• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कहने के बाद दर्ज हुआ युवक को थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा

डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कहने के बाद दर्ज हुआ युवक को थर्ड डिग्री देने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा

किरावली मामले में भी जांच हुई पूरी, जल्द दर्ज हो सकता है पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा

January 20, 2026
in administration, Agra, Police

आगरा। छत्ता थाने की जीवनी मंडी चौकी में नाबालिग को थर्ड डिग्री दिए जाने के मामले में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कहने के बाद दोषी चौकी प्रभारी और अन्य तीन पुलिस कर्मियों के खिलाफ छत्ता थाने में मुकदमा दर्ज हो गया है। इधर किरावली थाने में युवक को उल्टा लटकाकर उसकी दोनों टांगें तोड़ने के मामले में कई दिन के बाद भी जांच पूरी नहीं होने पर सवाल उठने के बाद जांच पूरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष नीरज कुमार और अन्य दो पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द मुकदमा दर्ज होने की संभावना है। 

सैंया के वीरई गांव के नरेंद्र कुशवाह अपने बड़े भाई धीरज के साथ टेंपो से आगरा में आकर घर-घर जाकर दूध बेचते हैं। टेंपो धीरज चलाते हैं, नरेंद्र को टेंपो चलाना नहीं आता। नरेंद्र ने बताया था कि रोज की तरह भाई के साथ दूध बांटने छत्ता के जीवनी मंडी चौकी क्षेत्र के गरीब नगर आए थे।  धीरज उन्हें टेंपो में छोड़कर घरों में दूध देने चले गए।  वहां जीवनी मंडी चौकी इंचार्ज रविंद्र कुमार किसी झगड़े की सूचना पर पहुंचे। उन्होंने झगड़ा करने पर कुछ युवकों को पकड़ा और उनके पास आकर टेंपो में युवकों को बिठाकर थाने ले चलने के लिए कहा। उसने बताया कि वह टेंपो चलाना नहीं जानता। इस बात पर वह भड़क गए। पिटाई करते हुए उसे जीवनी मंडी चौकी लाया गया। आरोप है कि वहां चौकी प्रभारी ने पहले जमीन पर गिराकर पीटा। इसके बाद  पैर के तलवे पर डंडे बरसाए। मामले में चौकी प्रभारी और अन्य तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। बाद में इंस्पेक्टर पर भी लाइन हाजिर की कार्रवाई हुई। दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा नहीं दर्ज होने से पंडित परिवार और कुशवाहा समाज आक्रोशित थे। आगरा आगमन पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दोषी पुलिसकर्मियों पर मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए थे। इसके बाद दोषी पुलिसकर्मी के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। 

दूसरी ओर किरावली के गांव करहरा में पांच अगस्त को सेवानिवृत्त फौजी बलवीर सिंह की हुई हत्या के मामले में 20 दिसंबर को राजू शर्मा को पुलिस ने थाने बुलाया था। पुलिस ने शक के आधार पर राजू से पूछताछ शुरू कर दी। आरोप है कि थानाध्यक्ष नीरज कुमार, एसआई धर्मवीर और सिपाही रवि ने उसे उल्टा लटकाकर पैरों पर डंडे बरसाने शुरू कर दिए। पुलिस की पांच लाठियां टूट गईं। बेहोश होने तक उसे पीटा गया।  यह देखकर पुलिसकर्मी घबरा गए। थाने के पिछले दरवाजे से उसे गाड़ी में डालकर किरावली अस्पताल ले गए। मामला तूल पकड़ने के बाद थानाध्यक्ष और अन्य दो पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया। पीड़ित परिवार दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कई दिन से मुकदमा दर्ज करने की मांग कर रहा है। मामले की जांच एडिशनल पुलिस कमिश्नर कर रहे थे। जांच में लगातार देरी होता देखकर उनकी जांच पर सवाल खड़े हो रहे थे। फिर किरकिरी होने के बाद उन्होंने अपनी जांच पूरी कर ली है। इसमें पुलिसकर्मियों को दोषी माना है। जल्दी उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो सकता है।

Previous Post

नाई की मंडी क्षेत्र में फोम के गोदाम में लगी भीषण आग

Next Post

दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर ने छलेसर कैंपस के फिजिकल एजुकेशन विभाग में किया ज्वाइन

Related Posts

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम

October 16, 2026

आगरा। जिला निर्वाचन अधिकारी व जिलाधिकारी मनीष बंसल की अध्यक्षता में अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के आधार पर फोटो...

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित

October 16, 2026

आगरा। शुक्रवार सुबह से अचानक बदले मौसम और तेज बारिश ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगरा दौरे के कार्यक्रम...

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार

October 16, 2026

आगरा। आगरा में मुख्य विकास अधिकारी के रूप में ट्रांसफर होकर आए अमित कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन में...

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित

October 16, 2026

आगरा। ऐतिहासिक इमारतों और विविध लोकेशन के लिए फिल्म निर्माताओं की पसंद बनते जा रहे आगरा में एक बार फिर...

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

ग्रीन गैस बिल के भुगतान के नाम पर साइबर ठगों की एक और ठगी

October 15, 2026

आगरा। ग्रीन गैस बिल भुगतान के नाम पर साइबर ठगों के द्वारा लगातार लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।...

कल मुख्यमंत्री आगरा में

कल मुख्यमंत्री आगरा में

October 15, 2026

आगरा। कल शुक्रवार को मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित आगमन के दृष्टिगत निर्माणाधीन छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, टाटा ग्राउंड सहित...

Next Post
दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर ने छलेसर कैंपस के फिजिकल एजुकेशन विभाग में किया ज्वाइन

दुष्कर्म के आरोपी प्रोफेसर ने छलेसर कैंपस के फिजिकल एजुकेशन विभाग में किया ज्वाइन

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

शंकराचार्य बोले- गोवध नहीं रोक सकने वाली सरकार को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं

June 7, 2026
कल मुख्यमंत्री आगरा में 3 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

कल मुख्यमंत्री आगरा में 3 विधानसभा क्षेत्रों में प्रत्याशियों के लिए मांगेंगे वोट

February 1, 2022
नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम हालत देखकर रह गई आश्चर्यचकित

नशा मुक्ति केंद्रों का निरीक्षण करने पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम हालत देखकर रह गई आश्चर्यचकित

May 21, 2024
आरबीएस कॉलेज की बीए प्रथम सेमेस्टर की कट ऑफ हुई जारी

आरबीएस कॉलेज की बीए प्रथम सेमेस्टर की कट ऑफ हुई जारी

July 15, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • महिला व युवा मतदाताओं का पंजीकरण बढ़ाने पर जोर, पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में शामिल कराने के लिए चलाया जाएगा विशेष अभियान बोले डीएम
  • आगरा में बारिश ने बिगाड़ा मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का गणित
  • शासन की योजनाओं को आगे बढ़ाना रहेगी प्राथमिकता बोले नवागत सीडीओ अमित कुमार
  • जीआईसी में 18 से 20 अक्टूबर तक बिपाशा बसु की फिल्म की शूटिंग प्रस्तावित
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.