• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
जमीन मामले में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय आए सामने, बोले-पर्दे के पीछे सैफई परिवार का करीबी

जमीन मामले में मंत्री योगेंद्र उपाध्याय आए सामने, बोले-पर्दे के पीछे सैफई परिवार का करीबी

January 15, 2024
in administration, Agra, Politics

आगरा। जगदीशपुरा में करोड़ों रुपए की जमीन पर कब्जा होने के मामले में सोमवार को कैबिनेट मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने पत्रकारों के समक्ष अपना पक्ष रखा। पत्रकार वार्ता में उनका पूरा जोर इस बात पर रहा कि जमीन का मालिक नेमचंद जैन है। कब्जे को लेकर कहा कि पुलिस ने कब्जा कराया है जो कि गलत है। वह बोले उनका नाम इस खेल में बेवजह घसीटा गया।

बता दें कि बोदला में चार बीघा जमीन है। जिसकी कीमत करीब 50 करोड रुपए है। पुलिस ने दो मुकदमों में पांच निर्दोषों को जेल भेजकर इस जमीन पर कब्जा करा दिया। मामला लखनऊ तक सुर्खियों में छाया हुआ है। पुलिस कमिश्नर को भी हटा दिया गया है। मामले में लगातार एक माननीय का भी नाम आ रहा था। कब्जे के मामले में सोमवार को उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय अपना पक्ष रखने के लिए सामने आए। मंत्री ने कहा कि मामले में उनका बेवजह नाम घसीटा जा रहा है। सैफई परिवार का एक करीबी व्यक्ति यह सब करा रहा है। जब उनसे पूछा गया कि क्या भाजपा सरकार में सपा नेता इतना मजबूत हो गया कि वह कब्जे करा रहा है और उसकी पुलिस में भी घुसपैठ है तब उन्होंने सीधा जवाब नहीं दिया।

उनके बेटे का भी मामले में नाम सामने आ रहा था। कहा जा रहा था कि वह मौके पर गया था। इस बात पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि उनका बेटा मौके पर जांच करने गया था। उनसे जमीन के मालिक ने शिकायत की थी कि मौके पर शराब बिकती है। चौकीदार बदलने के बाद भी लोग गेट खटखटाने आते हैं। उन्होंने बेटे से कहा कि तुम जाकर देखो वास्तविकता क्या है। जब उनसे यह सवाल किया गया कि क्या हर मामले में वह बेटे को जांच के लिए भेजते हैं तो उन्होंने इस बात का कोई जवाब नहीं दिया।

योगेंद्र उपाध्याय ने जमीन के मालिक को लेकर कई तथ्य रखे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2004 में जमीन का एग्रीमेंट हुआ था। उसमें उनका नाम भी था। एग्रीमेंट पर अमल नहीं हुआ। जमीन का कोई बैनामा नहीं कराया गया। समयावधि समाप्त हो जाने पर एग्रीमेंट स्वत: ही समाप्त हो गया।

उन्होंने कहा कि नेम चंद जैन जमीन के मालिक हैं। जमीन पर उन्होंने रवि कुशवाह को चौकीदार के रूप में रखा था। रवि कुशवाह की नीयत में खोट आ गया। सैफई परिवार से जुड़े एक व्यक्ति ने रवि कुशवाह को रुपयों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया। पर्दे के पीछे से वह खेल खेल रहा है। इसमें कुछ भाजपा नेता भी शामिल हैं। पांच निर्दोष जेल भेजे गए। इस सवाल पर उन्होंने कहा कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। उन्हें शिकायत मिली थी कि मौके पर शराब बेची जाती है। जब उनसे पूछा गया कि एक और ऐसा उदाहरण दें जिसमें पति गांजा बेचता हो और पत्नी शराब। थाना पुलिस बेखबर हो। जब पकड़े जाएं तो जमीन पर कब्जा हो जाए। उन्होंने इस सवाल का जवाब नहीं दिया। अप्रत्यक्ष तौर पर उन्होंने  देहात क्षेत्र से जुड़े एक नेता पर निशाना साधा। कहा कि वह पर्दे के पीछे से खेल में शामिल हैं। 

Previous Post

आरटीओ चेकिंग के दौरान हाइवे पर हुआ हादसा, लगा लंबा जाम

Next Post

ट्रांस यमुना में तमंचे के बल पर परचून की दुकान में लूट

Related Posts

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी

September 20, 2026

आगरा। यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में आज फिर से बड़ा प्रदर्शन हो रहा है। पिछले 20 दिन में आगरा...

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

Next Post
ट्रांस यमुना में तमंचे के बल पर परचून की दुकान में लूट

ट्रांस यमुना में तमंचे के बल पर परचून की दुकान में लूट

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधे लगाकर दिया संदेश- जल है तो कल है और वन है तो जीवन है

June 5, 2026
सेवानिवृत्त शिक्षक साइबर ठगों के खेल को समझ पाते उससे पहले ठग लिए उनसे 20 लाख रुपए

सेवानिवृत्त शिक्षक साइबर ठगों के खेल को समझ पाते उससे पहले ठग लिए उनसे 20 लाख रुपए

January 16, 2026
साइबर ठगों के निशाने पर थे 15 लाख भारतीय, 38 हजार करोड़ रुपए कमाने की थी तैयारी

साइबर ठगों के निशाने पर थे 15 लाख भारतीय, 38 हजार करोड़ रुपए कमाने की थी तैयारी

September 20, 2023
पुलिस कस्टडी में मारे गए अल्ताफ का शव 3 महीने बाद कब्र से निकाला जाएगा

पुलिस कस्टडी में मारे गए अल्ताफ का शव 3 महीने बाद कब्र से निकाला जाएगा

February 11, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • यूजीसी रोलबैक को लेकर आगरा में 20 दिन में तीसरा बड़ा प्रदर्शन, एक्सप्रेस वे पर उतरे प्रदर्शनकारी
  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.