• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बरहन में अवैध रूप से मिट्टी खनन चल रहा था, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल !

बरहन में अवैध रूप से मिट्टी खनन चल रहा था, पुलिस की भूमिका पर उठ रहे सवाल !

खनन विभाग की टीम ने सात डंपर किए जब्त

October 9, 2024
in Agra, Crime

आगरा। आगरा में मिट्टी और बालू का खनन बंद होने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले दिनों एक सिपाही को खनन माफिया ने गोली मारी थी उसके बाद भी पुलिस खनन को लेकर आंखें बंद किए हुए हैं। बुधवार को बरहन कस्बे के गांव अमानाबाद में अवैध रूप से मिट्टी खनन चल रहा था। पोकलेन मशीन से खुदाई के बाद डंपरों से मिट्टी ले जाई जा रही थी। खनन विभाग की टीम ने मौके पर छापा मार कर सात डंपर पकड़े।  खनन विभाग के छापा मारने के बाद थाना पुलिस यह कहकर लीपापोती करने लगी कि ठेकेदार ने कहा था कि उसके पास अनुमति है।

गांव अमानाबाद व नगला नत्था के बीच रेलवे की अनुमति के नाम पर मिट्टी खनन चल रहा था। चर्चाओं को सही मानें तो पुलिस को पहले दिन से इसकी जानकारी थी। पुलिस ने इस तरफ से आंखें बंद कर रखी थीं। पुलिस के मुताबिक ठेकेदार कहता था कि उसके पास अनुमति है। सवाल यह है कि पुलिस ने कागजात चेक करने के लिए खनन विभाग की टीम को क्यों नहीं बुलाया? इधर अवैध खनन की शिकायत खनन अधिकारी से हुई थी। जिला खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय अपनी टीम के साथ अमानाबाद पहुंचे थे। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मिट्टी डालने की अनुमति मांगी तो ठेकेदार दिखाने में असमर्थ रहा। उसने अधिकारियों क़ो गुमराह करने का प्रयास किया। कहा कि उसके पास बरहन से मलावन-एटा के लिए जाने वाली रेलवे लाइन के लिए मिट्टी डालने की अनुमति है। मांगे जाने पर वह अनुमति नहीं दिखा सका। कागज दिखा देगा यह कहकर खनन विभाग की टीम को समझाने के प्रयास में जुटा रहा। जिला खनन अधिकारी मिथिलेश पांडेय ने बताया है कि सात डम्परों क़ो सीज कर दिया गया है। खनन चालू स्थिति में नहीं मिला था। इसलिए पोकलेन मशीन को सीज नहीं किया गया है। ठेकेदार अपने पास अनुमति की बात कर रहा है। उससे कागजात मांगे गए हैं। जानकारी की जाएगी कि किस गाटा संख्या की अनुमति है और मिट्टी का उठान किस गाटा संख्या से किया जा रहा है। ग्रामीणों की मानें तो लंबे समय से यहां खनन हो रहा है। थाना पुलिस को सब पता था। बिना पुलिस की मर्जी से पोकलेन मशीन से खनन हो जाए इसका प्रश्न ही नहीं उठता। सूत्रों की मानें तो पूर्वी और पश्चिमी जोन के कई थाना क्षेत्र में जमकर खनन चल रहा है। 

Previous Post

सिकंदरा में युवक ने दो युवतियों का जीना किया दुश्वार

Next Post

आगरा किले के पास मिले दोनों शव पति-पत्नी के थे, कर्ज से परेशान होकर की थी आत्महत्या

Related Posts

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार

May 25, 2026

आगरा। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने सोमवार को ताजमहल का दीदार किया। वह उसकी खूबसूरती के कायल हो गए।...

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़

May 25, 2026

आगरा। ताजनगरी फेज-2 स्थित चौपाटी में रविवार शाम फिरोजाबाद से आए चूड़ी व्यापारी के बेटे कुनाल  का जिप लाइन से...

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत

May 24, 2026

आगरा। थाना ताजगंज क्षेत्र स्थित आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले पर सवार होकर रोमांच का आनंद ले रहे 15...

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा

May 24, 2026

आगरा। आगरा क्लब के लॉन में शनिवार रात आयोजित प्रतिष्ठित ‘मे क्वीन बॉल 2026’ सौंदर्य, प्रतिभा और आत्मविश्वास का अद्भुत...

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

दर्द निवारक दवा ‘ऑक्सालजिन डीपी’ का नकली संस्करण तैयार कर बाजार में बेचा जा रहा था

May 24, 2026

आगरा। आगरा में कोतवाली थाना क्षेत्र से नकली दवाओं के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। औषधि प्रशासन और...

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाला गैंग पकड़ा

May 23, 2026

आगरा। डेटिंग ऐप के जरिए लोगों को होटल बुलाकर बंधक बनाने और ऑनलाइन पैसे वसूलने वाले गैंग का ताजगंज पुलिस...

Next Post
आगरा किले के पास मिले दोनों शव पति-पत्नी के थे, कर्ज से परेशान होकर की थी आत्महत्या

आगरा किले के पास मिले दोनों शव पति-पत्नी के थे, कर्ज से परेशान होकर की थी आत्महत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

नगर निगम 31.54 करोड़ से महानगर में लगाएगा सोलर लाइटें

नगर निगम 31.54 करोड़ से महानगर में लगाएगा सोलर लाइटें

June 6, 2024
खेरागढ़ में शहीद के घर पर पहुंचे लोकदल के मुखिया जयन्त चौधरी

खेरागढ़ में शहीद के घर पर पहुंचे लोकदल के मुखिया जयन्त चौधरी

September 21, 2022
योगी यूथ ब्रिगेड ने फूंका सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला

योगी यूथ ब्रिगेड ने फूंका सांसद रामजीलाल सुमन का पुतला

March 31, 2025
आरबीएस कॉलेज में मुस्कुराएगा इंडिया की ओर से मेंटल हेल्थ काउंसलिंग सेंटर, शुरुआत हुई

आरबीएस कॉलेज में मुस्कुराएगा इंडिया की ओर से मेंटल हेल्थ काउंसलिंग सेंटर, शुरुआत हुई

August 20, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अमेरिकी विदेश मंत्री ने पत्नी के साथ किया ताजमहल का दीदार
  • चौपाटी हादसे का लाइव वीडियो आया सामने, टिकट 400 रुपये लेकिन सुरक्षा के मानकों से खिलवाड़
  • आगरा चौपाटी में जिप लाइन झूले से गिरकर किशोर की मौत
  • आगरा क्लब में ग्लैमर का महाकुंभ, ‘मे क्वीन बॉल 2026’ में मॉडल्स ने बिखेरा खूबसूरती का जलवा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.