुक्त में कुलपति, प्रति कुलपति, कुलसचिव, सहायक कुलसचिव, सहायक कुलसचिव लेखा, प्रोफेसर यूसी शर्मा की भ्रष्टाचार संबंधी शिकायत की थी। लोकायुक्त कार्यालय से उप लोकायुक्त ने कुलपति को पत्र भेजकर मामले में जांच आख्या मांगी है। लोकायुक्त के यहां केस दर्ज होता देखकर विश्वविद्यालय में खलबली मच गई है। 

 संविदा कर्मचारी रवि सक्सेना ने शिकायत की थी कि नौ मार्च 1999 को उनकी डाटा एंट्री ऑपरेटर के रूप में अनुबंध पर नियुक्ति हुई थी, उनके द्वारा आईईटी में 10 मार्च 1999 को कार्यभार ग्रहण कर लिया गया। विभिन्न संस्थाओं में कार्यरत अनुबंध, संविदा कर्मचारियों के विनयमितीकरण के संबंध में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा जारी शासनादेश के अनुपालन में संविदा कर्मचारियों को विनयमितीकरण किए जाने को निर्देशित किया गया। जिसके क्रम में विश्वविद्यालय द्वारा 22 तृतीय श्रेणी तथा 21 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों का विनयमितीकरण किया गया। 17 मई को सहायक कुलसचिव प्रशासन पवन कुमार द्वारा निदेशक आईईटी को एक पत्र लिखा गया जिसमें उन्होंने रवि सक्सेना, सोमेश शर्मा, नीरज जोहरी, भारत भूषण के संबंध में आख्या मांगी। आख्या में निदेशक ने चारों का विनयमितीकरण करने का सुझाव दिया। इस संबंध में पांच जून 2022 को कार्य परिषद की बैठक में एक चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई जिसमें प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, प्रोफेसर संजय चौधरी, प्रोफेसर अनिल वर्मा, ममता सिंह शामिल थे। इस कमेटी को चारों कर्मचारियों का विनियमितीकरण करने के संबंध में अपनी रिपोर्ट पेश करनी थी। रवि सक्सेना का कहना है कि कमेटी के सदस्यों ने विनयमितीकरण करने पर अपना सुझाव दिया, जिसके आधार पर तत्कालीन कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने विनयमितीकरण की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया, लेकिन सात महीने के बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। रवि सक्सेना ने कहा कि सहायक कुलसचिव प्रशासन पवन कुमार सुविधा शुल्क के चक्कर में फाइल को अपने पास दबाए रहे। अंत में मजबूर होकर उन्हें हाईकोर्ट जाना पड़ा। हाईकोर्ट ने तीन सप्ताह के अंदर प्रार्थी के प्रत्यावेदन का निस्तारण करने के निर्देश दिए। रवि सक्सेना का कहना था कि सहायक कुलसचिव प्रशासन पवन कुमार ने कहा कि हम किसी हाईकोर्ट के आदेश को नहीं मानते हैं। अगर अपना विनयमितीकरण कराना है तो सुविधा शुल्क देना ही पड़ेगा। इधर तीन सप्ताह बीत जाने के बाद भी हाईकोर्ट के आदेश का विश्वविद्यालय प्रशासन ने कोई पालन नहीं किया। इसके बाद रवि सक्सेना और उनके एक साथी कर्मचारी ने अवमानना याचिका दाखिल की। अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने एक सप्ताह के अंदर मामले का निस्तारण करने के निर्देश दिए। रवि सक्सेना का कहना है कि हाईकोर्ट का आदेश मिलने के बाद फिर से एक चार सदस्यीय कमेटी बनाई गई जिसमें प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, प्रोफेसर यूसी शर्मा, सहायक कुल सचिव लेखा अनूप कुमार, सेवानिवृत जज थे। कमेटी बनने के बाद सहायक कुलसचिव पवन कुमार ने फिर से रवि सक्सेना को बुलाया और उनसे कहा कि पूर्व में जिन कर्मचारियों का विनयमितीकरण हुआ है उन्होंने पांच लाख दिए थे। अपना काम कराना है तो तुम्हें भी खर्चा करना पड़ेगा। अगर खर्चा नहीं दोगे तो फिर तुम हाईकोर्ट चले जाओ या सुप्रीम कोर्ट कुछ भी नहीं होगा। रवि सक्सेना का कहना है कि पैसे की सुनकर उन्होंने पवन कुमार के सामने अपने हाथ जोड़े और कहा कि उनकी आर्थिक स्थिति खराब है। वह पैसा नहीं दे सकते हैं। इसके बाद पवन कुमार ने कहा कि यह पैसा मैं अकेले अपने पास नहीं रखता हूं। यह पैसा ऊपर तक जाता है। पवन कुमार कमेटी में शामिल नहीं थे फिर भी वह बार-बार उन पर पैसे के लिए दबाव बनाने में लगे हुए थे। पैसा ना देने की वजह से सहायक कुलसचिव ने ही विनयमितीकरण नहीं होने दिया। जबकि उन जैसे ही तीन केस में सुविधा शुल्क लेकर विनयमितीकरण कर दिया गया। इसके साथ ही इन्होंने यह शिकायत भी की है कि मॉडल स्कूल में एक कर्मचारी की नियुक्ति हुई और उसके बाद में उसका विश्वविद्यालय में ट्रांसफर कर दिया गया। जबकि यह नियम विरुद्ध है। मॉडल स्कूल एक प्राइवेट संस्था है। उसे एक ट्रस्ट चलाता है फिर भी अधिकारियों ने नियमों की अनदेखी कर दी। रवि सक्सेना का कहना है कि कई कर्मचारियों का पैसा लेकर विनयमितीकरण किया गया है। रवि सक्सेना ने उन सभी के नाम भी शपथ पत्र पर शिकायत में दिए हैं। मामले में विजिलेंस और राजभवन के साथ लोकायुक्त के यहां भी शिकायत की गई थी। लोकायुक्त ने अपने यहां केस दर्ज कर लिया है। विश्वविद्यालय में पहली बार लोकायुक्त के यहां कोई शिकायत हुई थी। इस पर भी केस दर्ज हो गया है। पूर्व में देखा गया है कि लोकायुक्त के यहां शिकायत होने के बाद कई कड़ी कार्रवाई हुई हैं।

शिकायत में इन लोगों के थे नाम

1- कुलपति प्रोफेसर आशु रानी

2- प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा

3- कुलसचिव  राजीव कुमार

4- सहायक कुलसचिव प्रशासन पवन कुमार

5- सहायक कुलसचिव लेखा अनूप कुमार

6- प्रोफेसर यूसी शर्मा

7- एसडी पालीवाल

 

Previous Post

थानाध्यक्ष को गुपचुप तरीके से भेजा जेल, पहलवान के सिर फोड़ा ठीकरा

Next Post

ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले बदमाश से पुलिस की देर रात हुई मुठभेड़

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले बदमाश से पुलिस की देर रात हुई मुठभेड़

ज्वेलरी दुकान में चोरी करने वाले बदमाश से पुलिस की देर रात हुई मुठभेड़

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वाइल्ड लाइफ एसओएस का किया दौरा

मिस यूनिवर्स ग्रेट ब्रिटेन ने अपने प्रतिनिधिमंडल के साथ वाइल्ड लाइफ एसओएस का किया दौरा

September 26, 2024
थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और कई पुलिसकर्मी फ्लैट से खींच कर ले गए मेरे पति को उसके बाद नीचे फेंक दिया

थानाध्यक्ष, चौकी प्रभारी और कई पुलिसकर्मी फ्लैट से खींच कर ले गए मेरे पति को उसके बाद नीचे फेंक दिया

March 2, 2024
ट्रक चालक दो बाइक सवारों को डेढ़ किमी तक घसीटता हुआ ले गया

ट्रक चालक दो बाइक सवारों को डेढ़ किमी तक घसीटता हुआ ले गया

December 23, 2024
थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर युवक ने बनाई रील, वायरल

थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठकर युवक ने बनाई रील, वायरल

May 12, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.