• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जगदीशपुरा पुलिस ने साइबर ठगी में जनसेवा केंद्र संचालक सहित तीन लोग पकड़े

जगदीशपुरा पुलिस ने साइबर ठगी में जनसेवा केंद्र संचालक सहित तीन लोग पकड़े

क्यूआर कोड की जानकारी लेकर उन्हें साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे

August 3, 2025
in Agra, Crime, Tech

आगरा। साइबर सेल और थाना जगदीशपुरा पुलिस ने तीन शातिर युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपी  क्यूआर कोड की जानकारी लेकर उन्हें साइबर अपराधियों को उपलब्ध कराते थे, बदले में कमीशन लिया जाता था। इस पूरे नेटवर्क का संचालन जनसेवा केंद्र संचालक कर रहा था।

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने पत्रकार वार्ता में बताया कि थाना जगदीशपुरा क्षेत्र के रामनगर निवासी साहिल निगम की शिकायत पर जांच शुरू हुई थी। साहिल ने बताया कि उसे संदिग्ध कॉल्स और मैसेज आने लगे थे। इस दौरान बोदला सेक्टर-4 में जनसेवा केंद्र चलाने वाले अभय वर्मा ने उसका भरोसा जीतकर बैंक खाता, एटीएम कार्ड और अन्य विवरण ले लिए। अभय ने साहिल का एटीएम कार्ड अपने साथियों कुन्दन उर्फ कार्तिक (लोहामंडी) और प्रियांशु (लोहामंडी) को दे दिया। इसके बाद तीनों ने मिलकर साहिल के खाते में आई रकम को निकाल लिया। साहिल को तब शक हुआ जब खाते में रकम आकर तुरंत निकल जाती थी। पूछताछ में सामने आया कि अभय वर्मा का जनसेवा केंद्र ‘अपना कम्युनिकेशन साइबर कैफे’ के नाम से चलता है। वहीं उसकी मुलाकात आयुष नामक व्यक्ति से हुई, जिसने खुद को गेमिंग ऐप से जुड़ा बताकर बैंक खाते, एटीएम और क्यूआर कोड मांगे। अभय को कमीशन का लालच दिया गया, जिसे उसने स्वीकार कर लिया। जल्द ही अभय के जनसेवा केंद्र पर काम करने वाले कुन्दन उर्फ कार्तिक और प्रियांशु भी इस नेटवर्क में शामिल हो गए। तीनों ने कई लोगों से खाते और क्यूआर कोड एकत्र कर आयुष व उसके साथी मुकेश तक पहुंचाए। डीसीपी के अनुसार, अभय द्वारा मुहैया कराए गए खातों में साइबर ठगों की ठगी की रकम जमा होती थी, जिसे सीडीएम मशीन के माध्यम से निकाला या अन्य खातों में ट्रांसफर कर दिया जाता था। अभय इसमें से कमीशन लेता था। गिरफ्तार लोगों में अभय वर्मा, कुन्दन उर्फ कार्तिक, और प्रियांशु ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होंने योजना बनाकर लोगों को बहलाकर बैंकिंग डिटेल लीं और उन्हें साइबर ठगी के लिए उपलब्ध कराया।

Previous Post

एमएम गेट पुलिस की चांदी चोरों से मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Next Post

रामदास अठावले बोले- संविधान विरोधी हैं राहुल-अखिलेश

Related Posts

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं

September 26, 2026

आगरा। कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष अजय राय शनिवार को आगरा  दौरे पर रहे। एमजी रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस...

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत

September 26, 2026

आगरा। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर शनिवार सुबह डौकी थाना क्षेत्र में बाजिदपुर के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर कई...

टॉरेंट पावर के शिविर में  ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान

September 25, 2026

आगरा। शहरी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से टॉरेंट पावर द्वारा शुक्रवार को प्रिंस वाटिका,...

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव

September 25, 2026

आगरा। अछनेरा थाना क्षेत्र में एक करोड़पति साधु के सिर में ईंट मार कर उनकी हत्या कर दी गई है।...

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

विधायक छोटेलाल वर्मा के अंतिम संस्कार में पहुंचे हजारों लोग, हर आंख हुई नम

September 25, 2026

आगरा। फतेहाबाद के भाजपा विधायक छोटेलाल वर्मा का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव नगला देवहंस पहुंचा तो अंतिम...

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

बुखार से पीड़ित विधायक छोटेलाल वर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में चल रहा था उपचार

September 24, 2026

आगरा। बुखार से पीड़ित फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र के विधायक छोटेलाल वर्मा का  निधन हो गया। परिजन उन्हें आगरा से नोएडा...

Next Post
रामदास अठावले बोले- संविधान विरोधी हैं राहुल-अखिलेश

रामदास अठावले बोले- संविधान विरोधी हैं राहुल-अखिलेश

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

आगरा में आज सभी डॉक्टर हड़ताल पर, दौसा की डा. अर्चना शर्मा की ख़ुदकुशी पर भारी आक्रोश

आगरा में आज सभी डॉक्टर हड़ताल पर, दौसा की डा. अर्चना शर्मा की ख़ुदकुशी पर भारी आक्रोश

March 30, 2022
देर रात मनचलों ने घेरा महिला को, पीआरवी के सायरन की आवाज सुनकर भागे

देर रात मनचलों ने घेरा महिला को, पीआरवी के सायरन की आवाज सुनकर भागे

June 30, 2022
एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया,  सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

एकता थाने से ट्रक चोरी, सिद्धार्थनगर पुलिस ने पकड़वाया, सवाल- आखिर चोरी का मुकदमा क्यों दर्ज नहीं हुआ?

August 28, 2026
निरीक्षण के दौरान नगर संकीर्तन मार्ग पर एडीएम सिटी को मिलीं अव्यवस्थाएं

निरीक्षण के दौरान नगर संकीर्तन मार्ग पर एडीएम सिटी को मिलीं अव्यवस्थाएं

December 24, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सीईसी को लेकर बोले- देश में चुनावी प्रक्रिया के जरिए ‘वोट चोरी’ कर सरकारें बनाई जा रही हैं
  • आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर हादसे में तीन लोगों की हुई मौत
  • टॉरेंट पावर के शिविर में ग्राहक सेवा महाशिविर में 548 उपभोक्ताओं की समस्याओं का हुआ समाधान
  • अछनेरा में करोड़पति साधु के सिर में ईंट मारकर की हत्या, कमरे में मिला शव
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.