• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
संस्कृति भवन में 90 हजार का बेड और 85 हजार की अलमारी बनी

संस्कृति भवन में 90 हजार का बेड और 85 हजार की अलमारी बनी

25 बेड, 25 लगेज अलमारी और 86 केबिनेट बनवाए गए हैं

December 3, 2022
in administration, Agra, Education, News

-गौरव प्रताप सिंह-
आगरा। डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन में गेस्ट हाउस के लिए जो फर्नीचर बना है, उसके रेट सातवें आसमान से भी ऊपर हैं, जो भी उनको सुनेगा वह हैरान हो जाएगा। यह सभी फर्नीचर पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक के कार्यकाल में ही बना है।

संस्कृति भवन का विश्वविद्यालय भूस्वामी नहीं था। फिर भी डॉ. अरविंद कुमार दीक्षित ने यहां 40 करोड़ की बिल्डिंग खड़ी करा दी। जमीन का भूस्वामी नहीं होने के चलते आगरा विकास प्राधिकरण ने इसका नक्शा भी पास नहीं किया है। जमीन को विवादित देख पूर्व कुलपति प्रोफेसर अशोक मित्तल और प्रोफेसर आलोक कुमार राय ने उसका उद्घाटन नहीं किया था। प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने बिल्डिंग का उद्घाटन कर दिया और यहां फर्नीचर की खरीदारी शुरू करा दी। दो से तीन कंपनियों ने यहां फर्नीचर की सप्लाई की है, जिसका करोड़ों रुपए का भुगतान बताया जा रहा है। एक कंपनी के द्वारा बेड, अलमारी, कैबिनेट और टेबल बनाए गए हैं, उसका बिल ही करीब डेढ़ करोड रुपए है। इस कंपनी के कर्मचारी ने बताया कि जो बेड बनाया गया है वह  करीब 90 हजार रुपये का है। यह बोर्ड का है। इसके अलावा जो अलमारी बनी है। वह करीब 85 हजार की है। साइड में जो कैबिनेट रखा जाता है। वह करीब 10 हजार का है। 25 बेड, 25 अलमारी और 86 कैबिनेट बनाए गए हैं।

इधर खंदारी स्थित एक शोरूम संचालक ने बताया कि जो बेड  है वह उनके यहां 25 से 30 हजार में, जो अलमारी है वह 25 से 30 हजार में, जो कैबिनेट बनाया गया है वह दो हजार में उपलब्ध है। सवाल खड़े हो रहे हैं कि पूर्व कुलपति के कार्यकाल में इतना महंगा फर्नीचर क्यों बना? कहीं कमीशन के लालच में ही तो महंगा फर्नीचर नहीं बनवाया गया है? करोड़ों रुपए का फर्नीचर खरीदने के चलते ही तो इस बिल्डिंग का उद्घाटन नहीं किया गया था? मामले में कुलसचिव डॉ. विनोद कुमार सिंह का कहना है कि अभी तक फर्नीचर का भुगतान नहीं हुआ है, उनके पास जब भी फाइल आएगी, पहले वे फर्नीचर की गुणवत्ता की जांच कराएंगे। अगर गुणवत्ता खराब निकली तो किसी हालत में फर्नीचर का भुगतान नहीं किया जाएगा।

प्रोफेसर लवकुश मिश्रा बोले जो फर्नीचर खरीदा है वह किसी काम का नहीं

आगरा। आईटीएचएम के एचओडी प्रोफेसर लवकुश मिश्रा का कहना है कि जो फर्नीचर खरीदा गया है उसमें संस्थान के शिक्षकों से सलाह भी नहीं ली गई है। लैब में कौन सी टेबल होनी चाहिए यह तो संस्थान का शिक्षक ही बता सकता है। आईटीएचएम की लैब में भी जो टेबल डलवाई गई है। वह लैब वाली नहीं है। प्रोफेसर लवकुश मिश्रा ने कुलपति से भी मांग की है जिस संस्थान के लिए भी खरीददारी होती है उस कमेटी में उस संस्थान के शिक्षक को भी रखा जाए। क्योंकि यहां पर कुछ शिक्षक भाग्यविधाता बने हुए हैं। वह खुद ही तय कर लेते हैं कहां पर क्या मंगाना है।

प्रोफेसर संजय चौधरी हैं संस्कृति भवन के प्रभारी

आगरा। पूर्व कुलपति प्रोफेसर विनय कुमार पाठक ने प्रोफेसर संजय चौधरी को संस्कृति भवन का प्रभारी बनाया था। प्रोफ़ेसर संजय चौधरी की देखरेख में ही यह फर्नीचर बना है। इसके साथ ही वह रूसा के भी प्रभारी हैं। एसटीएफ ने पिछले दिनों उन्हें पूछताछ के लिए भी बुलाया था। आने वाले दिनों में संस्कृति भवन को लेकर भी उनसे पूछताछ हो सकती है।

अलमारी करीब 85000 की बनवाई गई है।
यह कैबिनेट करीब 10 हजार रुपये का बना है।
Previous Post

विषयों को संगीत के द्वारा कैसे पढ़ाया जाए सिखाया गया डीईआई में शिक्षकों को

Next Post

न्यू आगरा थाना आएगा एसीपी ताज सुरक्षा सर्किल में

Related Posts

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला

October 13, 2026

आगरा। कमला नगर थाना क्षेत्र के बल्केश्वर इलाके में सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद...

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर

October 13, 2026

आगरा। किरावली में रात में आलू चावल खाकर सोए परिवार के पांच लोगों की हालत बिगड़ गई। पड़ोसियों ने किसी...

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क

October 12, 2026

आगरा। यूपी रेरा की बकाएदारी पर प्रशासन ने अंसल प्रापर्टीज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है। बिल्डर पर...

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को  रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत

October 12, 2026

आगरा। सरकारी विभागों में काम करने के एवज में अगर कोई भी किसी से रिश्वत मांगता है तो उसे रंगे...

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

रामप्रताप चौहान अधिकारियों को चेताते हुए बोले उनके कार्यकर्ताओं का काम नहीं रुकना चाहिए

October 11, 2026

आगरा। भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद रामप्रताप सिंह चौहान रविवार को राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली...

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

ताजमहल देखने आए दो पर्यटकों को बंदर ने काटा

October 11, 2026

आगरा। ताजमहल में रविवार को अमेरिकी महिला पर्यटक और आंध्र प्रदेश के एक पर्यटक को बंदर ने काट लिया। इससे...

Next Post
न्यू आगरा थाना आएगा एसीपी ताज सुरक्षा सर्किल में

न्यू आगरा थाना आएगा एसीपी ताज सुरक्षा सर्किल में

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शहरवासी अपना गृहकर ऑनलाइन खुद ही तय कर सकेंगे

शहरवासी अपना गृहकर ऑनलाइन खुद ही तय कर सकेंगे

May 6, 2022
सदर में रास्ते के विवाद को लेकर झगड़े-फायरिंग में चार घायल

सदर में रास्ते के विवाद को लेकर झगड़े-फायरिंग में चार घायल

October 17, 2023
बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर एलियंस संभव, वैज्ञानिकों ने ‘खोजा’ पानी तो निकला ग्रीनलैंड से कनेक्शन

बृहस्पति के चंद्रमा यूरोपा पर एलियंस संभव, वैज्ञानिकों ने ‘खोजा’ पानी तो निकला ग्रीनलैंड से कनेक्शन

April 20, 2022
PETA की शिकायत के बाद अवैध रूप से कैद लंगूर की जान बचाई गई

PETA की शिकायत के बाद अवैध रूप से कैद लंगूर की जान बचाई गई

August 17, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सात साल के बच्चे को बाइक से टक्कर लगने के बाद विवाद खूनी संघर्ष में बदला
  • आलू चावल खाकर सोए परिवार में दो बच्चों की मौत, तीन लोगों की हालत गंभीर
  • 5.60 करोड़ की बकाएदारी पर अंसल बिल्डर्स की संपत्ति कुर्क
  • रिश्वत मांगने वाले सरकारी अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिसकर्मियों को रंगेहाथों पकड़वाने के लिए इन नंबरों पर करें शिकायत
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.