आगरा। पुलिस कमिश्नर के निर्देश पर आगरा के कई थानों का कायाकल्प हो चुका है। अब कमला नगर थाने का भी स्वरूप बदल गया है। नवनिर्मित भवन दूधिया रोशनी में जगमता देखकर हर किसी की जुबान पर एक ही शब्द था यह थाना है या रिजॉर्ट।
पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड ने अपने कार्यकाल में कई थानों का जीणोद्धार कराया है। कई महीने से कमला नगर थाने में भी काम चल रहा था। कायाकल्प होने के बाद यह भी अब किसी रिजॉर्ट से काम नहीं लग रहा है। पुलिस कर्मियों के रहने के लिए लग्जरी बैरक बनाया गया है। इसके साथ ही मालखाना, महिला डेस्क भी बहुत अच्छी बनाई गई हैं। नवनिर्मित थाने का पुलिस कमिश्नर जे रविंदर गौड और आईजी दीपक कुमार के द्वारा उद्घाटन किया गया। आईजी रेंज दीपक कुमार ने थानाध्यक्ष निशामक त्यागी की प्रशंसा करते हुए कहा कि बहुत ही कम समय में बहुत ही बेहतर काम कराया है। उद्घाटन के दौरान अपर पुलिस आयुक्त संजीव त्यागी, डीसीपी सिटी सूरज राय, डीसीपी ट्रैफिक अभिषेक अग्रवाल, डीसीपी पूर्वी अतुल शर्मा, आईपीएस आदित्य कुमार, विनायक भोसले, एसीपी पीयूष कांत राय, एसीपी गिरीश कुमार सिंह, एसीपी हेमंत कुमार शामिल रहे। कार्यक्रम का संचालन एसीपी सुकन्या शर्मा ने किया।












