आगरा। करणी सेना के युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बुधवार को एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए आगरा आए थे। वह पुलिस के सामने खड़े रहे और पुलिस उन्हें पकड़ नहीं सकी। बाद में पुलिस ने समर्थकों पर लाठीचार्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया। लाठीचार्ज का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
दो दिन पहले ओकेन्द्र राणा ने आगरा पुलिस को चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था- वह 14 मई को विशाल क्षत्रिय शक्ति सम्मेलन में भाग लेने के लिए आगरा आएगा। उन्होंने अपने सभी साथियों से नौफरी गांव में पहुंचने की अपील की थी। अधिकारियों ने गांव में भारी संख्या में फोर्स तैनात कर दी। हैरानी की बात यह है कि ओकेन्द्र राणा गांव में पहुंच गया। एसीपी अरीब अहमद और इंस्पेक्टर जसवीर सिरोही उस समय वहां मौजूद थे। उनके सामने एक बोर्ड पर से कपड़ा उतारा। इस पर लिखा था- राजपूतों के गढ़ नौफरी में आपका स्वागत है। उसके समर्थक नारे लगाते रहे। पुलिस उसे पकड़ नहीं सकी। बाद में कहा गया कि वह भाग गया है। उधर बिना अनुमति के कार्यक्रम होने पर पुलिस ने बाद में सख्ती दिखाई। पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया।











