• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
बिना मेहनत किए 1 घंटे में मिल जाएंगे 12 के 100, लॉटरी लगाने को लगता था मेला

बिना मेहनत किए 1 घंटे में मिल जाएंगे 12 के 100, लॉटरी लगाने को लगता था मेला

लोहामंडी में किराए पर कमरा लेकर कई लोग चला रहे थे लॉटरी, इंस्पेक्टर ने दो पकड़े

March 15, 2022
in Crime, News

आगरा। बिना मेहनत किए 12 रुपये दांव पर लगाने पर 1 घंटे में 100 रुपये मिल जाएंगे। यह देख लोहामंडी में एक घर के सामने लोगों का हुजूम लगा रहता था। दिन भर में सैकड़ों लोग इसी लालच में दांव लगाते थे कि उन्हें मेहनत नहीं करनी पड़ेगी और उनकी आज की बैठे-बठाए मजदूरी निकल आएगी।

लोहामंडी थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने किराए पर एक कमरा लिया। यहां से वह मशीन बाला लॉटरी सिस्टम चला रहे थे। यह लोग मशीन से 12 लोगों को एक बार में पर्ची निकाल कर देते थे। इस पर्ची पर नंबर लिखे होते थे। एक  घंटे बाद लॉटरी खुलने का रिजल्ट जारी होता था, जिसका नंबर आता था उसे 12 रुपये के 100 रुपये मिलते थे। एक ही आदमी दिन में 10 से 12 बार इसी लालच में लॉटरी लगाता था कि उसकी चार-पांच लॉटरी खुल गई तो आज की मजदूरी निकल आएगी। शुरुआत के दो-तीन दिन लॉटरी लगाने वाले लोगों की संख्या कम थी। इसलिए लोगों की जमकर लॉटरी निकली, लेकिन जैसे ही इस बात का क्षेत्र में प्रचार हुआ की 12 के 100 रुपये एक घंटे में मिलते हैं तो वहां पर लोगों का हुजूम लगना शुरू हो गया। देखते ही देखते वहां सैकड़ों की संख्या में लोग जाने लगे। इंस्पेक्टर लोहामंडी देवेंद्र शंकर पांडे को लॉटरी सिस्टम की जानकारी हुई तो वह तत्काल फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे और मौके से दो लोगों को गिरफ्तार किया। इनके नाम भीकम सिंह और चंद्रेश सिंह हैं। भीकम सिंह न्यू आगरा और चंद्रेश सिंह एत्माद्दौला के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने बताया कि हम और हमारे कई साथी मिलकर यहां से लॉटरी सिस्टम चला रहे थे। इंस्पेक्टर देवेंद्र शंकर पांडे ने बताया कि पकड़े गए दोनों लोगों के फरार साथियों को भी पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि वह अपने क्षेत्र में किसी भी तरीके का गलत काम किसी हाल में नहीं होने देंगे।

Previous Post

कुलपति के चयन को सर्च कमेटी में कार्य परिषद से कौन होगा नामित, टिकी निगाहें!

Next Post

पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

Related Posts

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब

November 25, 2026

आगरा। शाहगंज के चर्चित तेजाब हमले में साढ़े चार साल बाद भी पीड़ित परिवार को न्याय का इंतजार है। मामले...

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष

November 24, 2026

आगरा। थाना इरादत नगर क्षेत्र के चंदीपुरा गांव में जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच मंगलवार को...

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप

November 24, 2026

आगरा। नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का एक मामला सामने आया है। शाहगंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने...

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

यमुना एक्सप्रेसवे के पास गुजरात में लूट के आरोपी STF ने दबोचे

November 23, 2026

आगरा। गुजरात में लूट और डकैती की वारदातों को अंजाम देकर फरार चल रहे दो वांछित आरोपियों को यूपी एसटीएफ...

ताजगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

ताजगंज पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी करने वाला गिरोह पकड़ा

November 22, 2026

आगरा। ताजगंज पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे और निशानदेही पर...

गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर को एफएस यूनिवर्सिटी ने निकाला

गोरखपुर मठ को उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर को एफएस यूनिवर्सिटी ने निकाला

November 19, 2026

आगरा। गोरखपुर मठ को बम से उड़ाने की धमकी देने वाले बर्खास्त फायरमैन जितेंद्र राठौर का एफएस विश्वविद्यालय ने एलएलबी...

Next Post
पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

पुलिस की तैयारी कर रहे युवक ने किशोरी के साथ किया दुष्कर्म

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

संजय प्लेस के व्यापारियों ने पार्किंग के खिलाफ भरी हुंकार

संजय प्लेस के व्यापारियों ने पार्किंग के खिलाफ भरी हुंकार

February 6, 2025
इरादतनगर में बारिश से दीवार गिरने से वृद्ध दबा, घायल

इरादतनगर में बारिश से दीवार गिरने से वृद्ध दबा, घायल

August 9, 2024
आगरा का पुलिस और प्रशासन बोला बल्केश्वर हादसे में कोई मिसिंग नहीं

आगरा का पुलिस और प्रशासन बोला बल्केश्वर हादसे में कोई मिसिंग नहीं

September 8, 2025
बिचपुरी से चोरी डंपर भरतपुर में मिला

बिचपुरी से चोरी डंपर भरतपुर में मिला

July 5, 2022

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • 568 एमओयू तैयार, 443 फैक्ट्रियां चालू, आगरा में औद्योगिक विकास को मिलेगी रफ्तार
  • गैर-जमानती वारंट लौटाने पर कोर्ट ने पुलिस आयुक्त से मांगा जवाब
  • जमीन पर कब्जेदारी को लेकर दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष
  • दीवानी कचहरी में नौकरी लगवाने का झांसा देकर तीन लाख रुपये हड़पने का आरोप
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.