• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बहन की धारदार हथियार से हत्या कर शव को बोरे में रखकर कूड़े के ढेर में फेंका

बहन की धारदार हथियार से हत्या कर शव को बोरे में रखकर कूड़े के ढेर में फेंका

दो सप्ताह पहले मामी को लेकर चला गया था मृतका का बेटा

March 3, 2025
in Agra, Crime

आगरा। सोमवार सुबह ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के  टेढी बगिया में कलयुगी भाई ने बहन की गला काटकर हत्या कर दी। वह शव को बोरे में बांध कर कूड़े के ढेर में फेंक कर भाग गया। हत्या की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस भी सूचना पर पहुंच गई। हत्या के पीछे भांजे और मामी के बीच प्रेम संबंध बताए गए हैं। 

 सोमवार सुबह छह बजे महावीर के मकान में किराए पर रहने वाले रवि को बराबर वाले प्लॉट में अन्य किराएदार संतोष की पत्नी ने बोरा फेंकते देखा। बोरे से महिला के पैर बाहर निकल रहे थे। किराएदार महिला ने इसकी जानकारी अन्य लोगों को दी। सामने मकान में रहने वाले प्रताप सिंह उसके परिवार और गली के लोग वहां जुट गए। बोरा खोलने पर शव प्रताप सिंह की पत्नी  गीता का निकला। गीता की धारदार हथियार से गला काट कर हत्या की गई थी। परिवार के लोगों ने पुलिस को बताया कि गीता का भाई रवि अपनी पत्नी रोशनी के साथ एक वर्ष पहले किराए पर रहने आया था। गीता के बेटे भूरा के अपनी मामी से प्रेम संबंध हो गए। भूरा 16 फरवरी को मामी रोशनी को लेकर चला गया था। परिवार के लोग दोनों को लेकर आए, रोशनी भूरा के साथ रहने पर अड़ी थी। वह पति को छो़ड़ कर भूरा के साथ चली गई थी। जिससे रवि क्रुद्ध था रविवार शाम को गीता घर पर नहीं थी। प्रताप के काल करने पर गीता ने बताया कि वह भाई रवि के साथ मायके धनौली आयी है। गीता का कहना था कि व रवि के बेटे को अपने साथ लेकर आ रही है। उसे अपने पास रखेगी। पुलिस को आशंका है कि रवि रात में गीता को अपने कमरे पर ले आया और वहां पर उसकी हत्या कर दी। कमरे पर ताला लगाकर भाग गया।

परिवार के लोगों ने बताया कि मामला ट्रांस यमुना थाने तक पहुंचा था। रोशनी और भूरा 16 फरवरी को यहां से भागकर हरियाणा के बल्लभगढ़ पहुंच गए थे। वहां मजूदरी करने लगे थे। गीता और परिवार के लोग 24 फरवरी को दोनों को लेने गए तो रोशनी ने आने से मना कर दिया। परिवार भूरा को लेकर लौट आया था। दो दिन बाद दोबारा बल्लभगढ़ जाकर रोशनी को लेकर आए। वह यहां पर भी पति की जगह भूरा के साथ रहने पर अड़ी थी। मामला थाने पहुंचा, पुलिस ने मामले में ज्यादा दिलचस्पी नहीं ली।  

Previous Post

बसई अरेला में नहर में गिरी कार, एक की मौत, चार घायल

Next Post

मानव शर्मा की एक चैट हुई वायरल, उसमें पत्नी को लिखा मेरे पेरेंट्स को क्यों तकलीफ मिल रही है

Related Posts

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी

September 21, 2026

आगरा। जूता उद्योग के महाकुंभ के रूप में विख्यात लेदर, फुटवियर कंपोनेंट्स एवं टेक्नोलॉजी फेयर ‘मीट एट आगरा’ के 18वें...

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार

September 21, 2026

आगरा। पुरानी पेंशन बहाली समेत शिक्षकों की लंबित समस्याओं को लेकर सोमवार को आगरा ग्वालियर हाइवे स्थित एक होटल में...

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत

September 21, 2026

आगरा। सिकंदरा सब्जी मंडी के पास नाला निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। हादसे में तीन मजदूर दब...

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग

September 20, 2026

आगरा। सदर क्षेत्र में मेट्रो निर्माण के दौरान मलवा गिरने से एक महिला घायल हो गई। महिला अपने बेटे-बेटी और...

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

Next Post
मानव शर्मा की एक चैट हुई वायरल, उसमें पत्नी को लिखा मेरे पेरेंट्स को क्यों तकलीफ मिल रही है

मानव शर्मा की एक चैट हुई वायरल, उसमें पत्नी को लिखा मेरे पेरेंट्स को क्यों तकलीफ मिल रही है

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

चुनाव प्रचार के आखरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

चुनाव प्रचार के आखरी दिन प्रत्याशियों ने झोंकी ताकत

August 4, 2024
कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने 45 किलो चांदी की थी गायब

कोरियर कंपनी के कर्मचारी ने 45 किलो चांदी की थी गायब

September 2, 2023
पुलिसिंग के जलवे: पुलिस के चोरों के नहीं पकड़ने पर पीड़ित ने ही पकड़ने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़, दरोगा ने डलवाया अपनी गाड़ी में पेट्रोल

पुलिसिंग के जलवे: पुलिस के चोरों के नहीं पकड़ने पर पीड़ित ने ही पकड़ने का प्रयास किया तो इंस्पेक्टर ने जड़े थप्पड़, दरोगा ने डलवाया अपनी गाड़ी में पेट्रोल

June 24, 2024
सपा छात्र सभा के पूर्व जिला महासचिव के जेल जाने की खबर ग्रुपों पर डालने पर जिलाध्यक्ष ने दी धमकी

सपा छात्र सभा के पूर्व जिला महासचिव के जेल जाने की खबर ग्रुपों पर डालने पर जिलाध्यक्ष ने दी धमकी

September 22, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • मीट एट आगरा 3 अक्टूबर से होगा शुरू,चीन की आठ कंपनियां फेयर में अपने उत्पाद, मशीनरी एवं तकनीक प्रदर्शित करेंगी
  • पुरानी पेंशन बहाली को लेकर शिक्षकों ने भरी हुंकार
  • नगर निगम के नाला निर्माण के दौरान मिट्टी ढहने से दो मजदूरों की मौत
  • सदर में मेट्रो निर्माण का मलवा महिला के ऊपर गिरा, बाल बाल बचे अन्य लोग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.