• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
एडीए के 68 किरायेदारों में से 64  बकाएदार पर मंडलायुक्त ने किराया वसूली या कैंसल करने के दिए निर्देश

एडीए के 68 किरायेदारों में से 64 बकाएदार पर मंडलायुक्त ने किराया वसूली या कैंसल करने के दिए निर्देश

September 22, 2023
in administration, Agra, Development, News

आगरा। शुक्रवार को आगरा विकास प्राधिकरण की 141 वीं साधारण बोर्ड बैठक मंडलायुक्त  की अध्यक्षता में हुई।  हॉट एयर बैलून राइड प्रोजेक्ट, स्काई डाईविंग, ग्लैम्पिंग साइट जैसे टूरिज्म को प्रमोट करने वाले प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष बैठक में रखे गए। इधर एडीए के 68 किरायेदारों में से 64  बकाएदार पर मंडलायुक्त ने किराया वसूली या कैंसल करने के सख्त निर्देश दिए।

एडीए द्वारा वित्तीय वर्ष 2022- 23 में समाधान(शमन शुल्क) में निर्धारित 15 करोड़ के सापेक्ष 6 करोड़ की वसूली पर मंडलायुक्त  ने प्रवर्तन प्रभारी को कड़ी फटकार लगाई। ताजनगरी प्रथम चरण, शहीद नगर, इंदिरापुरम, नेहरू एनक्लेव योजना के जलापूर्ति के जलनिगम को हस्तांतरण का प्रस्ताव रखा गया। मंडलायुक्त ने जलापूर्ति योजना में कितनी पाइप लाइन बिछाई गई, क्या परियोजना संचालित है पूछा तो बताया गया कि योजना संचालित नही है, कुछ गैप्स हैं। मंडलायुक्त ने 10 दिन में सर्वे करने तथा जलनिगम को टंकी निर्माण करने तथा 31 दिसंबर तक पूर्ण संचालित कर हस्तांतरण की प्रक्रिया पूर्ण करने के निर्देश दिए।  बैठक में स्ट्रीट कैफे निर्माण हेतु भूमि उपलब्धता, इनर रिंग रोड फेस-2के अंतिम बिंदु से रोहता नहर से जोड़ने हेतु 10 मीटर चौड़े रोड का निर्माण, शू प्लाजा में अनावंटित/रिक्त काउंटर्स, गोदाम को ओडीओपी योजनान्तर्गत हस्तांतरण किए जाने, विभिन्न आवासीय योजनाओं को पहले आओ पहले पाओ के माध्यम से आवंटन आदि प्रस्ताव रखे गए।
बोर्ड बैठक में प्रवर्तन कार्यवाही के ब्योरा में बताया गया कि 259 अवैध निर्माण चिन्हित किए गए, 60 निर्माण सील किए,46 के विरुद्ध ध्वस्तीकरण के आदेश के सापेक्ष 14 निर्माण ध्वस्त किए गए तथा 43 निर्माण को शमनित किया गया। 
बैठक में एडीए हाइट्स में विभिन्न मरम्मत के कार्य अभी तक अपूर्ण होने पर संबंधित निर्माण एजेंसी के विरुद्ध आरसी जारी करने के निर्देश दिए। कन्वेंशन सेंटर, शहीद स्मारक उद्यान में गोविंद वाटिका पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने, सुभाष पार्क रीडेवलपमेंट, एत्मादपुर मदरा में टाउनशिप योजना इत्यादि प्रस्ताव बोर्ड के समक्ष रखे गए तथा जरूरी निर्देश दिए।
हॉट एयर बैलून राइड प्रोजेक्ट की सभी जरूरी प्रक्रिया पूर्ण कर ताजमहोत्सव तक मूर्तिरूप देने, चंद्रशेखर आज़ाद पार्क में स्काई डाईविंग,ग्लैंपिंग साइट प्रस्ताव पर सर्वे कराने हेतु निर्देशित किया गया। बैठक में जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी, एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़, सचिव गरिमा सिंह सहित संबंधित अधिकारी व बोर्ड मेंबर मौजूद रहे।

Previous Post

साहित्य संगीत और कला साधना के साथ हुआ अंतर्राष्ट्रीय ताज रंग महोत्सव का आगाज

Next Post

हरीपर्वत पुलिस की लुटेरे के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

Related Posts

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

Next Post
हरीपर्वत पुलिस की लुटेरे के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

हरीपर्वत पुलिस की लुटेरे के साथ मुठभेड़, पैर में लगी गोली

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

ताजगंज में आठ वर्षीय बालिका की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

ताजगंज में आठ वर्षीय बालिका की हत्या करने वाला आरोपी पुलिस मुठभेड़ में हुआ ढेर

March 28, 2026
मंटोला में जुआ खेलने के दौरान हुए झगड़े में युवक की मौत

मंटोला में जुआ खेलने के दौरान हुए झगड़े में युवक की मौत

February 27, 2023
कमला नगर थाने का बदला स्वरूप, थाना कम रिजॉर्ट ज्यादा लग रहा

कमला नगर थाने का बदला स्वरूप, थाना कम रिजॉर्ट ज्यादा लग रहा

March 5, 2025

सावधान! आज निकले हैं कोरोना के 652 केस

January 12, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई
  • फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
  • जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.