आगरा। साइबर अपराधियों ने जनप्रतिनिधियों को भी नहीं छोड़ा है। उनके नाम का फेसबुक पर फर्जी अकाउंट बनाकर पैसे मांगे जा रहे हैं। आगरा में एत्मादपुर के विधायक का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर पैसे मांगे जा रहे हैं।
एत्मादपुर क्षेत्र के विधायक डॉक्टर धर्मपाल सिंह के नाम का साइबर अपराधियों के द्वारा फर्जी फेसबुक अकाउंट बना लिया गया है। इसके बाद उनकी फोटो लगाकर फर्जी आईडी से परिचितों से रुपयों की मांग शुरू कर दिया। जिन लोगों के पास फेसबुक मैसेंजर से मैसेज आए थे, उन्होंने विधायक से बात की। इसके बाद उन्हें फर्जी आईडी बनाए जाने की जानकारी हुई। उन्होंने पुलिस से लिखित शिकायत कर मामले में साइबर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। साइबर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। आईडी बनाने वाले की तलाश की जा रही है।











