आगरा। शहजादी मंडी स्थित बीएसएनएल के कार्यालय के गार्ड रूम में से सदर थाना पुलिस ने अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस ने आरोपी गार्ड को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
एसपी सिटी विकास कुमार ने बताया कि थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बीएसएनएल के दफ्तर के गार्ड रूम में अवैध शराब रखी हुई है। पुलिस ने दबिश देकर करीब सवा लाख रुपए की शराब बरामद की। पुलिस ने आरोपी गार्ड विजय कुमार को गिरफ्तार कर लिया। विजय कुमार ने बताया कि मेरी राम विहार कॉलोनी निवासी पंकज बघेल से दोस्ती है। पंकज शराब की तस्करी में भी जेल जा चुका है, उसी ने मुझे बिक्री के लिए शराब दी थी।











