आगरा। एत्मादपुर थाना पुलिस ने शातिर चार वाहन चोरों को पकड़ा है। यह पलक झपकते ही दुपहिया वाहन चोरी कर लेते थे। उनके पास से कई वाहन बरामद भी हुए हैं।
इंस्पेक्टर एत्मादपुर विजय विक्रम सिंह को सूचना मिली कि बुढ़िया के ताल से ईदगाह जाने वाले कट के पास दो चोर वाहन चोरी की फिराक में आए हुए हैं। उन्होंने मौके पर पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। उनकी निशान देही पर चोरी की गई सात मोटरसाइकिल भी बरामद की। पूछताछ में चोरों ने बताया मोटरसाइकिल चोरी करने के बाद यह उसे बेचने का काम करते हैं जो पैसा मिलता है, उसे आपस में बांट लेते हैं। पकड़े गए चोरों के नाम सौरभ, ललित विजेंद्र और ओम हैं। इंस्पेक्टर ने बताया कि जितेंद्र नाम का एक चोर अभी फरार है, उसे पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही हैं।











