• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
AI तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और वायरल करने की युवती को धमकी

AI तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और वायरल करने की युवती को धमकी

ट्रांसयमुना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया

December 18, 2025
in Agra, Crime, Tech

आगरा। एक युवक द्वारा युवती और उसके परिजनों को लगातार परेशान, अपमानित और भयभीत किए जाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर थाना ट्रांसयमुना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार गौरव कुमार पुत्र राजपाल सिंह निवासी थाना क्वार्सी, जिला अलीगढ़, लंबे समय से मोबाइल फोन और सोशल मीडिया के माध्यम से उसे परेशान कर रहा था। आरोपी द्वारा अश्लील मैसेज, गालियां और धमकी भरे संदेश लगातार भेजे जा रहे थे। आरोप है कि उसने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक का दुरुपयोग करते हुए पीड़िता के चेहरे को जोड़कर अश्लील फोटो व वीडियो तैयार करने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपी ने इन आपत्तिजनक फोटो-वीडियो को इंस्टाग्राम, फेसबुक, व्हाट्सएप, एक्स (ट्विटर) और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल करने की धमकी देकर पीड़िता और उसके परिवार पर मानसिक दबाव बनाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपी ने तेजाब डालने, अपहरण कराने और पूरे परिवार को जान से मरवाने जैसी गंभीर धमकियां भी दीं। पीड़िता ने बताया कि 5 दिसंबर की शाम और 6 दिसंबर की रात को आरोपी द्वारा भेजे गए अभद्र और धमकी भरे संदेशों के स्क्रीनशॉट उसने पुलिस को सौंपे हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना ट्रांसयमुना पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है। डिजिटल साक्ष्यों की फॉरेंसिक जांच कराई जाएगी और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स से तकनीकी जानकारी जुटाई जा रही है। जांच के आधार पर आरोपी के खिलाफ सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

शीतलहर और गिरते तापमान को देखते हुए डीएम ने की स्कूलों की छुट्टी

Next Post

कॉलोनी विकसित करने के नाम पर जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज

Related Posts

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार

November 25, 2026

आगरा। आगरा मंडल में औद्योगिक विकास और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के साथ उद्यमियों की समस्याओं के समाधान...

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

November 25, 2026

आगरा। शाहगंज के चर्चित तेजाब हमले में साढ़े चार साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। मामले...

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

बूथों से अनुपस्थित रहने वाले शिक्षकों का बीएसए ने रोका वेतन, मची खलबली

November 23, 2026

आगरा। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतना बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों, शिक्षामित्रों और अनुदेशकों को भारी पड़ गया। विशेष संक्षिप्त...

Next Post
कॉलोनी विकसित करने के नाम पर जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज

कॉलोनी विकसित करने के नाम पर जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

बसपा ने खेरागढ़ से ब्राह्मण प्रत्याशी पर चला दांव, नीरज रावत लड़ेंगे चुनाव

September 16, 2026
सजा दो घर को फूलों से, मेरे घर राम आए हैं..

सजा दो घर को फूलों से, मेरे घर राम आए हैं..

September 23, 2022
एटा में गुड व्यापारी से 92 हजार की लूट

एटा में गुड व्यापारी से 92 हजार की लूट

March 1, 2022
प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने जोनल पार्क का किया निरीक्षण

प्राधिकरण के उपाध्यक्ष ने जोनल पार्क का किया निरीक्षण

September 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
  • गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब
  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.