• About
  • Contcat Us
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World
हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मौत का आंकड़ा पहुंचा 130 के पार

हाथरस में सत्संग के दौरान मची भगदड़ में मौत का आंकड़ा पहुंचा 130 के पार

कल मुख्यमंत्री आएंगे, खबर लिखे जाने तक मुख्य सचिव और डीजीपी मौके पर पहुंचे

July 2, 2024
in accident, Agra, disaster, National, News

हाथरस/ आगरा। हाथरस जिले में सिंकदराराऊ इलाके में आयोजित एक सत्संग कार्यक्रम में भगदड़ मचने से अभी तक 130 लोगों की मौत हो गई है। इसमें बड़ी संख्‍या महिलाओं की है। मृतकों की संख्‍या अभी और बढ़ सकती है। सीएम योगी आदित्‍यनाथ बुधवार को हाथरस जाएंगे। खबर लिखे जाने तक मौके पर डीजीपी प्रशांत कुमार और मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह मौजूद थे। इस घटना पर पीएम नरेंद्र मोदी ने दुख जताया है। 

सिकंदराराऊ कस्बे के पास एटा रोड पर स्थित गांव फुलरई में सत्संग के बाद यह हादसा हुआ है। भगदड़ का मुख्य कारण यह था कि यहां कथा कहने आए कथावाचक भोले बाबा का काफिला निकल रहा था। इस दौरान सत्संग में शामिल श्रद्धालु भी अपने घर को निकल रहे थे। बाबा के काफिले को निकालने के लिए भीड़ को एक हिस्से से रोका गया, इसी दौरान भगदड़ मच गई। इसमें 130 से ऊपर लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। मृतकों में अधिकतर हाथरस और एटा के रहने वाले हैं।

मौत के बाद बिलखते लोग।

घटना में एक सिपाही की भी मौत हो गई है। सर्किल ऑफिसर विक्रांत द्विवेदी ने कहा, “सिपाही रवि कुमार, जो 17 जून से पुलिस लाइन में क्यूआरटी ड्यूटी पर था, आज दोपहर में ड्यूटी पर तैनात रहते हुए ही उसको गर्मी की वजह से चक्कर आ गया। तत्काल उसे जिला अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

अस्पताल में भर्ती लोग।

हाथरस भगदड़ की घटना के चश्मदीद सुरेश ने बताया, “मैं बदायूं से अपने परिवार के सदस्यों के साथ यहां आया था। भगदड़ के बाद मेरे छोटे भाई की पत्नी लापता है। हमें पता चला कि कई लोग लापता हैं। मैं माइक पर घोषणा कर रहा था। लेकिन इससे कोई मदद नहीं मिली। अलीगढ़ कमिश्नर चैत्रा वी का दावा है कि हादसे में 107 लोगों की मौत हो गई है। कमिश्नर अलीगढ ने बताया की अब तक 107 लोगो की मौत हो गई है 18 घायलों का इलाज जारी है।

आगरा से पैरा मेडिकल टीम रवाना
हाथरस में सत्संग के दौरान हादसे के बाद आगरा से स्वास्थ्य विभाग ने पांच एम्बुलेंस को चिकित्सक व पैरा मेडिकल टीम के साथ रवाना किया गया है। पोस्टमार्टम हाउस और अस्पताल पर टीम तैनात की गई है। प्राइवेट अस्पतालों को अलर्ट किया गया है।

अलीगढ़ मंडल के जिलास्तरीय अस्पतालों में अलर्ट
सिकंदराराऊ हादसे को लेकर अलीगढ़ मंडल के सभी जिलास्तरीय अस्पतालों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। एडी हेल्थ मोहन झा घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं। उन्होंने बताया कि अलीगढ़, हाथरस, कासगंज व एटा जनपद के सभी जिला अस्पतालों में घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। अवकाश पर गए चिकित्सक व विशेषज्ञों को अस्पतालों में तैनात रहने को कहा है। दूसरी ओर, चारों जिलों में पोस्टमार्टम की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

भीड़ को लेकर खुफिया तंत्र ने किया था अलर्ट
सिकंदराराऊ में होने वाले भोले बाबा के सत्संग को लेकर पुलिस के खुफिया तंत्र ने अपनी रिपोर्ट सत्संग से पहले ही तैयार की थी। जिसमें यह कहा गया था कि सत्संग में सवा लाख से अधिक भीड़ जुटेगी। यहां पर एलआईयू ने अप्रिय घटना होने की आंशका भी रिपोर्ट में व्यक्त की थी, लेकिन इसके बाद भी जिम्मेदारों ने सत्संग में जुटने वाली भीड़ को गंभीरता से नहीं लिया और इसका परिणाम सामने आ गया। अगर समय रहते अधिकारी खुफिया तंत्र की रिपोर्ट पर ध्यान देते तो शायद इतना बड़ा हादसा नहीं होता।

पुलिस प्रशासन ने हेल्पलाइन किए जारी
कोतवाली सिकंदराराऊ में हुए हादसे को लेकर पुलिस प्रशासन हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। पुलिस प्रशासन द्वारा घटना की स्थिति पर नजर बनाए रखने के लिए आम लोगों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर 9259189726 और 9084382490 जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर हादसे से जुड़े लोगों के बारे में उनके परिवार के लोग जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

इधर पीएम मोदी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में हुए दुखद हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की। यूपी सरकार सभी पीड़ितों की हरसंभव सहायता में जुटी हुई है।मेरी संवेदनाएं उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने इसमें अपने प्रियजनों को खोया है। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। पीएम नरेंद्र मोदी ने हाथरस में हुई दुर्घटना में प्रत्येक मृतक के परिजनों को PMNRF से दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।

 पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने हाथरस जनपद में सत्संग में भगदड़ से बड़ी संख्या में हुई मौतों पर गहरा शोक जताया है। अखिलेश यादव ने घायलों को तत्काल अच्छी से अच्छी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की।

सीएम के निर्देश पर जांच कमेटी गठित
सीएम योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने अफसरों को तत्काल मौके पर पहुंचने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी के निर्देश पर घटना की जांच के लिए एक कमेटी गठित की गई है। इसमें अलीगढ़ मंडल के वरिष्ठ अधिकारी शामिल किए गए हैं।

Previous Post

एत्मादपुर विधायक धर्मपाल सिंह का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगे जा रहे रुपए

Next Post

बरहन में कथा पंडाल में युवक की गोली मारकर हत्या

Related Posts

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर

September 19, 2026

आगरा। दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन (DDIVE) में “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत विद्यार्थियों में रचनात्मकता, तर्कशक्ति, अभिव्यक्ति कौशल, राष्ट्र...

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा

September 19, 2026

आगरा। जनकपुरी महोत्सव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। भव्य आयोजन को देखते हुए टॉरेंट पावर की...

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली

September 19, 2026

आगरा। शहर में पानी की समस्या को लेकर शनिवार को लोगों का गुस्सा सड़क पर उतर आया। धाकरान चौराहे पर...

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद

September 19, 2026

आगरा। ट्रांस यमुना थाना क्षेत्र स्थित एक शोरूम में चोरी करने के लिए चोर पेड़ के रास्ते शोरूम की छत...

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

यूजीसी रोलबैक प्रदर्शन को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस रही तैनात, हाईवे छावनी में रहा तब्दील, प्रदर्शनकारियों से पुलिस की नोकझोंक

September 18, 2026

आगरा। नए यूजीसी एक्ट रोलबैक मांग को लेकर आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस और प्रशासन सुबह से चौकन्ना...

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

सरकारी विभागों में नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाला एसटीएफ ने दबोचा

September 18, 2026

आगरा। सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर बेरोजगार युवाओं से ठगी करने वाले गिरोह के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई...

Next Post
बरहन में कथा पंडाल में युवक की गोली मारकर हत्या

बरहन में कथा पंडाल में युवक की गोली मारकर हत्या

POPULAR NEWS

No Content Available

EDITOR'S PICK

डीयू प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत, ज्ञानवापी शिवलिंग मामले में विवादित पोस्ट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

डीयू प्रोफेसर रतन लाल को मिली जमानत, ज्ञानवापी शिवलिंग मामले में विवादित पोस्ट को लेकर हुई थी गिरफ्तारी

May 21, 2022
सिंधी बाजार में लगी भीषण आग, 6 दुकानें जलीं

सिंधी बाजार में लगी भीषण आग, 6 दुकानें जलीं

March 19, 2024
शाहगंज में नाबालिग छात्रा पर तेजाब डालने आए युवक से पिता ने बचाया

शाहगंज में नाबालिग छात्रा पर तेजाब डालने आए युवक से पिता ने बचाया

October 16, 2024
हरीपर्वत में बालू से भरे ट्रैक्टर निकलने पर दरोगा, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित

हरीपर्वत में बालू से भरे ट्रैक्टर निकलने पर दरोगा, हेड कॉन्स्टेबल निलंबित

February 2, 2024

About

Follow us

Categories

  • accident
  • administration
  • Agra
  • Art
  • Article
  • Business
  • Corruption
  • Court
  • Crime
  • Cultural
  • Development
  • disaster
  • Economy
  • Education
  • Election2024
  • Entertainment
  • Environment
  • Fashion
  • Food
  • Good Work
  • Health
  • Lifestyle
  • Monkey menace
  • National
  • News
  • Opinion
  • Police
  • Politics
  • School Diary
  • Science
  • Sports
  • Tech
  • Terrorism
  • Tourism
  • Travel
  • Uncategorized
  • Weather
  • Western
  • World

Recent Posts

  • सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दाऊदयाल इंस्टीट्यूट ऑफ वोकेशनल एजुकेशन में तीन दिवसीय प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया हुनर
  • जनकपुरी की तैयारी जोरों पर, टॉरेंट की टीम ने भी डाला डेरा
  • पानी की समस्या को लेकर मेट्रो पुल पर चढ़ा युवक, मची खलबली
  • पेड़ के सहारे छत पर पहुंचकर शोरूम में घुसा चोर, सीसीटीवी में हुआ कैद
  • News
  • Terms & Condition
  • Privacy Policy

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.

No Result
View All Result
  • Home
  • News
    • Business
    • Economy
    • Good Work
    • Politics
    • Cultural
    • Crime
  • Tech
  • Sports
  • Western
  • Education
  • Health
  • World

© 2022 DLA News - Designed by iTHike.