आगरा। किरावली क्षेत्र के बाकन्दा गांव में आरएसएस प्रचारक ओमप्रकाश उर्फ ओमी सिसौदिया के पिता ठाकुर जनक सिंह सिसौदिया के निधन पर रविवार को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मध्य प्रदेश विधानसभा स्पीकर नरेंद्र सिंह तोमर, अनुसूचित मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाखन सिंह सहित कई वरिष्ठ नेताओं का आगमन हुआ।
ओमप्रकाश उर्फ ओमी मौजूदा समय में मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के प्रमुख संघ प्रचारकों में गिने जाते हैं। उनके पिता ठाकुर जनक सिंह सिसौदिया का निधन हो गया था। रविवार को सीएम डॉ. मोहन यादव सहित कई नेताओं का काफिला गांव पहुंचा। पूर्व प्रधान हरिओम सिंह सिसौदिया ने कहा कि इतने बड़े-बड़े नेताओं का गांव में कदम रखना पहली बार हुआ है। नेताओं ने शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया और संवेदना प्रकट की।











