• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
विधि छात्रों को समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य करने को प्रेरित किया

विधि छात्रों को समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य करने को प्रेरित किया

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ग्रीष्मकालीन विधि इंटर्नशिप कार्यक्रम का किया गया शुभारंभ

June 2, 2025
in Agra, Education, News

आगरा। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगरा व लीगल एड क्लीनिक, विधि संकाय, आगरा कॉलेज के द्वारा ग्रीष्मकालीन विधि इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ हो गया है। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम दस दिन तक चलेगा। विधि छात्र इसमें लाभान्वित होंगे।

सोमवार को इंटर्नशिप कार्यक्रम का शुभारंभ एडीजे प्रथम राजेंद्र प्रसाद, अपर जिला जज व सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी, विधि सलाहकार डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय डॉ. अरुण दीक्षित, प्राचार्य प्रोफेसर सीके गौतम, विधि संकायाध्यक्ष प्रोफेसर मोअज्जम खान, विधि विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डीसी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ. दिव्यानंद द्विवेदी ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए इंटर्नशिप के महत्व को विस्तार से बताया। उन्होंने कहा कि “विधिक शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य तभी पूर्ण होता है जब विद्यार्थी व्यवहारिक रूप से न्यायिक प्रक्रिया को समझें और समाज के वंचित वर्गों के लिए सेवा भाव से कार्य करें।” उन्होंने इंटर्नशिप को विधिक कौशल, मानवाधिकार जागरूकता और सामाजिक उत्तरदायित्व से जोड़ते हुए इसे करियर निर्माण का एक महत्वपूर्ण आधार बताया।

वक्ताओं ने विधि छात्रों को समाज के जरूरतमंद वर्गों के लिए कार्य करने को प्रेरित किया तथा विधिक ज्ञान के व्यावहारिक उपयोग पर बल दिया। कार्यक्रम में आगरा जोन के विभिन्न जनपदों से चयनित विधि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिन्हें श्रम कानून, पारिवारिक कानून, किशोर न्याय अधिनियम आदि विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर रीता निगम द्वारा किया गया।   वक्ता के रूप में डॉ. निमेश (मानसिक आरोग्यशाला, आगरा), श्री नागेश सिंह (जेलर, जिला कारागार, आगरा) ने भी अपने उद्बोधन दिए। आज के सत्रों में प्रमुख रूप से विधि विभाग से प्रोफेसर उमेश कुमार, प्रोफेसर संजीव शर्मा, प्रोफेसर मनीष तिवारी, डॉ. रिजु निगम, मीडिया प्रभारी डॉ. गौरव कौशिक, प्रोफेसर रीता निगम, श्री बांके बिहारी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन शर्मा, शिक्षाविद् नकुल सारस्वत, वीरेंद्र सिंह कुशवाहा (एडवोकेट), ललित त्रिवेदी, आशीष शर्मा, महेंद्र सिंह फौजदार आदि उपस्थित रहे।

Previous Post

एसओजी, सिकंदरा पुलिस ने तीन करोड़ का गांजा पकड़ा

Next Post

गैंगस्टर के मुकदमे में गैंग लीडर को एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचा

Related Posts

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार

September 7, 2026

आगरा। गुजरात से मीरजापुर लाये जाए जा रहे पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती...

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर

September 7, 2026

आगरा। हरीपर्वत क्षेत्र में आरबीएस इंटर कॉलेज के बाहर छुट्टी के बाद साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को...

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत

September 6, 2026

आगरा। रविवार शाम को सैंया में ग्वालियर हाईवे पर ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में...

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल

September 6, 2026

आगरा। ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को ताजमहल देखा। इनमें रूस,...

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

ताज के दीदार को पहुंचे करण अडानी, पत्नी परिधि ने जीता पर्यटकों का दिल

September 5, 2026

आगरा। देश के प्रमुख उद्योगपति गौतम अडानी के बेटे करण अडानी शनिवार को परिवार के साथ ताजमहल पहुंचे। पत्नी परिधि अडानी,...

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

खेरागढ़ में दो पक्षों के बीच विवाद के बाद हुआ खूनी संघर्ष

September 5, 2026

आगरा। खेरागढ़ कस्बे में शनिवार सुबह दो पक्षों के बीच हुआ विवाद देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गया।...

Next Post
गैंगस्टर के मुकदमे में गैंग लीडर को एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचा

गैंगस्टर के मुकदमे में गैंग लीडर को एत्माउद्दौला पुलिस ने दबोचा

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

असली समझ नकली चेन लूट ले गए बाइक सवार

असली समझ नकली चेन लूट ले गए बाइक सवार

September 13, 2022
15 हजार के इनामी बदमाश से लोहामंडी पुलिस की मुठभेड़, हुआ घायल

15 हजार के इनामी बदमाश से लोहामंडी पुलिस की मुठभेड़, हुआ घायल

May 7, 2025
लोहामंडी थाना पुलिस की मोबाइल लुटेरे से हुई मुठभेड़

लोहामंडी थाना पुलिस की मोबाइल लुटेरे से हुई मुठभेड़

June 7, 2025
भोले बाबा डेयरी के मालिक की जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा, चार पकड़े

भोले बाबा डेयरी के मालिक की जमीन को फर्जी दस्तावेज बनाकर बेचा, चार पकड़े

January 29, 2025

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • पॉक्सो एक्ट का आरोपित आगरा में किरावली रेलवे स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदकर हुआ फरार
  • साइकिल से घर जा रहे दो छात्रों को नगर निगम की गाड़ी ने मारी टक्कर
  • ट्रक ने मोटरसाइकिल सवारों में मारी टक्कर, महिला की मौत
  • ब्रिक्स समूह के सहभागी देशों के मुख्य न्यायाधीशों समेत 65 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ताजमहल की खूबसूरती का हुआ कायल
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.