• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
कांग्रेस कार्यालय में महिला से दुष्कर्म करने वाला अधिवक्ता गिरफ्तार

कांग्रेस कार्यालय में महिला से दुष्कर्म करने वाला अधिवक्ता गिरफ्तार

July 10, 2025
in Agra, Crime

आगरा। महिला आयोग की अध्यक्ष की सख्ती के बाद कांग्रेस कार्यालय में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले अधिवक्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

शाहगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता का भाईयों से विवाद चल रहा था। महिला का कहना है इसी दौरान उसकी मुलाकात मंटोला निवासी तथाकथित अधिवक्ता जलालुद्दीन से हुई थी। वह खुद को मददगार बताकर महिला के करीब आया। एक दिन बीमारी के बहाने उसे घर से बाहर ले गया और एमजी रोड स्थित कांग्रेस कार्यालय में बंदूक की नोंक पर दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना का वीडियो भी बना लिया और किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी दी। डर के चलते महिला चुप रही, जिससे आरोपी के हौसले बढ़ गए। वह लगातार ब्लैकमेल कर महिला के साथ दुष्कर्म करता रहा। इतना ही नहीं, जलालुद्दीन ने महिला पर धर्म परिवर्तन का दबाव बनाना शुरू कर दिया। परेशान होकर महिला अपने पति के साथ गुजरात जाकर रहने लगी। इसके बाद आरोपी ने महिला की जमीन हड़पने की कोशिश की और उस पर झूठा चोरी का केस दर्ज करा दिया। जब महिला को इसकी जानकारी हुई तो वह आगरा लौटी। आरोपी ने दोबारा धर्म परिवर्तन का दबाव बनाया और विरोध करने पर उस पर चाकू से हमला कर दिया। पीड़िता ने एक हिन्दूवादी महिला नेता की मदद से पुलिस आयुक्त से मुलाकात की और अपनी आपबीती बताई। पुलिस आयुक्त के आदेश पर आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज हुआ, लेकिन गिरफ्तारी न होने पर महिला ने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान से संपर्क कर न्याय की गुहार लगाई। डॉ. चौहान ने थानाध्यक्ष को 24 घंटे में गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

Previous Post

पुलिस के नजरबंद किए जाने पर सांसद रामजीलाल सुमन बोले मेरे हाथ पैर तुड़वाकर घर बैठा दो

Next Post

बाह में कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

Related Posts

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना

September 4, 2026

आगरा। आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर डिप्टी स्टेशन मैनेजर (डीएसएस) नरेंद्र सिंह चाहर के साथ हुई मारपीट के मामले में...

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा

September 4, 2026

आगरा। घड़ी की सुइयां जैसे-जैसे रात के 12 बजे की ओर बढ़ रही हैं, वैसे-वैसे आगरा में कान्हा के जन्मोत्सव...

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

प्रेम प्रसंग से नाराज पिता ने बेटी की गला काटकर हत्या की

September 3, 2026

आगरा। एकता थाना क्षेत्र में ऑनर किलिंग का मामला सामने आया है। एक पिता ने अपनी बेटी की गला काट...

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

भाजपा ब्रज क्षेत्र की कार्यसमिति की हुई घोषणा, सुग्रीव चौहान क्षेत्रीय उपाध्यक्ष, बीना लवानिया क्षेत्रीय मंत्री बनीं

September 3, 2026

आगरा। भारतीय जनता पार्टी ने ब्रज क्षेत्र की क्षेत्रीय कार्य समिति की घोषणा कर दी है। दस कार्यकर्ताओं को क्षेत्रीय...

Next Post
बाह में कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

बाह में कमरे में मिला महिला का शव, हत्या की आशंका

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

एमजी रोड पर युवक को स्टंट करना पड़ा भारी

एमजी रोड पर युवक को स्टंट करना पड़ा भारी

June 29, 2022
फाउंड्री नगर में मसाला फैक्ट्री में लगी आग, 40 मिनट बाद पहुंची दमकल

फाउंड्री नगर में मसाला फैक्ट्री में लगी आग, 40 मिनट बाद पहुंची दमकल

September 29, 2024
आगरा उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म शहर रहा

आगरा उत्तर प्रदेश में दूसरे नंबर पर सबसे गर्म शहर रहा

June 13, 2024
आगरा कॉलेज में LLM सत्र 2023–2024 की प्रथम वरीयता सूची जारी

आगरा कॉलेज में LLM सत्र 2023–2024 की प्रथम वरीयता सूची जारी

April 7, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल
  • खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष
  • कैंट स्टेशन पर डीएसएस पिटाई मामले में जांच समिति ने चार RPF कर्मचारियों को दोषी माना
  • शहर के मंदिरों से लेकर घर-घर तक लड्डू गोपाल का जन्मोत्सव मन रहा
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.