आगरा। शाहगंज में सोमवार दोपहर को एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। धुआं और आग की लपटें उठती देखकर इलाके में भगदड़ मच गई। फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
बताया जा रहा है कि राहगीरों ने गोदाम के अंदर से धुआं निकलता हुआ देखा। जब पास में जाकर देखा तो गोदाम में रखे प्लास्टिक के कबाड़ में आग लगी हुई थी। देखते ही देखते आग ने भयंकर रूप ले लिया। आसपास के लोग आग बुझाने में नाकाम रहे। सूचना पर फायर ब्रिगेड की एक के बाद एक 6 गाड़ियां मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने करीब एक घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। बताया जा रहा है कि गोदाम के आगे कागजों में आग जला रहे राहगीर को आसपास के लोगों ने पकड़ लिया था लेकिन वह धक्का देकर मौके से फरार हो गया। लोगों ने बताया कि कुछ अधजले कागज मौके पर रह गए हैं। वह किसी स्कूल का रिकॉर्ड है।











