• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जी-20 डेलिगेशन का ताजनगरी में शाही अंदाज में हुआ स्वागत

जी-20 डेलिगेशन का ताजनगरी में शाही अंदाज में हुआ स्वागत

खेरिया मोड़ से लेकर ताज कन्वेंशन होटल तक कलाकारों ने मंच पर दीं प्रस्तुतियां

February 10, 2023
in administration, Agra, Art, Cultural, Development, National, Politics, Uncategorized, World

आगरा। G-20 सम्मेलन में भाग लेने के लिए आए  मेहमानों का भव्य तरीके से स्वागत किया गया। एयरपोर्ट पर मेहमानों को तिलक लगाकर बग्गी में बैठाकर एयरपोर्ट के बाहर लाया गया। रास्ते में जगह जगह उनके ऊपर फूल बरसाए जाते रहे। इसके साथ ही स्वागत में जगह-जगह मंच पर ब्रज नृत्य और शहनाई बजती नजर आईं। खबर लिखे जाने तक मेहमान डिनर कर चुके थे।

भारत को पहली बार जी-20 देशों की मेजबानी मिली है। ऐसे में दुनियाभर की नजर आगरा पर टिकी है। यहां 11 व 12 फरवरी को महिला सशक्तीकरण पर कॉन्फ्रेंस होगी। शनिवार को केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्र भाई आएंगे। सम्मेलन की अध्यक्षता फिक्की की अध्यक्ष डॉ. संगीता रेड्डी करेंगी।

 G-20 देशों का डेलिगेशन खेरिया एयरपोर्ट पर सायं करीब 7:15 बजे पहुंचा। इस डेलिगेशन में लगभग 125 मेहमान शामिल थे,जिनका भव्य रूप से आतिथ्य सत्कार किया गया। अर्थव्यवस्था, नेतृत्व और कार्यक्षेत्र में महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा हिस्सेदारी के लिए शनिवार को जी-20 एमपावर समूह की बैठक फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज कन्वेंशन में होगी। शनिवार को दो दिवसीय बैठक का शुभारंभ सुबह 10 बजे केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी करेंगी। मेहमानों के आगमन पर चप्पे-चप्पे पर पुलिस लगाई गई है। जिस होटल में मेहमान रुके हुए हैं। वह पूरा छावनी में तब्दील है।

रास्ते भर मंच पर होती रही रंगारंग प्रस्तुतियां

एयरपोर्ट पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों में शिरकत के बाद मेहमान रॉयल बग्गियों से बाहर आए। होटल तक के वीआईपी रोड पर उनके लिए हर चौराहे पर देश की लोककला और नृत्य का प्रदर्शन किया गया। ड्रोन के जरिए और स्कूली बच्चों ने मेहमानों पर फूलों की बारिश की। भारतीय संस्कृति को देखकर सदस्यों के चेहरे पर खुशी का आलम था। 14 चौराहों पर गेंदे और गुलाब के फूलों की उनके ऊपर बारिश की गई। 10 चौराहों पर रंगोली सजाई गई थी। सेल्फी प्वाइंट को पुर्तगाल की थीम पर सजाया गया था।  कल मेहमान ताजमहल का भ्रमण करेंगे। इसलिए पर्यटकों के लिए ताजमहल बंद रहेगा। आगरा किला भी बंद रहेगा।

बग्गी में सवार मेहमान।
सेल्फी प्वाइंट पर मेहमानों के साथ जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल।
Previous Post

G- 20: आगरा में आज आएंगे 150 डेलीगेट्स, दस स्थानों पर पुष्प वर्षा

Next Post

विश्व का सबसे बड़ा पेठा तथा सबसे बड़ी पेठे की रंगोली बनी

Related Posts

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026

आगरा। विधानसभा चुनाव 2027 के लिए बसपा ने खेरागढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी की घोषणा कर दी है। पार्टी ने...

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप

September 16, 2026

आगरा। मलपुरा क्षेत्र में एक युवक की मौत का थाना पुलिस को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।  जिस युवक की...

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख

September 15, 2026

आगरा। आगरा जीआरपी पुलिस ने ट्रेनों में यात्रियों के सामान को चोरी करने वाले दो चोर पकड़े हैं। इसमें से...

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा

September 15, 2026

आगरा। प्रतापपुरा स्थित एचपी के पेट्रोल पंप पर मंगलवार को  टैंकर के पास ही पंप के एक हिस्से में चिंगारी...

हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्

हमारे प्रेरणास्रोत मूर्धन्य पत्रकार एवं संपादक डोरीलालजी की 38वीं पुण्यतिथि पर सादर नमन्

September 15, 2026

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

जनता और चाचा अखिलेश यादव को सबक सिखाने के लिए तैयार बैठे हैं: भूपेंद्र चौधरी

September 14, 2026

आगरा। सोमवार को आगरा आए प्रभारी मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने समाजवादी पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश...

Next Post
विश्व का सबसे बड़ा पेठा तथा सबसे बड़ी पेठे की रंगोली बनी

विश्व का सबसे बड़ा पेठा तथा सबसे बड़ी पेठे की रंगोली बनी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

उत्तर, दक्षिण और छावनी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर

उत्तर, दक्षिण और छावनी विधानसभा क्षेत्र की चुनावी तस्वीर

February 8, 2022
मर्चेंट नेवी अफसर के पार्थिव शरीर को स्वदेश मंगाने के लिए बघेल ने विदेश मंत्री से की बात

मर्चेंट नेवी अफसर के पार्थिव शरीर को स्वदेश मंगाने के लिए बघेल ने विदेश मंत्री से की बात

June 26, 2024
रिश्ते के भाई ने की थी प्रॉपर्टी डीलर की चाकू से हत्या

रिश्ते के भाई ने की थी प्रॉपर्टी डीलर की चाकू से हत्या

May 8, 2024
जगदीशपुरा जमीन कांड में मुकदमे में जुरैल नाम के व्यक्ति का और नाम बढ़ा

जगदीशपुरा जमीन कांड में मुकदमे में जुरैल नाम के व्यक्ति का और नाम बढ़ा

January 22, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव
  • बर्थडे पार्टी कर रहे युवकों को मलपुरा पुलिस ने खदेड़ा, नाले में मिला युवक का शव, परिजनों ने पुलिस पर लगाया हत्या का आरोप
  • गर्लफ्रेंड के लिए चोर बना युवक, कैंसर के इलाज पर खर्च किए 80 लाख
  • प्रतापपुरा पेट्रोल पंप पर लगी आग, कर्मचारियों की सूझबूझ से टला हादसा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.