• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कैमरून में फंसे धीरज जैन के पिता ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

कैमरून में फंसे धीरज जैन के पिता ने सांसद नवीन जैन से की मुलाकात

पिता ने मुलाकात कर कहा- उनका बेटा पूरी तरह निर्दोष है

November 22, 2025
in administration, Agra, National, Politics

आगरा। अफ्रीका के कैमरून में फंसे धीरज जैन के पिता धनपाल जैन ने बुधवार को सांसद नवीन जैन से उनके शास्त्रीपुरम स्थित आवास पर मुलाकात की। मुलाकात के दौरान उन्होंने अपने पुत्र की गंभीर स्थिति का उल्लेख करते हुए कहा कि उनका बेटा पूरी तरह निर्दोष है और उसे साजिश के तहत फंसाया जा रहा है। तीन महीनों से कंपनी द्वारा वेतन रोके जाने और उससे जबरन कार्य कराए जाने से परिजनों की चिंता और बढ़ गई है।

धनपाल जैन ने बताया कि धीरज के एग्रीमेंट में स्पष्ट उल्लेख है कि यदि किसी भी प्रकार की कानूनी प्रक्रिया होती है, तो वह भारत में ही होगी, इसके बावजूद कंपनी द्वारा अनुचित दबाव बनाया जा रहा है। वहीं धीरज की माँ गंभीर ऑटोइम्यून बीमारी से ग्रसित हैं और मुंबई में अपनी बेटी के पास रहकर उपचार करा रही हैं। उन्होंने सांसद से गुहार लगाते हुए कहा कि “बेटे, बहू और नातिन के कैमरून में फंसे होने से परिवार टूट चुका है। मैं मानसिक तनाव के कारण अपनी नौकरी तक ठीक से नहीं निभा पा रहा। कृपया हमें इस संकट से बाहर निकालें।”

भारतीय उच्चायोग की पहल तेज

सांसद नवीन जैन द्वारा प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर और कैमरून स्थित भारतीय उच्चायुक्त को भेजे गए पत्रों पर शीघ्र संज्ञान लिया गया है। कैमरून स्थित भारतीय उच्चायोग के उच्चायुक्त विनय खंडूजा ने जवाबी पत्र में जानकारी दी कि वे लगातार धीरज जैन, उनके परिजनों, नियोक्ता कंपनी और स्थानीय अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। उच्चायोग ने भरोसा दिलाया है कि धीरज जैन की भारत वापसी के लिए आवश्यक प्रक्रियाएं तेज़ी से आगे बढ़ाई जा रही हैं और जल्द ही समाधान निकाल लिया जाएगा।

सांसद नवीन जैन ने दिया भरोसा आपका दुख मेरा अपना दुख है

धनपाल जैन से वार्ता के दौरान सांसद नवीन जैन ने आश्वासन देते हुए कहा आप चिंता न करें। आपका दुख मेरा अपना दुख है। मैं स्वयं प्रधानमंत्री कार्यालय, विदेश मंत्रालय और भारतीय उच्चायोग के साथ लगातार संपर्क में हूं। सभी संस्थान अत्यंत सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ काम कर रहे हैं।”

सांसद ने बताया कि धीरज जैन की सुरक्षित वापसी के लिए विभागों के बीच चौबीसों घंटे समन्वय बनाए रखा गया है। उन्होंने कहा कि जब तक धीरज सुरक्षित भारत नहीं लौट आते, मेरे प्रयास एक पल के लिए भी नहीं रुकेंगे। प्रशासनिक स्तर पर आवश्यक सभी औपचारिकताएं तुरंत पूरी कराई जा रही हैं। जैन परिवार अकेला नहीं है तथा पूरा सरकारी तंत्र आपके साथ खड़ा है।”

Previous Post

बैंक खाते हासिल करके ठगी करने वाले साइबर गिरोह का एसटीएफ ने किया खुलासा

Next Post

चार हथियारबंद बदमाश कारोबारी के घर में चोरी करने घुसे, बेटी ने शोर मचाकर सभी को बचाया

Related Posts

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी

November 5, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश के विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों के शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों को लेकर योगी सरकार पर दबाव बढ़ाना...

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

November 5, 2026

आगरा। कमला नगर कारोबारी के घर में 70 लाख के जेवरात चोरी के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया...

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी

November 4, 2026

आगरा। सदर बाजार स्थित सुल्तानपुरा सर्राफा बाजार से 31 अक्टूबर को 15 लाख रुपये के सोने के आभूषण चोरी करने...

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?

November 4, 2026

आगरा। सरकारी जमीनों पर कब्जे और नक्शा पास के मामले इन दिनों सुर्खियों में छाए हुए हैं। आगरा विकास प्राधिकरण...

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

ताजमहल के पास पेड़ काटने का वीडियो वायरल, वन विभाग की कार्य शैली पर सवाल

November 3, 2026

आगरा। ताज ट्रेपेजियम जोन में हरे पेड़ों की कटाई रुकने का काम नहीं ले रही है। ताजमहल के पास ही...

सेवानिवृत्त आईएएस की  हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

सेवानिवृत्त आईएएस की हत्या में फरार आरोपी आगरा में पकड़ा गया

November 3, 2026

आगरा। भोपाल में एक महीने पहले सेवानिवृत्त आईएएस अधिकारी की हत्या हुई थी। हत्यारा लगातार पुलिस को चकमा दे रहा...

Next Post
चार हथियारबंद बदमाश कारोबारी के घर में चोरी करने घुसे, बेटी ने शोर मचाकर सभी को बचाया

चार हथियारबंद बदमाश कारोबारी के घर में चोरी करने घुसे, बेटी ने शोर मचाकर सभी को बचाया

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

पति से परेशान पत्नी पहुंची थाने, बोली जबरन बनाता है संबंध

पति से परेशान पत्नी पहुंची थाने, बोली जबरन बनाता है संबंध

September 18, 2022
जगदीशपुरा में एलईडी साइनेज बोर्ड की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

जगदीशपुरा में एलईडी साइनेज बोर्ड की फैक्ट्री में लगी भीषण आग

December 31, 2022
पंजाब नेशनल बैंक का शाखा प्रबंधक 30 हजार की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने किया गिरफ्तार

पंजाब नेशनल बैंक का शाखा प्रबंधक 30 हजार की रिश्वत लेते हुए सीबीआई ने किया गिरफ्तार

June 26, 2026
ताजगंज में जानलेवा हमले के मुकदमे के बाद दबंगई दिखाते हुए धमकाने पहुंचे आरोपी

ताजगंज में जानलेवा हमले के मुकदमे के बाद दबंगई दिखाते हुए धमकाने पहुंचे आरोपी

November 17, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • शिक्षकों ने अपनी लंबित मांगों का समाधान विधानसभा चुनाव से पहले करने की मांग रखी
  • कमला नगर में कारोबारी के घर में 70 लाख की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • बहू के इलाज को लिए कर्ज को चुकाने के लिए की चोरी
  • नजूल विभाग की बिना एनओसी के प्राधिकरण कैसे कर रहा नक्शा पास?
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.