• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
अनन्या की ‘अनन्या कृति’ ने किया मंत्रमुग्ध

अनन्या की ‘अनन्या कृति’ ने किया मंत्रमुग्ध

संस्कृति भवन में लगी डिजिटल पेंटिंग का पदम श्री अवार्ड से सम्मानित उषा यादव ने किया शुभारंभ

May 21, 2022
in Agra, Art, Cultural, Education

आगरा। चित्रकारी के क्षेत्र में ताजनगरी का नाम रोशन करने वाली चित्रकार अनन्या शर्मा की डिजिटल पेंटिंग प्रदर्शनी ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हर पेंटिंग अपने में कुछ बयां कर रही थी। पेंटिंग को देखने के लिए सुबह से लेकर शाम तक चित्रकारों और छात्रों का जमावड़ा लगा रहा। अनन्या ने जिस प्रकार से अपनी कल्पना से इन पेंटिंग को बनाया है यह देख कर सभी उनके कायल हो गए।

शनिवार को डॉ. भीमराव आम्बेडकर विश्वविद्यालय के संस्कृति भवन में अनन्या की ‘अनन्या कृति’ (डिजिटल पेंटिंग प्रदर्शनी) आयोजित की गई। शुभारंभ पदम श्री से सम्मानित प्रोफेसर उषा यादव, प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, डीन एल्युमिनाई प्रो. लवकुश मिश्रा ने किया। प्रदर्शनी में 40 से 50 पेंटिंग लगाई गईं। हर एक पेंटिंग कुछ ना कुछ बयां कर रही थी। पेंटिंग प्रदर्शनी की मेयर नवीन जैन ने भी प्रशंसा करते हुए कहा की यह आगरा के लिए गौरव की बात है कि आगरा में पहली बार डिजिटल पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन हुआ है। वहीं उन्होंने यह भी कहा कि अनन्या से युवा कलाकारों को सीख लेनी चाहिए। प्रोफेसर उषा यादव ने कहा कि अनन्या आगरा की शान है। अनन्या के अंदर छिपी प्रतिभा काबिले तारीफ है।  उषा यादव ने यह भी कहा कि अनन्या ने चित्रकारों की दुनिया में काफी कम उम्र में अपनी पहचान बना ली हैं।
प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा ने कहा कि अनन्या को हाल ही में इंटरनेशनल वर्ल्ड रिकॉर्ड ऑफ एक्सीलेंस से नवाजा गया है। अनन्या दाऊ दयाल संस्थान की छात्रा रही हैं। यह विश्वविद्यालय के लिए भी गौरव की बात है। डीन एल्युमिनाई और आयोजक प्रो. लवकुश मिश्रा ने कहा कि आज तक किसी भी चित्रकार की पेंटिंग ने 3 दिन में इतनी बिक्री नहीं की है जितनी अनन्या शर्मा की पेंटिंग ने की है। प्रोफ़ेसर मिश्रा ने यह भी कहा कि जल्दी ही ताज खेमा में अनन्या की एक और पेंटिंग प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। कुल सचिव संजीव कुमार सिंह ने कहा कि अनन्या को अभी तक उनके पिता के नाम से जाना जाता था लेकिन अब उनके पिता को अनन्या के पिता के नाम से जाना जाएगा।

 

अनन्या बोली बचपन से शौक था पेंटिंग बनाने का

अनन्या शर्मा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही पेंटिंग बनाने का शौक था, उन्होंने कभी यह नहीं सोचा था कि उनकी पेंटिंग पूरी दुनिया में धूम मचा देगी। अनन्या ने बताया कि उन्होंने 2 पुस्तक भी लिखी हैं। अनन्या ने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता मशहूर चिकित्सक डॉक्टर डीपी शर्मा और मां सुवर्चा शर्मा को दिया। अनन्या ने बताया कि अभी उन्हें चित्रकारी के क्षेत्र में और आगे तक बढ़ना है।

प्रदर्शनी के दौरान हेल्प आगरा के मुकेश जैन, सीमा प्रताप, प्रोफेसर यूएन शुक्ला, प्रोफेसर अनिल गुप्ता, प्रोफ़ेसर संजय चौधरी, डॉ. भूपेंद्र चिकारा, डॉ. सुनील उपाध्याय, डॉक्टर प्रवीण यादव, डॉ. विक्रम सिंह, अपर्णा, डॉ. अरुण कुमार दीक्षित, अमित कुमार, डॉ. कौशल राणा, डॉक्टर केके पचौरी, योगेश मिश्रा, सुखपाल तोमर आदि शामिल रहे।

अनन्या की पेंटिंग को देखते हुए मेयर नवीन जैन।

प्रदर्शनी के दौरान मुख्य अतिथि प्रोफेसर उषा यादव, प्रति कुलपति प्रोफेसर अजय तनेजा, कुलसचिव संजीव कुमार सिंह, डीन एल्युमिनाई प्रो. लवकुश मिश्रा, सीमा प्रताप व अन्य।
Previous Post

हां, बदल गई है विदेश सेवा, यह अहंकार नहीं, आत्मविश्वास है, राहुल गांधी को जयशंकर का तीखा जवाब

Next Post

हुनर हाट में अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने आगरा की चाट का स्वाद चखा

Related Posts

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई

July 21, 2026

आगरा। दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने पर उत्तर प्रदेश में कई जगह...

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार

July 21, 2026

आगरा। फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में  श्मशान घाट पर टीनशेड नहीं होने को लेकर बारिश में तिरपाल लगाकर लोग शव का...

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा

July 20, 2026

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई सनसनीखेज चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया है।  पुलिस...

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह

July 20, 2026

आगरा। पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने सोमवार को कमिश्नरी सभागार में पर्यटन, संस्कृति और धर्मार्थ विभाग की कार्य...

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

इरादतनगर में युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो वायरल, मुकदमा दर्ज

July 19, 2026

आगरा। आगरा के थाना इरादतनगर क्षेत्र में एक युवती के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आने के बाद...

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़

July 19, 2026

आगरा। एत्मादपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एंबुलेंस की आड़ में की जा रही अंतरराज्यीय शराब तस्करी का भंडाफोड़ करते...

Next Post
हुनर हाट में अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने आगरा की चाट का स्वाद चखा

हुनर हाट में अमित शाह की पत्नी सोनल शाह ने आगरा की चाट का स्वाद चखा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

क्या मुलायम के समधी हरिओम यादव लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक

क्या मुलायम के समधी हरिओम यादव लगा पाएंगे जीत की हैट्रिक

February 6, 2022
शब-ए-रात पर कल शाम चार बजे से सेंट जोंस चौराहे से कलक्ट्रेट के बीच वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा

शब-ए-रात पर कल शाम चार बजे से सेंट जोंस चौराहे से कलक्ट्रेट के बीच वाहनों के आवागमन पर प्रतिबंध रहेगा

February 13, 2025
शराब के नशे में गाड़ी चला रहे युवकों ने कोठी की दीवार तोड़ी

शराब के नशे में गाड़ी चला रहे युवकों ने कोठी की दीवार तोड़ी

April 23, 2022
पत्नी ने सट्टा खिलाने से मना किया तो दी तालिबानी सजा

पत्नी ने सट्टा खिलाने से मना किया तो दी तालिबानी सजा

October 18, 2023

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • दिल्ली में सपा मुखिया अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने पर आगरा में भड़के सपाई
  • फतेहपुर सीकरी में श्मशान घाट पर शेड नहीं होने से ग्रामीणों ने बारिश में तिरपाल लगाकर किया अंतिम संस्कार
  • जीवा डायमंड ज्वेलरी स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा
  • अवैध काम, गुंडागर्दी की स्वीकार्यता उत्तर प्रदेश में नहीं है: जयवीर सिंह
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.