• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
ट्रान्स यमुना थाना पुलिस की कार्यशैली से लूट की पीड़िता और उनके पति परेशान

ट्रान्स यमुना थाना पुलिस की कार्यशैली से लूट की पीड़िता और उनके पति परेशान

पुलिस बदमाश तो पकड़ नहीं रही उनसे ही पूछताछ में जुटी हुई

February 20, 2025
in Agra, Crime, Police

आगरा। ट्रान्स यमुना थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से मारपीट कर आभूषण की लूट करने वाले बदमाश को पकड़ने की जगह उल्टा पीड़िता को परेशान किया जा रहा है। गुरुवार को दिनभर पुलिस ने पीड़ित परिवार से ही सवाल जवाब किए। इसके बाद पीड़िता और उनके पति काफी तनाव में है उन्हें लग रहा है उन्होंने पुलिस से शिकायत करके बहुत बड़ी गलती कर दी। दूसरी ओर पुलिस ने लूट की जगह छिनैती की धारा में मुकदमा दर्ज किया है। 

कालिंदी विहार के बी-207 में राहुल कुमार शर्मा का परिवार रहता है। वह खंदौली स्थित पंजाब नेशनल बैंक में कैशियर हैं। सुबह बैंक गए थे। दो बच्चे हैं जिनके नाम प्रिंस और परी हैं। यह दोनों स्कूल गए थे। घर पर गृहस्वामिनी गुड़िया अकेली थीं। घर का काम कर रही थीं। कपड़े डालने छत पर गई थीं। तभी उन्होंने मेन गेट खुला देखा। वह नीचे आईं। कमरे के दरवाजे तक ही आ पाईं थीं एक बदमाश ने उन्हें दबोच लिया। युवक ने काले रंग का मास्क लगा रखा था। गुड़िया ने बताया कि बदमाश घसीटता हुआ उन्हें कमरे में ले गया। पलंग पर पटक दिया। चुन्नी से उनका गला घोंटने लगा। मंगलसूत्र खींचने लगा। पता नहीं कहां से उनमें हिम्मत आ गई। बदमाश के पूरी ताकत से एक लात मारी। बदमाश जमीन पर गिर पड़ा। उसके बाद उठा और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। उनका मंगलसूत्र लूट लिया। कान के कुंडल उतरवा लिए। घटना की सूचना पर सिर्फ एक प्रशिक्षु दरोगा मौके पर गया। इंस्पेक्टर मौके पर ही नहीं गए। वह घटना को संदिग्ध मानते रहे। घटना भी देर रात अधिकारियों को बताई गई। इसके बाद गुरुवार सुबह छिनैती की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ।  इधर भारतीय न्याय संहिता में छिनैती की नई धारा जोड़ी गई है। इस धारा के तहत मुकदमा तब लिखा जाना है जब मोबाइल और पर्स छीनते समय बल का प्रयोग नहीं किया गया हो। ट्रांसयमुना थाना पुलिस ने तो कमाल ही कर दिया। पुलिस ने लूट नहीं छिनैती की धारा के तहत मुकदमा लिखा। छिनैती की धारा में तीन साल की सजा का प्रावधान है। पुलिस ने घटना के समय कुछ नहीं किया। घटना के दूसरे दिन पुलिस ने छानबीन शुरू की। एक पुलिस कर्मी राहुल कुमार शर्मा की बैंक तक गया। पीड़िता गुड़िया शर्मा ने बताया कि पुलिस उनसे इस तरह बात कर रही थी जैसे उन्होंने झूठ बोला है। यह बोल रही थी कि पति की किससे रंजिश है। एक ही सवाल अलग-अलग पुलिस कर्मियों ने किया। वह परेशान हो गईं। राहुल कुमार शर्मा का कहना है कि मुकदमा लिखाकर उन्होंने भूल कर दी। ऐसा लग रहा है कि जैसे वे पीड़ित नहीं आरोपित हैं। इधर गुरुवार रात तक पीड़ित परिवार को एफआईआर की कॉपी भी नहीं दी गई है। जबकि पुलिस कमिश्नर के आदेश है कि एफआईआर की कॉपी पीड़ित के घर पर पहुंचाई जाए। लेकिन ट्रांस यमुना थाना पुलिस पुलिस कमिश्नर के आदेश को भी नहीं मानती। 

Previous Post

योगी सरकार ने लोगों के लिए खोला खजाना, चार नए एक्सप्रेस-वे, AI सिटी, छात्राओं को स्कूटी

Next Post

रंगबाजी में सड़क पर तलवार से केक काटना पड़ा भारी

Related Posts

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन

July 22, 2026

आगरा। सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज (एसएन मेडिकल कॉलेज) के सर्जिकल गैस्ट्रोएंटरोलॉजी विभाग ने चिकित्सा क्षेत्र में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि...

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत

July 22, 2026

आगरा। किरावली क्षेत्र में  पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से दर्दनाक मौत...

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

Next Post
रंगबाजी में सड़क पर तलवार से केक काटना पड़ा भारी

रंगबाजी में सड़क पर तलवार से केक काटना पड़ा भारी

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सांसद नवनीत और उनके पति रवि राणा के खिलाफ केस, खार पुलिस स्टेशन ले जाया गया

सांसद नवनीत और उनके पति रवि राणा के खिलाफ केस, खार पुलिस स्टेशन ले जाया गया

April 23, 2022
सट्टेबाज अंकुश की पुलिस ने की संपत्ति जब्त

सट्टेबाज अंकुश की पुलिस ने की संपत्ति जब्त

September 15, 2022
कमला नगर में चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या कर लाखों रुपए की नगदी और आभूषण लूट ले गए बदमाश

कमला नगर में चांदी कारोबारी की पत्नी की हत्या कर लाखों रुपए की नगदी और आभूषण लूट ले गए बदमाश

May 26, 2024
कारखाना मालिक की हत्या में शामिल रहा एक और हत्यारा गिरफ्तार

कारखाना मालिक की हत्या में शामिल रहा एक और हत्यारा गिरफ्तार

August 11, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • अब आगरा में भी अत्याधुनिक इलाज, एसएन में हुआ बिना बड़े चीरे के भोजन नली के कैंसर का ऑपरेशन
  • किरावली में पानी से भरे पहाड़ के गड्ढे में नहाने गए दो किशोरों की डूबने से मौत
  • दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई
  • फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.