• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कॉलोनी विकसित करने के नाम पर जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज

कॉलोनी विकसित करने के नाम पर जमीन हड़पने का मुकदमा दर्ज

बुजुर्ग महिला को अपने ही खरीदे गए प्लॉट के लिए वर्षों से संघर्ष करना पड़ रहा

December 18, 2025
in Agra, Crime

आगरा। ताजगंज थाना क्षेत्र में कॉलोनी विकसित करने के नाम पर जमीन हड़पने और धोखाधड़ी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला को अपने ही खरीदे गए प्लॉट के लिए वर्षों से संघर्ष करना पड़ रहा है। पीड़िता परवीन खान की शिकायत पर न्यायालय के आदेश के बाद थाना ताजगंज पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़िता के अनुसार उन्होंने मौजा बगदा, थाना ताजगंज स्थित खसरा संख्या 254 में 225.12 वर्गगज भूमि का बैनामा 5 मई 2015 को प्रेमलता शर्मा से कराया था, जो 6 जून 2015 को विधिवत पंजीकृत हुआ। यह भूमि एमएम वाटिका कॉलोनी में प्लॉट संख्या 13 के आधे हिस्से और प्लॉट संख्या 14 के पूरे हिस्से के रूप में दर्शाई गई थी। बैनामे के समय मौके पर कब्जा भी उन्हें सौंप दिया गया था। आरोप है कि कॉलोनी का विकास समय पर न होने के कारण जमीन काफी समय तक खाली पड़ी रही। बाद में जब कॉलोनी विकसित होने लगी और पीड़िता ने अपनी जमीन पर बाउंड्री कराने की कोशिश की, तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। प्लॉट संख्या 13 के पूरे हिस्से पर अन्य लोगों द्वारा अवैध कब्जा कर बाउंड्री निर्माण करा लिया गया था। पीड़िता का आरोप है कि उनके स्वामित्व वाले आधे प्लॉट पर छल-कपट से कब्जा कर लिया गया, जबकि अब उनके पास केवल प्लॉट संख्या 14 ही शेष बचा है। इतना ही नहीं, कॉलोनी के लेआउट प्लान में दर्शाए गए 25 फीट चौड़े सार्वजनिक रास्ते पर भी कब्जा किए जाने का आरोप लगाया गया है, जिससे पूरे मामले की गंभीरता और बढ़ जाती है। पीड़िता का कहना है कि जब उन्होंने आरोपियों से या तो पूरी जमीन दिलाने या उसके बदले रकम वापस करने की मांग की, तो साफ इनकार कर दिया गया। 26 सितंबर 2025 को अधिवक्ता के माध्यम से भेजे गए कानूनी नोटिस के बाद आरोपी और अधिक आक्रामक हो गए और कथित रूप से धमकी दी कि न तो जमीन मिलेगी और न ही पैसा लौटाया जाएगा।न्यायालय के आदेश के बाद दर्ज मुकदमे में प्रेमलता शर्मा पत्नी हरिशंकर, मनोज उपाध्याय पुत्र हरिशंकर निवासी अयोध्या कुंज बी-ब्लॉक थाना शाहगंज, नदीम अहमद पुत्र स्वर्गीय अब्दुल सलीम निवासी नई आबादी पक्की सराय ताजगंज, प्रिया यादव पुत्री चरन सिंह, जय प्रकाश पुत्र कालीचरन, शान्ती देवी पत्नी कुल्लीराम और विष्णु पुत्र कुल्लीराम निवासीगण गांव बगदा थाना ताजगंज, आगरा को आरोपी बनाया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जमीन के दस्तावेज, लेआउट प्लान तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन विवेचना की जा रही है। जांच के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Previous Post

AI तकनीक से अश्लील फोटो-वीडियो बनाने और वायरल करने की युवती को धमकी

Next Post

सिकंदरा में चेन लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

Related Posts

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या

October 10, 2026

आगरा। सदर के सेवला में शुक्रवार की रात गोली मारने से घायल ढाबा संचालक की उपचार के दौरान मौत हो...

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस

October 10, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद के शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव में  आगरा में भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी हरि किशोर...

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त

October 9, 2026

आगरा। नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने शनिवार को निरस्त कर...

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया

October 9, 2026

आगरा। फतेहाबाद रोड स्थित होटल ताज में आयोजित संसद सदस्यों के साथ महाप्रबंधक, उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा...

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन करने जा रहे राज्यसभा सांसद सुमन को किया हाउस अरेस्ट

October 8, 2026

आगरा। मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर समाजवादी पार्टी के ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के...

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

नाना पाटेकर की मौत पर भावुक होते हुए राज बब्बर बोले- मैंने एक बेहतरीन कलाकार, साथी और मित्र खो दिया

October 8, 2026

आगरा। गुरुवार को जनकपुरी में श्री राम और माता सीता के विवाह उत्सव में बड़हार दावत में शामिल होने के...

Next Post
सिकंदरा में चेन लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

सिकंदरा में चेन लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक के पैर में लगी गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

दिल्ली से कार बुक करा कर लाए लुटेरे, ड्राइवर को अछनेरा में फेंक कार लूट ले गए

दिल्ली से कार बुक करा कर लाए लुटेरे, ड्राइवर को अछनेरा में फेंक कार लूट ले गए

November 24, 2022
नए साल पर सभी ट्रैफिक जंक्शन को एटीसीएस मोड पर लाना प्राथमिकता में रहे: मंडलायुक्त

नए साल पर सभी ट्रैफिक जंक्शन को एटीसीएस मोड पर लाना प्राथमिकता में रहे: मंडलायुक्त

December 29, 2025
गुंडे माफियाओं पर सीएम योगी ने लगाई लगाम, बोले डिप्टी सीएम

गुंडे माफियाओं पर सीएम योगी ने लगाई लगाम, बोले डिप्टी सीएम

March 20, 2023
महिला दरोगा ने थानाध्यक्ष की मानसिकता को देख कहा मुझे उन दरोगाओं में मत समझना!

महिला दरोगा ने थानाध्यक्ष की मानसिकता को देख कहा मुझे उन दरोगाओं में मत समझना!

July 9, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सदर में शिक्षक नेता के भतीजे की गोली मारकर हत्या
  • भाजपा प्रत्याशी हरि किशोर तिवारी के समर्थन में चार निर्दलीय प्रत्याशियों ने नाम लिया वापस
  • नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन की ओर जाने वाली तमाम ट्रेन निरस्त
  • उत्तर मध्य रेलवे की बैठक में राज्यसभा सांसद नवीन जैन ने आगरा की रेल सुविधाओं का मुद्दा उठाया
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.