• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
पानी की विकराल समस्या हो दूर, जल संचय हो भरपूर: अरिदमन सिंह

पानी की विकराल समस्या हो दूर, जल संचय हो भरपूर: अरिदमन सिंह

आगरा के 2825 कब्जा मुक्त तालाबों के जीर्णोद्धार की मांग

March 6, 2025
in administration, Agra, News, Politics

आगरा। विगत 5-6 वर्षों से आगरा  के विभिन्न क्षेत्रों में स्थित कब्जा मुक्त तालाबों का जीर्णोद्धार करवाने के लिए प्रयासरत  पूर्व कैबिनेट मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने इस बार भी ग्रीष्मकाल के दस्तक देते ही पुनः इस मुद्दे को जनहित में उठाया है।

उन्होंने आगरा के जिलाधिकारी व मुख्य विकास अधिकारी को पत्र देकर गुहार लगाई है कि बाह तहसील के 813, फतेहाबाद के 647, सदर के 197, खेरागढ़ के 677 तथा एत्मादपुर के 491, फतेहपुर सीकरी सहित आगरा जनपद की छह तहसीलों के 2825 तालाब अवैध कब्जों से मुक्त हैं। 13 व 14वें वित्त आयोग और मनरेगा धनराशि पहले ही मिल चुकी होगी। अब 15 वें वित्त आयोग तथा मनरेगा के तहत स्वीकृत धनराशि से इन तालाबों के जीर्णोद्धार एवं खुदाई का कार्य वर्षा शुरू होने से पहले ही करवाया जाए ताकि वर्षा ऋतु में बरसात का पानी निरंतर संचित होता रहे। उन्होंने अनुरोध किया है कि आरईएस के जूनियर इंजीनियर के साथ मिलकर इन तालाबों की गहरी खुदाई करवाई जाए और ऐसा ढलान बनाया जाए कि आसपास का पानी स्वत: बहकर इन तालाबों में जा सके। राजा अरिदमन सिंह ने कहा है कि पानी की विकराल समस्या से लोग जूझ रहे हैं लेकिन तालाबों के जीर्णोद्धार से पानी की विकराल समस्या दूर होगी और जल संचय भी भरपूर होगा।

जलवायु के अनुरूप स्थानीय प्रजाति के लगाएं वृक्ष
राजा अरिदमन सिंह ने तालाबों की खुदाई के साथ ही उनके समीप आम, गूलर, पीपल, जामुन, ढाक, पलाश और महुआ जैसे स्थानीय प्रजाति एवं जलवायु के अनुरूप वृक्ष लगाए जाने की भी आवश्यकता जताते हुए कहा है कि इनसे हरियाली बढ़ेगी। छाया मिलेगी। प्रदूषण कम होगा और पर्यावरण भी बेहतर होगा। इन पेड़ों पर पक्षी बसेरा कर सकेंगे। पीपल और गूलर के फलों से कीड़े-मकोड़े भी जीवित रहेंगे जो पर्यावरण संतुलन के लिए उपयोगी होंगे। ऐसे वृक्षों को ज्यादा देखरेख की भी आवश्यकता नहीं पड़ती।

Previous Post

कमला नगर थाने का बदला स्वरूप, थाना कम रिजॉर्ट ज्यादा लग रहा

Next Post

एत्माउद्दौला पुलिस ने पकड़ा टीएसआई का वायरलेस चोरी करने वाला चोर

Related Posts

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

Next Post
एत्माउद्दौला पुलिस ने पकड़ा टीएसआई का वायरलेस चोरी करने वाला चोर

एत्माउद्दौला पुलिस ने पकड़ा टीएसआई का वायरलेस चोरी करने वाला चोर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

टेरर फंडिंग केस में यासीन मलिक को उम्रकैद, एनआईए ने मांगी थी फांसी की सजा

टेरर फंडिंग केस में यासीन मलिक को उम्रकैद, एनआईए ने मांगी थी फांसी की सजा

May 25, 2022
सरकारी योजनाओं का लाभ तय समय में पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे: मंडलायुक्त

सरकारी योजनाओं का लाभ तय समय में पात्र लाभार्थियों तक पहुंचे: मंडलायुक्त

December 26, 2025
स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

स्मार्ट मीटर के विरोध में आगरा में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

May 4, 2026
आईपीएस विनायक भोसले ने अवैध खनन करने वाले 22 ट्रक पकड़े

आईपीएस विनायक भोसले ने अवैध खनन करने वाले 22 ट्रक पकड़े

December 27, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.