आगरा। गुरुद्वारा गुरू का ताल पर आज एक भीषण हादसा हो गया। एक ट्रक ने एक ऑटो में टक्कर मार दी। हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। हादसा होने की वजह से कई किलोमीटर का लंबा जाम लग गया है। पुलिस जाम खुलवाने में लगी हुई है।
एक ऑटो सवारियां लेकर भगवान टॉकीज की तरफ जा रहा था। गुरुद्वारा गुरु का ताल कट पर ट्रक ने पीछे से ऑटो को टक्कर मार दी। इससे ऑटो बुरी तरह कुचल गया। सवारी के बीच में चीख पुकार मच गई। पुलिस और लोगों ने घायलों को बचाने के लिए दौड़ लगाई। जिसने भी हादसा होते हुए देखा उसकी रूह कांप गयी। इंस्पेक्टर सिकंदरा नीरज शर्मा ने बताया कि पांच लोगों की मृत्यु हो गई है। जाम को खुलवाया जा रहा है।











