• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हरीपर्वत पुलिस की लुटेरे के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

हरीपर्वत पुलिस की लुटेरे के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

20 सितंबर को दिनदहाड़े पालीवाल पार्क के पास से एक महिला के गले में से लूटी थी चेन

September 22, 2023
in Agra, Crime, News, Police

आगरा। हरीपर्वत थाना पुलिस की देर रात दो लुटेरों साथ मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक लुटेरे के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा। दूसरा साथी भाग निकला। पुलिस ने घायल लुटेरे को उपचार के लिए एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

20 सितंबर को पालीवाल पार्क पर दिनदहाडे एक्टिवा पर जा रही महिला से दो मोटरसाइकिल सवार लुटेरों द्वारा चेन लूटी गई थी। इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार ने मुकदमा दर्ज कर लुटेरों की तलाश शुरू कर दी। देर रात इंस्पेक्टर को सूचना मिली कि दोनों लुटेरे क्षेत्र में आए हुए हैं। इंस्पेक्टर ने फोर्स के साथ दोनों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी। पालीवाल पार्क के पास पुलिस को चेकिंग करता देख लुटेरों ने पुलिस के ऊपर फायरिंग कर दी। जवाबी फायरिंग में एक के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद वह घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा।  मुठभेड़ की सूचना पर डीसीपी सिटी सूरज राय भी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी सिटी ने बताया कि मोहित उर्फ मोदी पुत्र पप्पू निवासी नगला महल खिन्नी थाना ताजगंज को पुलिस मुठभेड के दौरान गिरफ्तार किया गया है।  दूसरा लुटेरा पार्क की घनी झाडियों और अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गया। पकडे गये लुटेरे के कब्जे से लूटी गई चेन और एक तमंचा बरामद किया गया है। लुटेरे को पकड़ने वाली टीम में इंस्पेक्टर हरीपर्वत अरविंद कुमार के साथ एसआई मोहित कुमार, निशामक त्यागी, हेड कांस्टेबल गौतम चौधरी आदि शामिल रहे।

मुठभेड़ के बाद इंस्पेक्टर हरी पर्वत अरविंद कुमार अपनी टीम के साथ।
Previous Post

एडीए के 68 किरायेदारों में से 64 बकाएदार पर मंडलायुक्त ने किराया वसूली या कैंसल करने के दिए निर्देश

Next Post

राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जाई सरकारी जमीन पर चल रहा है प्रशासन का बुलडोजर

Related Posts

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा

October 22, 2026

आगरा। थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र के टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा मार्ग पर घरेलू विवाद के दौरान सगी बहन को...

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद

October 22, 2026

आगरा। कल 23 अक्टूबर को एमएलसी चुनाव के लिए मतदान होना है। इसके चलते पूरे प्रदेश में शराब की दुकानें...

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी

October 21, 2026

आगरा। उत्तर प्रदेश विधान परिषद आगरा खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन चुनाव में शुक्रवार को मतदान है। आज शाम को...

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग

October 21, 2026

आगरा। रकाबगंज में ललित की मौत के मामले में आरोपी पुलिस कर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल...

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

सहेली को घर में रखने का विरोध कर रहे भाई ने अपनी बहन को मारी गोली

October 21, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र के टेड़ी बगिया पर घर में सहेली को रखने का विरोध कर रहे भाई ने...

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

जनकपुरी महोत्सव में चोरी करने वाले सिकंदरा थाना पुलिस ने दबोचे

October 20, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव में उमड़ी भीड़ के दौरान व्यापारी नेता के छोटे भाई की पत्नी की हाथों से सोने की...

Next Post
राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जाई सरकारी जमीन पर चल रहा है प्रशासन का बुलडोजर

राधा स्वामी सत्संग सभा द्वारा कब्जाई सरकारी जमीन पर चल रहा है प्रशासन का बुलडोजर

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

सिंधी बाजार में लगी भीषण आग, 6 दुकानें जलीं

सिंधी बाजार में लगी भीषण आग, 6 दुकानें जलीं

March 19, 2024
कूड़ा मिलने पर एक दर्जन सफाई नायकों का वेतन रोकने के आदेश

कूड़ा मिलने पर एक दर्जन सफाई नायकों का वेतन रोकने के आदेश

June 13, 2024
पानी का बिल नहीं भरने पर कटेगा सीवर कनेक्शन

पानी का बिल नहीं भरने पर कटेगा सीवर कनेक्शन

February 22, 2023
गजब: अधिकारियों को पता ही नहीं चला और इस्तीफा दे चुकी महिला कांस्टेबल ने ज्वाइन कर लिया

गजब: अधिकारियों को पता ही नहीं चला और इस्तीफा दे चुकी महिला कांस्टेबल ने ज्वाइन कर लिया

October 20, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • बहन को तमंचे से गोली मारने वाला आरोपी भाई पुलिस ने 24 घंटे में पकड़ा
  • एमएलसी चुनाव के चलते कल शराब की दुकानें रहेगी बंद
  • एमएलसी चुनाव: शिक्षक सीट पर भाजपा और सपा में टक्कर, स्नातक सीट पर भाजपा के मानवेंद्र ‘गुरुजी’ का पलड़ा भारी
  • ललित की मौत के मामले में विरोध होता जा रहा तेज, दोषी पुलिसकर्मियों पर FIR की मांग
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.